ओडिशा सरकार द्वारा श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की निःशुल्क तीर्थयात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना में निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं ताकि लाभार्थी श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित और गरिमामय हो।
पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
ओडिशा श्री जगन्नाथ दर्शन योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | ओडिशा श्री जगन्नाथ दर्शन योजना। |
| शुरुआत की तिथि | 13-02-2026. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | भगवान जगन्नाथ मंदिर में नि:शुल्क दर्शन। |
| पात्र लाभार्थी |
|
| नोडल विभाग | पर्यटन विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | पेंशन लाभार्थी डेटा के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Odisha Shri Jagannath Darshan Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
ओडिशा श्री जगन्नाथ दर्शन योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रदेश में श्री जगन्नाथ दर्शन योजना (Odisha Shri Jagannath Darshan Yojana) की शुरुआत की गयी है।
- सरकार का ये मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण राज्य के कई लोगों को श्री जगन्नाथ मंदिर की यात्रा की व्यवस्था करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
- वरिष्ठ नागरिकों और विधवा महिलाओं की भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने की धार्मिक इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से ओडिशा सरकार द्वारा राज्य में श्री जगन्नाथ दर्शन योजना शुरू की गयी है।
- ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा सरकार के अन्य विभागों के सहयोग से राज्य में इस योजना को लागू किया जा रहा है।
- सरकार द्वारा अब श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित वृद्ध और विधवा श्रद्धालुओं के लिए पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन का आयोजन किया जायेगा।
- इस योजना के तहत चयनित श्रद्धालुओं को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में नि:शुल्क दर्शन का लाभ मिलेगा और यात्रा, आवास और भोजन पर होने वाला समस्त खर्च ओडिशा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- लाभार्थी श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान महाप्रसाद भी नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा।
- सरकार द्वारा यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक किट बैग भी प्रदान किया जायेगा जिसमें निम्नलिखित आवश्यक वस्तुएं होंगी :-
- वाशरूम इस्तेमाल से सम्बंधित सामान।
- टोपी।
- फ्लोरोसेंट।
- पानी की बोतलें।
- स्मृति चिन्ह।
- ओडिशा सरकार की श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत 60 से 75 वर्ष की आयु वर्ग के बुजुर्ग व्यक्ति और 75 वर्ष से कम आयु की विधवा महिलाएँ भगवान जगन्नाथ मंदिर में नि:शुल्क दर्शन के लिए पात्र हैं।
- यात्रा करने के लिए व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना और किसी भी संक्रामक रोग से मुक्त होना अनिवार्य है।
- ओडिशा सरकार ने इस वर्ष 5,000 लाभार्थी श्रद्धालुओं को और अगले 4 वर्षों में 1 लाख श्रद्धालुओं की यात्रा की व्यवस्था करने की योजना बनाई है।
- श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के संचालन की समयसीमा 31-03-2029 तक है।
- इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, संबंधित ग्राम पंचायत कार्यकारी अधिकारी पात्र लाभार्थियों को सूचित करेंगे और उनसे सहमति पत्र प्राप्त करेंगे।
- ओडिशा सरकार की श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर पंचायत कार्यकारी अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
- पात्र लाभार्थी श्रद्धालु “बरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना” के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की नि:शुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी यहां ओडिशा सरकार की योजनाओं की पूरी सूची देख सकते हैं।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- ओडिशा सरकार द्वारा संचालित अपनी श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा।
- भक्तों को निःशुल्क महाप्रसाद भी प्रदान किया जाएगा।
- परिवहन, भोजन और आवास पर होने वाले समस्त खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- यात्रा की व्यवस्था एसी बसों में की जाएगी।
- श्रद्धालुओं को आवश्यक वस्तुओं से भरा एक किट बैग भी प्रदान किया जाएगा।
- 3 लाख रुपये तक का समूह स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी प्रदान किया जायेगा।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को ही ओडिशा सरकार द्वारा पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के निःशुल्क दर्शन का लाभ प्रदान किया जाएगा :-
- ओडिशा के स्थायी निवासी श्रद्धालु ही पात्र हैं।
- केवल वरिष्ठ नागरिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गरीब विधवा महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- वरिष्ठ श्रद्धालु की आयु 60 वर्ष से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- गरीब विधवा आवेदिका की आयु 75 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और संक्रामक रोगों से मुक्त होना चाहिए।
- भगवान जगन्नाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन का लाभ केवल एक बार ही मिलेगा।
पुरी में रात्रि प्रवास सुविधा के लिए पात्र जिलों की सूची
- श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के अंतर्गत भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर की यात्रा के दौरान एक रात के प्रवास की सुविधा का लाभ केवल निम्नलिखित 21 जिलों से आने वाले लाभार्थी श्रद्धालुओं को ही प्रदान किया जायेगा :-
- गंजाम।
- गजपति।
- कंधमाल।
- बौध।
- संबलपुर।
- बरगढ़।
- देवगढ़।
- झारसुगुडा।
- सुंदरगढ़।
- बलांगिर।
- सुबर्णपुर।
- अंगुल।
- कोरापुट।
- रायगड़ा।
- नबरंगपुर।
- मलकानगिरी।
- कालाहांडी।
- नुआपड़ा.
- बालेश्वर।
- केन्दुझर।
- मयूरभंज।
पुरी में रात्रि प्रवास सुविधा के लिए अपात्र जिलों की सूची
- श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के अंतर्गत श्री जगन्नाथ मंदिर की निःशुल्क यात्रा के दौरान एक रात के लिए प्रवास की सुविधा का लाभ निम्नलिखित 9 जिलों से आने वाले लाभार्थी श्रद्धालुओं को नहीं दिया जायेगा :-
- पुरी।
- खोर्धा।
- कटक।
- जगतसिंहपुर।
- ढेन्कानाल।
- केन्द्रापड़ा।
- नयागढ़।
- भद्रक।
- जाजपुर।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- ओडिशा सरकार की श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के अंतर्गत पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के निःशुल्क दर्शन का लाभ उठाते वाले लाभार्थियों को सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे :-
- ओडिशा में निवास का कोई भी एक प्रमाण :-
- अधिवास प्रमाणपत्र।
- मतदाता पहचान पत्र।
- आधार कार्ड।
- राजस्व भूमि अभिलेख।
- भूमि पट्टा।
- कोई अन्य दस्तावेज।
- मृत्यु प्रमाण पत्र। (विधवा आवेदक के लिए)
- मोबाइल नंबर।
- आपातकालीन संपर्क नंबर।
- फोटो।
- आवेदक का आधार कार्ड।
- ओडिशा में निवास का कोई भी एक प्रमाण :-
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में निशुल्क दर्शन के लिए लाभार्थियों को सीधे ऑनलाइन या अलग से कहीं भी ओडिशा सरकार की श्री जगन्नाथ दर्शन योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- पर्यटन विभाग द्वारा जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर जिलावार, ब्लॉकवार और ग्राम पंचायतवार लाभार्थी का लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा।
- पर्यटन विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा एवं विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा बनाए गए सामाजिक सुरक्षा पेंशन डेटाबेस से पात्र विधवाओं और वरिष्ठ नागरिकों (60-75 वर्ष) की सूची प्राप्त की जाएगी।
- ग्राम पंचायत के कार्यकारी अधिकारी (पीईओ) द्वारा ही प्रति माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के दौरान पात्र लाभार्थियों को श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के उद्देश्यों, सुविधाओं और शर्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- यदि कोई लाभार्थी तीर्थयात्रा करना चाहता है तो उसे हर साल निर्धारित सहमति पत्र में लिखित सहमति प्रस्तुत करनी होगी।
- जो व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त नहीं कर रहा है लेकिन निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, वह श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत संबंधित पीईओ को आयु, निवास स्थान और आर्थिक रूप से कमजोर होने समबन्धित सभी वैध सरकारी दस्तावेजों के साथ लिखित सहमति प्रस्तुत कर सकता है।
- ऐसे मामलों में पंचायत कार्यकारी अधिकारी द्वारा पात्रता सत्यापित करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग भी की जा सकती है और लाभार्थी को सभी आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर जमा करने होंगे।
- इस योजना में भागीदारी पूरी तरह से स्वैच्छिक है, और किसी भी लाभार्थी को इसमें शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा।
- पर्यटन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
- श्री जगन्नाथ मंदिर में निशुल्क दर्शन के लिए चयनित श्रद्धालुओं की सूची को आगे की प्रक्रिया के लिए ब्लॉक विकास अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
- अंतिम सत्यापन के बाद, लाभार्थियों की अंतिम सूची जिला प्रशासन और ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम को भेजी जाएगी ताकि श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के तहत श्री जगन्नाथ मंदिर की यात्रा की व्यवस्था की जा सके।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- ओडिशा सरकार की श्री जगन्नाथ दर्शन योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग का संपर्क नंबर :-
- 0674 2432177.
- 0674 2431896.
- ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग का संपर्क ईमेल :- info@odishatourism.gov.in.
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।
