बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना

बिहार सरकार द्वारा अपनी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत 121 फ़ेलोस का चयन किया जायेगा और उन्हें सरकारी विभागों में दो साल की अवधि के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया जायेगा। चयनित फ़ेलोस को उनके अनुभव के स्तर के आधार पर 80,000/- रुपये प्रति माह से लेकर 1,50,000/- रुपये प्रति माह तक का मानदेय प्रदान किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना।
शुरुआत की तिथि 2025.
प्रदान किए जाने वाले लाभ
  • सरकारी विभागों में दो वर्ष की फेलोशिप।
  • प्रति माह का मानदेय।
  • आईआईएम बोधगया से प्रमाण पत्र।
पात्र लाभार्थी स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अनुभवी छात्र।
नोडल विभाग सामान्य प्रशासन विभाग।
आवेदन कैसे करें आवेदन पत्र के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़े Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana.
फ्री योजना अपडेट व्हाट्सएप | टेलीग्राम

बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • बिहार सरकार ने वर्ष 2025 में राज्य के लोगों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है और काफी योजनाओं का शुभारंभ भी कर दिया गया है।
  • इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण योजना है “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” जिसके तहत महिलाओं को अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000/- रुपये प्रदान किए जायेंगे और “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” जिसमे छात्रों इंटर्नशिप के साथ मासिक भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।
  • और जिस योजना के बारे में हम इस लेख में बात कर रहे है वो है “मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना” (Mukhyamantri Fellowship Yojana) जिसके संचालन को मंजूरी बिहार सरकार की कैबिनेट द्वारा दिनांक 09-09-2025 को दी जा चुकी है।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुभवी छात्रों को ओर प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है ताकि वे सरकार के साथ मिलकर काम करने और वास्तविक प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त कर सके।
  • बिहार में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का संचालन सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आईआईएम बोधगया के सहयोग से किया जाएगा।
  • सरकार की इस मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में 121 अनुभवी फ़ेलो का चयन किया जायेगा और उन्हें सरकारी अधिकारियों के काम में मदद करने के लिए सरकारी विभागों में तैनात किया जायेगा।
  • बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत चुने गए 121 फ़ेलोस को उनके कार्य अनुभव के अनुसार 80,000/- रुपये प्रति माह से लेकर 1,50,000/- रुपये प्रति माह तक के मासिक मानदेय का भुगतान किया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत फेलोशिप की प्रारंभिक अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • सरकारी विभाग में फेलोशिप के अलावा चयनित फ़ेलोस को आईआईएम बोधगया से प्रशिक्षण भी मिलेगा और फेलोशिप की अवधि पूरी हो जाने के बाद उन्हें लोक नीति एवं सुशासन में आईआईएम बोधगया से प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
  • सरकार की इस मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में केवल स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र जिनके पास 3 वर्ष से ज्यादा से लेकर 10 वर्ष से ज्यादा तक का अनुभव है वहीँ आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • इस योजना के सफल संचालन हेतु सरकार द्वारा 31 करोड़ रूपये से अधिक की राशि आवंटित कर दी गयी है।
  • बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के बारे में केवल यही जानकारी जारी की गयी है।
  • लाभार्थी छात्रों को इस योजना के तहत फेलोशिप हेतु आवेदन करने के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के बारे में कोई भी जानकारी मिलते ही हम अपने पेज को अपडेट कर देंगे।
  • राज्य के पात्र और इच्छुक छात्र केंद्र सरकार की “पीएम इंटर्नशिप योजना” में इंटर्नशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जिसमें चयनित छात्रों को मासिक भत्ते के साथ प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लाभ

चयनित फ़ेलोस को दिया जाने वाला विभागवार मानदेय

  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के अंतर्गत मिलने वाला मासिक मानदेय चयनित हुवे फेलो के अनुभव और उनकी नियुक्ति वाले विभाग के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। सरकार द्वारा फ़ेलोस के लिए विभागों के आधार पर निर्धारित किये गए मासिक मानदेय की राशि निम्न है :-
    विभाग का नाम मासिक मानदेय की राशि
    मुख्यमंत्री सचिवालय 1,50,000/- रूपये
    उपमुख्यमंत्री कार्यालय 1,50,000/- रूपये
    मुख्य सचिव कार्यालय 1,25,000/- रूपये
    विकास आयुक्त कार्यालय 1,25,000/- रूपये
    सचिवालय विभाग 1,00,000/- रूपये
    प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय 80,000/- रूपये
    जिला कलेक्टर कार्यालय 80,000/- रूपये
    नगर निगम आयुक्त कार्यालय 80,000/- रूपये

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा सभी पात्र छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • सरकारी विभाग में फेलोशिप हेतु 121 विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।
    • फेलोशिप की अवधि 2 वर्ष होगी।
    • योजना में चयनित फ़ेलोस को सरकारी विभागों में काम करने का मौका मिलेगा।
    • चयनित फ़ेलोस को 80,000/- रुपये से लेकर 1,50,000/- रुपये तक का मासिक मानदेय मिलेगा।
    • फेलोशिप की अवधि के दौरान आईआईएम बोधगया से प्रशिक्षण।
    • फेलोशिप पूरी होने के बाद आईआईएम बोधगया से लोक नीति एवं सुशासन का प्रमाण पत्र।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • बिहार सरकार द्वारा चलायी जाने वाली मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के अंतर्गत 80,000/- रुपये से लेकर 1,50,000/- रुपये तक के मासिक मानदेय के साथ 2 वर्षीय फेलोशिप केवल उन्हीं छात्रों को प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूरा किया जायेगा :-
    • आवेदक छात्र बिहार का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक ने स्नातकोत्तर उत्तीर्ण किया हो।
    • लाभार्थी छात्र के पास 3 वर्ष से अधिक से लेकर 10 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव होना चाहिए।

फेलोशिप के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता

  • बिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना केवल स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रों के लिए है। इस योजना के अंतर्गत फेलोशिप प्राप्त करने के लिए पात्र होने हेतु विशिष्ट विषयों में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विभागवार उल्लेख नीचे दिया गया है :-
    विभाग का नाम आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
    मुख्यमंत्री सचिवालय
    • किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान से निम्नलिखित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री :-
      • प्रबंधन।
      • नीति।
      • विकास।
      • लोक प्रशासन।
      • क्षेत्रीय नियोजन।
      • या संबंधित क्षेत्र।
    उपमुख्यमंत्री कार्यालय
    • मुख्यमंत्री सचिवालय के समान ही योग्यता चाहिए।
    मुख्य सचिव कार्यालय
    • मुख्यमंत्री सचिवालय के समान ही योग्यता चाहिए।
    विकास आयुक्त कार्यालय
    • मुख्यमंत्री सचिवालय के समान ही योग्यता चाहिए।
    सचिवालय विभाग
    • मुख्यमंत्री सचिवालय के समान या विभाग से सम्बंधित विषय में स्नातकोत्तर।
    प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय
    • मुख्यमंत्री सचिवालय के समान या विभाग से सम्बंधित विषय में स्नातकोत्तर।
    जिला कलेक्टर कार्यालय
    • किसी प्रतिष्ठित संस्थान से निम्नलिखित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री :-
      • प्रबंधन।
      • नीति।
      • विकास।
      • लोक प्रशासन।
      • क्षेत्रीय नियोजन।
      • या संबंधित क्षेत्र।
    नगर निगम आयुक्त कार्यालय
    • क्षेत्रीय योजना या संबंधित क्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातकोत्तर।

फेलोशिप के लिए पात्र होने हेतु न्यूनतम आवश्यक अनुभव आवश्यक

  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत दो वर्ष की फेलोशिप केवल अनुभवी छात्रों के लिए है जिसमे नए छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है। सरकार ने फेलोशिप के लिए विभागवार अनुभव की पात्रता निर्धारित की है जो की निम्न है :-
    विभाग का नाम आवश्यक अनुभव
    मुख्यमंत्री सचिवालय 10+ वर्ष
    उपमुख्यमंत्री कार्यालय 10+ वर्ष
    मुख्य सचिव कार्यालय 8+ वर्ष
    विकास आयुक्त कार्यालय 8+ वर्ष
    सचिवालय विभाग 6+ वर्ष
    प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय 3+ वर्ष
    जिला कलेक्टर कार्यालय 3+ वर्ष
    नगर निगम आयुक्त कार्यालय 3+ वर्ष

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में 2 वर्ष की फेलोशिप के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है :-
    • बिहार का निवास प्रमाण पत्र या कोई भी निवास का प्रमाण।
    • आवेदक छात्र का आधार कार्ड।
    • शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।
    • बैंक खाता संख्या।
    • जाति प्रमाण पत्र। (यदि हो तो)

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में हुई सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को शुरू करने की मंज़ूरी दे दी गयी है।
  • बिहार सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए है।
  • परन्तु इस योजना की आवेदन प्रक्रिया अभी तक स्पष्ट नहीं की गयी है।
  • मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवेदन पत्र स्वीकार किये जा सकते है।
  • यदि आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा किये जायेंगे तो यह बहुत संभव है कि छात्रों के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का एक समर्पित पोर्टल बनाया जाएगा।
  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत सरकारी विभाग में फेलोशिप का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी छात्रों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
  • जैसे ही हमें सरकार की ओर से कोई अपडेट मिलेगा, हम उसे यहाँ अपडेट कर देंगे।

योजना में विभागवार उपलब्ध फैलोशिप सीटों की संख्या

  • बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में 2 वर्ष की फेलोशिप हेतु कुल 121 सीटें उपलब्ध हैं। चयनित 121 फ़ेलोस को बिहार सरकार द्वारा अपने विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक विभाग में चुने जाने वाले फ़ेलोस की सीटों की संख्या नीचे दी गई है :-
    विभाग का नाम फ़ेलोस की सीटों की संख्या
    मुख्यमंत्री सचिवालय 4
    उपमुख्यमंत्री कार्यालय 2
    मुख्य सचिव कार्यालय 2
    विकास आयुक्त कार्यालय 2
    सचिवालय विभाग 45 (प्रति विभाग 1 फ़ेलो)
    प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय 9 (प्रति प्रमंडल 1 फ़ेलो)
    जिला कलेक्टर कार्यालय 38 (प्रति ज़िला 1 फ़ेलो)
    नगर निगम आयुक्त कार्यालय 19 (प्रति निगम 1 फ़ेलो)

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का संपर्क विवरण जल्दी ही जारी किया जायेगा।

Leave a Comment