भारत की महिलाओं में राजनीति से जोड़ने के कांग्रेस पार्टी द्वारा इंदिरा फ़ेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। इस कार्यक्रम का मकसद भारत की समृद्धि में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम से जुड़ने वाली महिला को राजनीति के क्षेत्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़े।
प्रोग्राम के बारे में
|
|
---|---|
योजना का नाम | इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम। |
आरम्भ वर्ष | 2023. |
योजना का लाभ | प्रति माह के स्टायपेंड के साथ 9 माह की ट्रेनिंग। |
लाभार्थी | भारत की महिलाये। |
जिम्मेदार पार्टी | इंडियन नेशनल कांग्रेस। |
आवेदन कैसे करे | इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम के बारे में
- इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गयी है।
- ये फ़ेलोशिप प्रोग्राम भारतीय महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन में बदलाओ लाने वाला प्रोग्राम होगा।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम की टैग लाइन है “एम्पोवेरिंग वीमेन, ट्रांसफॉर्मिंग पॉलिटिक्स”।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य भारतीय महिलाओं की राजनीती में भागीदारी को बढ़ा कर उन्हें उनका हक़ दिलाना है।
- भारत की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी ने कहा था की महिलाओं की राजनीती में भागीदारी एक विकल्प नहीं है ये एक प्रगतिशील राष्ट्र के लिए आवश्यक है।
- तो इसी सोच को बढ़ावा देते हुवे इंडियन नेशनल कांग्रेस ने महिलाओं की राजनीती में भागीदारी को बढ़ाने के लिए इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है।
- कोई भी भारतीय महिला चाहे वो कार्यकर्ता हो, पेशेवर हो या जिसे राजनीती में दिलचस्पी हो वो इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में भाग ले सकती है।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम एक 9 महीने का फुल स्टायपेंड प्रोग्राम होगा।
- यानी फ़ेलोशिप की ट्रेनिंग के दौरान चयनित महिलाओं को प्रति माह का स्टायपेंड भी दिया जायेगा।
- सितम्बर 2023 से इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू होगी।
- फ़ेलोस का चयन साक्षात्कार के बेसिस पे किया जायेगा।
- साक्षात्कार फ़ोन पर, आमने सामने या वीडियो वॉनफेन्सिंग के माध्यम से लिया जायेगा।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में चुनी गयी महिलाओं को निम्न जिम्मेदारी सौंपी जाएगी :-
- इंदिरा एक्टिविटी सेण्टर का सञ्चालन करना।
- योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना।
- फ़ेलोशिप पूरी हो जाने के बाद कुछ फ़ेलोस को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जायेगा और उन्हें कांग्रेस पार्टी के लीडर, एनजीओ, चुनी हुई महिला संसद या विधायक के काम करने का मौका मिलेगा।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम की ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद लाभार्थी महिलाओं को इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।
- पात्र और इच्छुक महिलाये 31 अगस्त 2023 तक इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
- इंदिरा फ़ेलोशिप में आवेदन करने की आखरी तिथि 31-08-2023 है।
- लाभार्थी महिला इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम के आधिकारिक पोर्टल पर जा कर आवेदन कर सकती है।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम के लाभ
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में चयनित फ़ेलोस को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- 9 महीने की फ़ेलोशिप ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह का स्टायपेंड भी दिया जायेगा।
- अवेयरनेस, सिस्टरहुड और नेशन बिल्डिंग के लिए काम करने का मौका।
- 9 माह की ट्रेनिंग के बाद कांग्रेस पार्टी में जोड़ा जायेगा एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम की पात्रता
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में कोई भी भारतीय महिला आवेदन कर सकती है।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ होने आवश्यक है :-
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी
- शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
- रिज्यूमे/ सीवी।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन की प्रक्रिया
- पात्र महिलाएं इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम का ऑनलाइन आवेदन पत्र इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम के आधिकारिक पोर्टल पर जा कर आवेदन करे पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम के ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
- ईमेल एड्रेस।
- पूरा नाम।
- जन्म तिथि।
- मोबाइल नंबर।
- स्थायी पता।
- शहर का नाम।
- राज्य।
- उच्च शिक्षा का विवरण।
- कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का नाम।
- शिक्षा पूरी होने का साल।
- इंटरेस्ट सेक्टर।
- कंपनी का नाम निसमे काम कर रहे हो।
- पोजीशन।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम को ज्वाइन करना चाहती है।
- एरिया ऑफ़ इंटरेस्ट।
- रिज्यूमे/ सीवी अपलोड।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।
- आवेदन पत्र की जाँच कर चयनित महिलाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।
- साक्षात्कार में चुनी गयी महिलाओं को फ़ेलोशिप ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और प्रति माह का स्टायपेंड भी दिया जायेगा।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम के महत्वपूर्ण लिंक्स
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम आधिकारिक पोर्टल।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम दिशानिर्देश।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम हेल्पडेस्क फॉर्म।
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम में चुनी गयी महिलाओं की सूची।
इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम का संपर्क विवरण
- इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम हेल्पडेस्क ईमेल :- indirafellowship@gmail.com.
इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम का निष्कर्ष
- कांग्रेस पार्टी द्वारा इंदिरा फ़ेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने का एक साहसिक कदम है। इस प्रोग्राम से देशभर की महिलायें राजनीति में आने के लिए प्रेरित होंगी और आज के दौर में की जाने वाली ओछी राजनीति से इतर हमें एक उच्च दर्जे की राजनीति महिलाओं के भाग लेने से देखने को मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
|

GSI (Government Schemes of India) is a dedicated content platform that provides well-researched, user-friendly articles on Central and State Government Schemes in India. Our goal is to make official information more accessible to students and families across the country.
1 thought on “इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम”