दिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना

दिल्ली सरकार द्वारा अपनी निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के तहत होली और दिवाली के शुभ अवसरों पर सभी राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जायेंगे। गैस सिलेंडर की वास्तविक बाजार की कीमत यानी 853/- रूपये दोनों त्योहारों के दिन लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दिए जायेंगे।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

दिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नामदिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना।
शुरुआत की तिथि04-03-2026.
प्रदान किए जाने वाले लाभहोली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर।
पात्र लाभार्थीदिल्ली के राशन कार्ड धारक।
नोडल विभागखाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग।
आवेदन कैसे करेंसीधे आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेDelhi Free Gas Cylinder Scheme.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

दिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के लाभ

दिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • दिल्ली सरकार की कैबिनेट द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2026 को दिल्लीवासियों के लिए निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना (Delhi Free Gas Cylinder Scheme) को मंजूरी दे दी गयी है।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी द्वारा ये घोषणा ट्विटर के माध्यम से शेयर की गयी की कैबिनेट ने मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है।
  • इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य त्योहारी मौसम के दौरान कम आय वाले परिवारों को गैस सिलेंडर की कीमतों से राहत प्रदान करना है।
  • दिल्ली सरकार की यह पहल लोगों को स्वच्छ ईंधन और बेहतर जीवन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
  • सरकार की निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष 2 घरेलू एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • होली और दिवाली के शुभ अवसर पर वैध राशन कार्ड धारक परिवारों को एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
  • दिल्ली सरकार द्वारा एक घरेलू सिलेंडर की राशि यानी 853 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जायेंगे।
  • हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी काटने के बाद प्रति सिलेंडर केवल 553 रुपये की सहायता राशि ही प्राप्त होगी।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने यह भी स्पष्ट किया कि पीएनजी का उपयोग करने वाले परिवारों को भी दिल्ली सरकार की मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत सिलेंडर की कीमत के बराबर सहायता राशि भी प्राप्त होगी।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 242.77 करोड़ रुपये का बजट को आवंटित किया है।
  • निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना का उद्घाटन दिल्ली में होली 2026 से किया जाएगा।
  • होली 2026 के दिन दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उनके बैंक खाते में 853 रुपये हस्तांतरित किये जायेंगे।
  • फिलहाल इस योजना के बारे में केवल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
  • जैसे ही हमें कोई जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर देंगे।
  • दिल्ली सरकार जल्दी ही महिलाओं के लिए “महिला समृद्धि योजना” की शुरुआत करेगी जिसको मंजूरी कैबिनेट द्वारा पहले ही दी जा चुकी है।
  • लाभार्थी यहां दिल्ली सरकार की अन्य योजनाओं की पूरी सूची देख सकते हैं।

दिल्ली निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अपनी निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के माध्यम से राज्य के सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
    • प्रत्येक लाभार्थी को सिलेंडर की पूरी खरीद की राशि उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
    • सामान्य गैस कनेक्शन उपभोक्ता को उनके बैंक खाते में 853 रुपये प्राप्त होंगे और वहीँ पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 553 रुपये प्राप्त होंगे।
    • पीएनजी कनेक्शन धारक को भी योजना में सिलिंडर की राशि दी जाएगी।
    • गैस सिलेंडर की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • होली और दिवाली के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क गैस सिलेंडर का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को प्रदान जायेगा जिनके द्वारा निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • दिल्ली के स्थायी निवासी परिवार ही लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
    • लाभार्थी परिवार के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए।
    • पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
    • मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का लाभ केवल होली और दिवाली के अवसर पर ही प्रदान किया जाएगा।
    • जिन लाभार्थियों के पास पीएनजी गैस कनेक्शन है वे भी इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
    • व्यावसायिक गैस कनेक्शन धारक इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं हैं।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • दिल्ली सरकार की निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • गैस रसीद।
    • बैंक के खाते का विवरण।
    • आधार कार्ड।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • दिनांक 3 फरवरी 2026 को दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा न्यूनतम आय वाले परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गयी है।
  • इस निर्णय के माध्यम से सरकार ने ये पुष्टि की है कि पात्र परिवारों को होली और दिवाली पर हर साल दो घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • फिलहाल, दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए किसी औपचारिक आवेदन प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है।
  • हालांकि, सबसे संभावित तरीका यह है कि सरकार द्वारा इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी गैस वितरण कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जायेगा।
  • इस प्रणाली के तहत, सरकार राशन कार्ड और उपभोक्ता विवरण के माध्यम से पात्रता का सत्यापन करने के बाद सिलेंडर की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित करेगी।
  • लाभार्थियों को फिलहाल किसी तरह के आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • सरकार द्वारा निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना के पंजीकरण, सत्यापन या किसी भी ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी होते ही, हम यहां पूरी प्रक्रिया को अपडेट कर देंगे।
  • पात्र लाभार्थियों को लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड और एलपीजी कनेक्शन से जुड़े बैंक खाते को अपडेट रखना होगा।
  • जैसे ही दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना की आधिकारिक आवेदन प्रक्रिया, पात्रता सत्यापन के चरण या पोर्टल संबंधी जानकारी साझा की जाएगी हम आपको सूचित कर देंगे।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग का संपर्क ईमेल :- cfood@nic.in

Leave a Comment