नव्या (युवा किशोरी बालिकाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को पोषित करना) योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से देश की किशोरी बालिकाएं जिनकी आयु 16 से 18 वर्ष के मध्य है व कक्षा 10वीं उत्तीर्ण है को अल्पकालिक (शार्ट टर्म) व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हेतु पूरे लेख को पढ़े।
नव्या योजना की मुख्य विशेषताएं
|
|
---|---|
योजना का नाम | नव्या योजना। |
शुरुआत की तिथि | 24-06-2025 |
प्रदान किए जाने वाले लाभ | निःशुल्क व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण। |
पात्र लाभार्थी | 16 से 18 वर्ष की आयु की युवा बालिकाएं। |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
आवेदन कैसे करें | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र के माध्यम से। |
फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
नव्या योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- भारत सरकार द्वारा दिनांक 24 जून 2025 को एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना का शुभारम्भ किया गया जिसका नाम है “नव्या योजना”।
- नव्या योजना का पूरा नाम “Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls” है।
- जैसा की योजना के नाम से स्पष्ट हो जा रहा है की ये योजना उन किशोरी बालिकाओं के लिए शुरू की गयी है जिनकी आयु 16 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य है।
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दिनांक 24-06-2025 को एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी व श्रीमती सावित्री ठाकुर जी द्वारा संयुक्त रूप से नव्या योजना को लांच किया गया।
- यह एक पायलट योजना है जिसका उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
- सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ मिलकर इस योजना का संचालन किया जायेगा।
- नव्या योजना के तहत किशोरी बालिकाओं का चयन कर उन्हें गैर पारंपरिक व उभरते क्षेत्रों में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
- चयनित बालिका ड्रोन असेंबली एक्सपर्ट, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, सीसीटीवी इंस्टालेशन एक्सपर्ट, स्मार्टफोन तकनीशियन व ग्राफिक डिज़ाइनर जैसे पाठ्यक्रम का चयन कर बिना किसी शुल्क के नव्या योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है।
- नव्या योजना के एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसे भारत सरकार द्वारा केवल 9 राज्यों में लागू किया गया है जिनके नीति आयोग द्वारा पहचान कर एस्पिरेशनल सूची में रखा गया है। वो राज्य निम्नलिखित है :-
- हिमाचल प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- झारखण्ड
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- गुजरात
- पंजाब
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- योजना में कौशल प्रशिक्षण हेतु चुनी गयी लाभार्थी कन्याओं को प्रधानमंत्री कौशिक विकास योजना के केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
- इसके साथ ही कन्याओं को 7 घंटे का अतिरिक्त प्रशिक्षण निम्नलिखित क्षेत्रों में भी प्रदान किया जायेगा :-
श्रेणी अंतर्गत विषय इंटरपर्सनल स्किल्स - स्वच्छता
- स्व-प्रस्तुतीकरण
- संघर्ष प्रबंधन
संचार कौशल - सक्रिय श्रवण
- प्रभावी संवाद
कार्यस्थल सुरक्षा - POSH अधिनियम की जानकारी
वित्तीय साक्षरता - बजट, आय और बुनियादी वित्तीय ज्ञान
- सरकार द्वारा नव्या योजना में आवेदन करने का तरीका स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन ये संभावना है की योजना में कौशल प्रशिक्षण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
- योजना के शुभारम्भ के मौके पर PMKVY और पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण प्राप्त किये हुवे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- भारत सरकार की नव्या योजना (Nurturing Aspirations through Vocational Training for Young Adolescent Girls) में चयनित बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- बालिकाओं को अल्पकालिक (Short Term) व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- 7 घंटे का पूरक प्रशिक्षण मॉड्यूल।
- गैर पारंपरिक एवं उभरते क्षेत्रों में व्यावसयिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- चयनित कन्या नीचे दिए गए किसी भी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है :-
- प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट
- ड्रोन असेंबली एक्सपर्ट
- स्मार्टफोन तकनीशियन
- ग्राफ़िक डिज़ाइनर
- सीसीटीवी इंस्टालर
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- नव्या योजना के तहत मिलने वाले अल्पकालिक (शार्ट-टर्म) व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण का लाभ केवल उन्ही आवेदकों को मिलेगा जो योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे :-
- युवा किशोरी बालिका आवेदन हेतु पात्र है।
- बालिका की आयु 16 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- बालिका कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- नव्या योजना के तहत अल्पकालिक (Short-Term) कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन करते समय लाभार्थी कन्या को निम्नलिखित संभावित दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा :-
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट।
- आधार कार्ड।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- नव्या योजना को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 24-06-2025 को लांच किया गया था।
- फ़िलहाल नव्या योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया सरकार द्वारा स्पष्ट नहीं की है।
- लेकिन यह मुमकिन है की सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत ही नव्या योजना की लाभार्थी कन्याओं को पंजीकृत कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए।
- नव्या योजना में आवेदन पत्र भरकर और जांच के पश्चात लाभार्थी कन्याओं को PMKBVY केंद्र आवंटित किया जायेगा।
- PMKVY केंद्रों पर ही कन्याओं को नव्या योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- लाभार्थी कन्या अपने निकटतम पीएम कौशल विकास योजना के केंद्र पर जा कर भारत सरकार की नव्या योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
- इस योजना से सम्बंधित जैसे ही कोई जानकारी हमे उपलब्ध होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।