नमो लक्ष्मी योजना गुजरात सरकार की शिक्षा से जुडी एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें सभी पात्र छात्राओं को जो कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक पढ़ रही हैं उन्हें उनकी शिक्षा समर्थन हेतु प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। नमो लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्राएं अपने स्कूल से संपर्क कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
गुजरात नमो लक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएं
|
|
---|---|
योजना का नाम | गुजरात नमो लक्ष्मी योजना। |
शुरुआत की तिथि | 09-03-2024. |
प्रदान किए जाने वाले लाभ | कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक 50 हजार की छात्रवृत्ति। |
पात्र लाभार्थी | कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्राएं। |
नोडल विभाग | गुजरात शिक्षा विभाग। |
आवेदन कैसे करें | स्कूल के माध्यम से। |
योजना अंग्रेजी में पढ़े | Gujarat Namo Lakshmi Scheme. |
फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
गुजरात नमो लक्ष्मी योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2024-2025 का बजट दिनांक 2 फरवरी 2024 को प्रस्तुत किया गया था।
- सरकार के वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई द्वारा गुजरात सरकार की ओर से विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया गया था।
- बजट पेश करते समय श्री कनुभाई देसाई ने विधानसभा को सूचित किया कि वर्ष 2024-2025 से गुजरात सरकार लड़कियों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है जिसका नाम होगा “नमो लक्ष्मी योजना” (Namo Lakshmi Yojana)।
- सरकार का नमो लक्ष्मी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की कन्याओं को विद्यालय में नामांकन कराने और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा बालिकाओं के ड्रॉपआउट (पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या) को कम करना है।
- इस योजना को गुजरात शिक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण राज्य में लागू कर दिया गया है।
- गुजरात सरकार द्वारा नमो लक्ष्मी योजना के तहत कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ रही छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा इन 4 वर्षों में कुल 50,000/- रूपये की छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं से 12वीं तक पात्र छात्राओं के बैंक खाते में दी जाएगी।
- योजना के तहत कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं में पढ़ रही छात्राओं को प्रति वर्ष 10,000/- रूपये प्रदान किए जाएंगे।
- वहीँ जो कन्या छात्राएं कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में पढ़ रही उनको प्रति वर्ष 15,000/- रूपये प्रदान किए जाएंगे।
- नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता छात्राओं को प्रति माह के आधार पर दी जाएगी, जो की इस प्रकार होगी :-
- कक्षा 9वीं में :- प्रति माह 500/- रूपये 10 माह के लिए। (कुल 5,000/- रूपये)
- कक्षा 10वीं में :- प्रति माह 500/- रूपये 10 माह के लिए। (कुल 5,000/- रूपये)
- शेष 10,000/- रूपये की छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रा को कक्षा 10वीं की बोर्ड की परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर दी जाएगी।
- कक्षा 11वीं में :- प्रति माह 750/- रूपये 10 माह के लिए। (कुल 7,500/- रूपये)
- कक्षा 12वीं में :- प्रति माह 750/- रूपये 10 माह के लिए। (कुल 7,500/- रूपये)
- छात्रवृत्ति के शेष 15,000/- रूपये लाभार्थी छात्रा को कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने पर दिए जायेंगे।
- योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थी छात्राएं अपनी पढ़ाई में आने वाले शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में उपयोग कर सकती है।
- सरकार का अनुमान है की नमो लक्ष्मी स्कीम के के अंतर्गत 10 लाख से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जायेगा।
- इस योजना के साथ ही गुजरात सरकार द्वारा एक अन्य शैक्षणिक कल्याणकारी योजना जिसका नाम है “नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना” को शुरू किया गया है।
- यहाँ हम अपने पाठकों को बता दे की नमो लक्ष्मी योजना में आवेदन छात्राएं स्वयं से नहीं कर सकती है और न ही वर्तमान में नमो लक्ष्मी योजना की कोई आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध है।
- लाभार्थी छात्रा जिस स्कूल में पढ़ रही है उसी स्कूल के प्रशासन द्वारा नमो लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र छात्राओं की ओर से भरा जाएगा।
- योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित विद्यालय से या जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- नमो लक्ष्मी योजना में गुजरात सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक अध्ययन करने वाली छात्राओं को निम्नलिखित वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
- 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को कुल 4 वर्षों में 50,000/- रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वर्षवार छात्रवृत्ति राशि इस प्रकार देय होगी :-
- 9वीं कक्षा में 10,000/- रूपये।
- 10वीं कक्षा में 10,000/- रूपये।
- 11वीं कक्षा में 15,000/- रूपये।
- 12वीं कक्षा में 15,000/- रूपये।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- गुजरात सरकार द्वारा नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वार्षिक छात्रवृत्ति केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- छात्रा गुजरात की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्रा वर्तमान में निम्नलिखित कक्षाओं में अध्ययनरत हो :-
- 9वीं कक्षा।
- 10वीं कक्षा।
- 11वीं कक्षा।
- 12वीं कक्षा।
- छात्रा किसी भी एक निम्नलिखित स्कूल में अध्ययनरत होनी चाहिए :-
- गुजरात सरकार द्वारा संचालित स्कूल।
- स्कूल जो गुजरात सरकार से सहायता प्राप्त कर रहे हो।
- अन्य निजी स्कूल।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- गुजरात सरकार द्वारा संचालित नमो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को अपने स्कूल में निम्नलिखित दस्तावेजों को जमा करना होगा :-
- छात्रा का आधार कार्ड।
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र।
- छात्रा का जाति प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध है तो)।
- छात्रा के बैंक विवरण IFSC कोड सहित।
- अभिभावकों का आधार कार्ड।
- छात्रा का स्कूल पहचान पत्र।
- अन्य कोई दस्तावेज जिसकी स्कूल द्वारा मांग की जाये।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- गुजरात सरकार की नमो लक्ष्मी योजना के लिए छात्राओं को स्वयं आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- जिस स्कूल में छात्रा पढ़ाई कर रही है, उस स्कूल के प्रशासन द्वारा नमो लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जायेंगे।
- लाभार्थी छात्राओं को अपना आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण अपने स्कूल में जमा कराना होगा।
- स्कूल प्रशासन के नोडल अधिकारी द्वारा पात्र छात्राओं की सूची तैयार की जाएगी और उनकी जानकारी सरकारी पोर्टल में दर्ज़ कर उन्हें नमो लक्ष्मी योजना में पंजीकृत किया जायेगा।
- नमो लक्ष्मी योजना के जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा किया जाएगा।
- नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए अंतिम रूप से चयनित छात्राओं की सूची स्कूलों को भेजी जाएगी, जिसे नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाएगा।
- इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को हर महीने की आर्थिक सहायता सीधे उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
- गुजरात सरकार की नमो लक्ष्मी योजना में किये गए आवेदन की स्थिति जानने के लिए छात्रा अपने स्कूल के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकती है।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग का संपर्क नंबर :-
- 079 23251306.
- 079 23251301.
- 079 23251303.
- 079 23251308.
- गुजरात सर्कार के शिक्षा विभाग की ईमेल आईडी :-
- secedu@gujarat.gov.in.
- secedu-pri@gujarat.gov.in.
- secedu-he@gujarat.gov.in.

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।