राजस्थान की गांव ग्वाला योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक ग्रामीण रोजगार पहल है, जिसका उद्देश्य गांवों में मवेशियों की उचित देखभाल और प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक 70 गायों के लिए एक ग्वाला नियुक्त किया जायेगा जो व्यवस्थित चराई का प्रबंधन देखेगा और जिसे इस कार्य के बदले प्रति माह 10,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
राजस्थान गांव ग्वाला योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान गांव ग्वाला योजना। |
| शुरुआत की तिथि | वर्ष 2026. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | प्रत्येक गांव में ग्वाला की नियुक्ति। |
| पात्र लाभार्थी | राजस्थान के गांव में रहने वाला व्यक्ति। |
| नोडल विभाग | पंचायती राज विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Rajasthan Gaon Gwala Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
राजस्थान गांव ग्वाला योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- गांव ग्वाला योजना (Rajasthan Gaon Gwala Yojana) राजस्थान सरकार के मंत्री श्री मदन सिंह दिलावर द्वारा शुरू की गई एक ग्रामीण कल्याणकारी पहल है जिसका उद्देश्य गांवों में चरवाहों की पारंपरिक व्यवस्था को पुनर्जीवित करना और गांवों में मवेशियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करना है।
- इस योजना को फरवरी 2026 में शुरू किया है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ लावारिस और आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या का समाधान करना है।
- इस योजना के तहत प्रत्येक गांव में मवेशियों के प्रबंधन और पर्यवेक्षण के लिए समर्पित ग्वालों (ग्राम गौपालकों) की नियुक्ति की जाएगी।
- इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव की गायों को उचित चराई, सुरक्षा और दैनिक निगरानी मिल सके।
- साथ ही इस योजना का ये भी उद्देश्य है की पशुपालकों की भूमिका को औपचारिक रूप देकर ग्रामीण निवासियों के लिए स्थिर आय के अवसर को पैदा किया जा सके।
- राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा इस योजना की देख रेख की जाएगी।
- योजना में नियुक्त हुवे ग्वाला को हर सुबह पशुपालकों के घरों से गायों को इकट्ठा करना होगा और उन्हें दिन भर के लिए निर्धारित चरागाह (गोचर) भूमि पर ले जाना होगाऔर शाम को उन्हें सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को लौटा देना होगा।
- अधिकारियों द्वारा प्रत्येक गांव में 70 गायों के लिए एक ग्वाला नियुक्त किया जायेगा।
- और, यदि गायों की संख्या 70 से अधिक हो जाती है, तो विभाग द्वारा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तदनुसार दो या अधिक ग्वालों की नियुक्ति भी की जा सकती है।
- गांव ग्वाला योजना के माध्यम से चयनित ग्वालों को 10,000/- रुपये का एक निश्चित प्रति माह का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जायेगा।
- यह वित्तीय सहायता ग्रामीण व्यक्तियों के लिए आय का एक स्थिर स्रोत प्रदान करेगी और काम के लिए शहरी क्षेत्रों में पलायन करने की आवश्यकता को भी कम कर देगी।
- इस योजना में समुदाय भामा शाह के योगदान के माध्यम से नियुक्त ग्वालों को मानदेय दिया जायेगा जिससे निरंतर वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जा सके।
- संबंधित गांव के वे निवासी जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और मवेशियों का प्रबंधन करने में सक्षम हैं, गांव ग्वाला योजना के तहत ग्वाला की नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते है।
- इच्छुक आवेदक संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, पशुपालक मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का बीमा भी करा सकते हैं , जिसमें पशुओं को जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
- राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- गांव ग्वाला योजना के तहत नियुक्त होने वाले ग्वालों को भामाशाहों और दानदाताओं के माध्यम से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे :-
- चयनित आवेदक को 10,000/- रुपये का निश्चित मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए आय का एक स्थिर और नियमित स्रोत प्रदान करेगी।
- आवेदक को ग्राम ग्वाला के रूप में एक आधिकारिक भूमिका दी जाएगी जो समुदाय के भीतर सामाजिक मान्यता और सम्मान प्रदान करेगी।
- यह योजना शहरों में प्रवास की आवश्यकता के बिना ही स्थानीय रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
- आवेदक को गांव के मवेशियों की देखभाल और चराई करके पूरे वर्ष लगातार काम मिलता रहेगा।
- समुदाय भामा शाह के दान के माध्यम से आवेदक को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- राजस्थान सरकार द्वारा गांव की गायों को चराने के लिए ग्वाला नियुक्त करने हेतु निम्नलिखित पात्रता पात्रता की शर्तें निर्धारित की गयी है :-
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक वर्तमान में उस संबंधित गांव में निवास कर रहा हो जहां ग्वाला की नियुक्ति की जा रही है।
- आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और पूरे दिन मवेशियों की देखभाल और प्रबंधन करने में सक्षम होना चाहिए।
- आवेदक प्रतिदिन सुबह गांव के घरों से गायों को ले जाने और शाम को उन्हें सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को वापस सौंपने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हो।
- आवेदक लगभग 70 गायों का प्रबंधन करने में सक्षम होना चाहिए।
- जिन गांवों में गायों की संख्या अधिक होगी वहां आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ग्वालों की नियुक्ति की जाएगी।
- आवेदक निर्दिष्ट चरागाह (गोचर) भूमि पर गायों की सुरक्षा और उचित चराई सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार और प्रतिबद्ध हो।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान सरकार की गांव ग्वाला योजना के आवेदन पत्र के साथ लाभार्थी आवेदक को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे :-
- राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र।
- जन आधार/ भामाशाह कार्ड।
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- बैंक खाता संख्या और IFSC कोड।
- हाल ही की रंगीन तस्वीर।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- पात्र और इच्छुक आवेदक राजस्थान सरकार की गांव ग्वाला योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- गांव ग्वाला योजना का आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- पंचायत अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र नि:शुल्क वितरित किये जायेंगे और आवेदक को सही ढंग से विवरण भरने में भी सहायता की जाएगी।
- लाभार्थी आवेदक को गांव ग्वाला योजना के आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- ग्वाला योजना के विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत के उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- पंचायत अधिकारी द्वारा प्रारंभिक रूप से प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा और गांव के लिए ग्वाला (चरवाहा) के रूप में योग्य आवेदकों का चयन करना होगा।
- चयनित आवेदक का आवेदन पत्र आगे की सत्यापन और अनुमोदन के लिए पंचायत विभाग को भेजा जाएगा।
- अंतिम मंजूरी मिलने के बाद, चयनित लाभार्थी गांव की गायों को चराने के लिए ले जा सकता है।
- राजस्थान सरकार द्वारा गांव ग्वाला योजना के तहत 10,000/- रुपये का मासिक मानदेय लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- राजस्थान सरकार की गांव ग्वाला योजना से संबंधित किसी भी सहायता या सहयोग के लिए अपने ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।
