राजस्थान सरकार की पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत राज्य या जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के अनुसार, कक्षा 8वीं की टॉपर को 25,000, कक्षा 9वीं की टॉपर को 50,000 और कक्षा 12वीं की टॉपर को 75,000 बसंत पंचमी के दिवस पर प्रदान किए जाएंगे।
योजना की पूरी जानकारी के लिए सम्पूर्ण लेख पढ़ें।
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना की मुख्य विशेषताएं
|
|
---|---|
योजना का नाम | राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना। |
शुरुआत की तिथि | 2025. |
प्रदान किए जाने वाले लाभ | टॉपर छात्राओं को वित्तीय पुरस्कार। |
पात्र लाभार्थी | राजस्थान की बालिका छात्राएं। |
नोडल विभाग | राजस्थान शिक्षा विभाग। |
योजना अंग्रेजी में पढ़े | Rajasthan Padmakshi Puraskar Yojana. |
आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र द्वारा। |
फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान में मूल रूप से पद्माक्षी पुरस्कार योजना शुरुआत की गयी थी।
- पद्माक्षी पुरस्कार योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
- वर्ष 2019 में जब राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो इस योजना का नाम बदलकर सरकार द्वारा “इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना” कर दिया गया था।
- इसके बाद, वर्ष 2024 में बीजेपी सरकार की राजस्थान में वापसी होने पर योजना का नाम फिर से बदलकर इसका मूल नाम “पद्माक्षी पुरस्कार योजना” रख दिया गया है।
- इस योजना का संचालन राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है।
- सरकार द्वारा पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत जिला और राज्य स्तर पर टॉपर रही छात्राओं को वित्तीय प्रोत्साहन का पुरस्कार दिया जाता है।
- पहले इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना के तहत कक्षा 8वीं की टॉपर छात्रा को 40,000/- हजार रूपये, कक्षा 9वीं की टॉपर छात्रा को 75,000/- हजार रूपये और कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा को 1,00,000/- रूपये के साथ स्कूटी दी जाती थी।
- लेकिन वर्ष 2025 से बीजेपी शासित राजस्थान सरकार द्वारा पद्माक्षी पुरस्कार योजना के लाभ घटा दिए हैं।
- अब संशोधित योजना के तहत सरकार द्वारा टॉपर छात्राओं को निम्नानुसार वित्तीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे :-
कक्षा वित्तीय पुरस्कार की राशि कक्षा 8वीं 25,000/- रूपये कक्षा 9वीं 50,000/- रूपये कक्षा 12वीं 75,000/- रूपये - जैसा कि देखा जा सकता है, अब वित्तीय पुरस्कार की राशि कम कर दी गई है और कक्षा 12वीं की टॉपर छात्र को स्कूटी भी नहीं दी जा रही है।
- कक्षा 8वीं, कक्षा 9वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर अपने जिले में टॉपर बनी छात्राएं पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय पुरस्कार पाने की पात्र होंगी।
- आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और संस्कृत की प्रत्येक स्ट्रीम की टॉपर छात्राओं का चयन अलग-अलग किया जाएगा।
- पद्माक्षी पुरस्कार योजना में वित्तीय पुरस्कार पाने के लिए छात्रा का अगली कक्षा में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
- वहीँ लाभ केवल उन छात्राओं को मिलेगा जो आठ सामाजिक श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SBC), अल्पसंख्यक, सामान्य, दिव्यांग (PH) और बीपीएल में से किसी एक श्रेणी से संबंधित होंगी।
- राजस्थान सरकार द्वारा पद्माक्षी पुरस्कार योजना की पात्र छात्राओं की सूची जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से प्राप्त की जाएगी।
- सरकार द्वारा हर साल बसंत पंचमी के अवसर पर इस योजना के तहत वित्तीय पुरस्कार चयनित छात्राओं में वितरित करेगी।
बालिका छात्राओं के लिए राजस्थान सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाएं
- राजस्थान सरकार द्वारा बालिका छात्राओं के हित में कई अन्य महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जो निम्नलिखित है :-
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा संचालित पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मेधावी व टॉपर छात्राओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- कक्षा 8वीं की टॉपर छात्रा को 25,000/- रूपये।
- कक्षा 10वीं की टॉपर छात्रा को 50,000/- रूपये।
- कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा को 75,000/- रूपये।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- 25,000/- रूपये से 75,000/- रूपये तक का वित्तीय पुरस्कार केवल उन्हीं लाभार्थी छात्राओं को मिलेगा जो राजस्थान सरकार की पद्माक्षी पुरस्कार योजना की निम्न पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेगी :-
- छात्रा राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित निम्न बोर्ड परीक्षाओं में अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो :-
- कक्षा 8वीं।
- कक्षा 10वीं।
- कक्षा 12वीं।
- छात्रा ने संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं की राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो।
- स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की टॉपर छात्राएं भी वित्तीय प्रोत्साहन हेतु पात्र हैं।
- मेधावी छात्रा ने निम्न कक्षाओं में प्रवेश ले लिया हो :-
- कक्षा 9वीं (कक्षा 8वीं की टॉपर के लिए)
- कक्षा 11वीं (कक्षा 10वीं की टॉपर के लिए)
- स्नातक प्रथम वर्ष (कक्षा 12वीं की टॉपर के लिए)
- टॉपर छात्रा निम्न में से किसी एक श्रेणी से सम्बंधित हो :-
- सामान्य।
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- अल्पसंख्यक।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग।
- दिव्यांग।
- बीपीएल।
- पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और संस्कृत स्ट्रीम के लिए अलग-अलग प्रदान किया जाएगा।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर लाभार्थी छात्राओं को राजस्थान सरकार की पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे :-
- राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र।
- छात्रा का आधार कार्ड।
- अभिभावक/ संरक्षक का पहचान पत्र।
- आईएफएससी कोड सहित बैंक खाता नंबर।
- सामाजिक श्रेणी के अनुसार जारी जाति प्रमाण पत्र।
- स्कूल या कॉलेज में वर्तमान प्रवेश का प्रमाण।
- हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- लाभार्थी छात्राओं को राजस्थान सरकार की पद्माक्षी पुरस्कार योजना के लिए अलग से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद योग्य और टॉपर छात्राओं की सूची तैयार की जाएगी।
- तैयार की गई चयनित छात्राओं की सूची हर वर्ष 15 अगस्त से पहले जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजी जाएगी।
- संपूर्ण जांच के बाद, वित्तीय प्रोत्साहन हेतु चयनित छात्राओं की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा बालिका शिक्षा फाउंडेशन के सचिव को भेजी जाएगी।
- हर साल बसंत पंचमी के अवसर पर पद्माक्षी पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को वित्तीय पुरस्कार वितरित किया जाएगा।
- राजस्थान सरकार की पद्माक्षी पुरस्कार योजना से संबंधित किसी भी सहायता के लिए लाभार्थी छात्राएं जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकती है।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना के दिशा निर्देश।
- राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल।
- शाला दर्पण पोर्टल के संपर्क विवरण।
- राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के संपर्क नंबर :-
- 0141 2700872.
- 6376248644.
- राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के संपर्क ईमेल :- “shaladarpanjpr@gmail.com.”

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।