17-09-2025 को अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत 02-10-2025 तक सम्पूर्ण देश में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन महिलाओं और किशोरियों के लिए किया जायेगा जिसमे सभी लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान। |
| शुरुआत की तिथि | 17-09-2025. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ |
|
| पात्र लाभार्थी | देश की महिलाएं एवं किशोरियां। |
| नोडल विभाग | |
| आवेदन कैसे करें | अपने निकटतम स्वास्थ्य शिविर में जाएँ। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा जी द्वारा अपने जन्मदिन (17-09-2025) के अवसर पर करोड़ों महिलाओं को देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य कल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक का शुभारंभ करके एक तोहफ़ा दिया।
- इस कार्यक्रम का नाम “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) है।
- इस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनकारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।
- इस पहल के माध्यम से सरकार का यह लक्ष्य है की महिलाओं में गैर-संचारी और जानलेवा बीमारियों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए की जाने वाली जांचो को आसान माध्यम से उन तक पहुँचाना है।
- मध्य प्रदेश के धार में उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “हमारी माताएँ और बहनें, हमारी नारी शक्ति, हमारी राष्ट्र प्रगति का मुख्य आधार हैं। यदि एक माँ स्वस्थ है, तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।”
- प्रधानमंत्री जी द्वारा इस अभियान को देश की माताओं और बहनों के स्वस्थ भविष्य के लिए समर्पित किया गया हैं।
- प्रधानमंत्री जी ने आगे कहते हुवे कहा कि “नारी शक्ति, विकसित भारत का एक प्रमुख स्तंभ है और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक महाअभियान है।”
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जायेगा।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जन स्वास्थ्य केंद्रों, जिला सरकारी अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाएँ प्रदान करने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लाभार्थी महिलाओं और बालिकाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में निम्नलिखित प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं की जांच पूर्णत: निःशुल्क की जाएगी और बीमारियों की शीघ्र पहचान कर उपचार में मदद की जाएगी :-
- गैर-संचारी रोग।
- उच्च रक्तचाप।
- मधुमेह।
- कैंसर।
- एनीमिया।
- स्तन कैंसर।
- मुख कैंसर।
- गर्भाशय ग्रीवा कैंसर।
- टीबी रोग।
- सिकल सेल रोग।
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में आयोजित किये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में माताओं और उनके बच्चों व लड़कियों को निम्नलिखित स्वास्थ्य देखभाल के लाभ भी प्रदान किये जायेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके :-
- प्रसवपूर्व देखभाल।
- टीकाकरण सहायता।
- पोषण सहायता।
- मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता।
- जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन।
- मोटापे की रोकथाम।
- स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना।
- 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी जिला अस्पतालों में प्रति दिन स्वास्थ्य देखभाल शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बुनियादी स्वास्थ्य जांच, “पीएम मातृ वंदना योजना” और “आयुष्मान वय वंदना योजना” जैसी स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में पंजीकरण और महिला लाभार्थियों को कई अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।
- केंद्र सरकार के स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए महिला लाभार्थियों को अपने निकटतम स्वास्थ्य शिविर में जाना होगा।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले संपूर्ण लाभ
- केंद्र सरकार द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सभी महिलाओं और कन्याओं को निम्नलिखित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएँगी :-चिकित्सा जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ
- ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह और दांतों की जाँच।
- कैंसर – मुख/ स्तन/ ग्रीवा की जांच।
- टीकाकरण सेवाएँ।
- गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जाँच।
- एनीमिया स्तर की जाँच।
- टेलीमानस सुविधाएँ।
- टीबी की जाँच।
- सिकल सेल एनीमिया की जांच।
- विशेष परामर्श।
स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के मानकों को बनाये रखना- चीनी और खाद्य तेल में 10% की कमी के साथ मोटापा कम करना।
- स्थानीय और क्षेत्रीय भोजन को बढ़ावा देना।
- प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार संबंधी व्यवहार।
- मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण को बढ़ावा देना।
- टेक होम राशन का वितरण।
- स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच
- मातृ एवं शिशु सुरक्षा (एमसीपी) कार्ड जारी करना।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण।
- आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी करना।
- सिकल सेल कार्ड जारी करना।
- पोषण ट्रैकर में पंजीकरण।
- आभा आईडी कार्ड का पंजीकरण।
नागरिकों की सक्रिय भागीदारी।- रक्तदान शिविर।
- निक्षय मित्र स्वयंसेवक पंजीकरण।
- अंगदाता पंजीकरण।
- अन्य सेवाएँ।
- जननी सुरक्षा योजना में नामांकन।
- जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम।
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान।
- परिवार नियोजन सेवाएँ।
- सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम।
किशोरियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ- किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पर परामर्श :-
- मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों के सुरक्षित और सही उपयोग और बचने के योग्य तरीकों पर मार्गदर्शन किया जायेगा।
- संक्रमण की रोकथाम और स्वच्छता उत्पादों के सुरक्षित निपटान की जानकारी।
- किफायती दामों पर सैनिटरी उत्पाद उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी।
- एनीमिया की जाँच और किशोरियों के लिए परामर्श :-
- हीमोग्लोबिन (एचबी) परीक्षण।
- आयरन युक्त आहार और आहार विविधता को बढ़ावा देना।
- आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन और आहार विविधता को बढ़ावा देना।
- निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन के लिए परामर्श।
- साप्ताहिक आयरन और फोलिक एसिड अनुपूरण का सेवन।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी महिला लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा जाँच और स्वास्थ्य सेवाएँ।
- स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य घटकों को बनाए रखने की विधि।
- स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच की जानकारी।
- कल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा।
- 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत।
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मातृत्व लाभ का पंजीकरण और वितरण।

पात्रता की आवश्यक शर्तें
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लाभ देश की समस्त महिलाओं और लड़कियों को प्रदान किया जाएगा।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- स्वास्थ्य शिविरों में जाते समय लाभार्थी महिला अपना आधार कार्ड या कोई भी फोटोयुक्त सरकारी पहचान पत्र अवश्य ले जाए।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- भारत सरकार के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वस्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी महिला को कहीं भी सीधे तौर पर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में सरकार द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे।
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर स्वस्थ्य शिविर आयोजित किए जायेंगे :-
- सरकारी जिला अस्पताल।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। (सीएचसी)
- सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र। (पीएचसी)
- आंगनवाड़ी केंद्र।
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर। (एएएम-एसएचसी)
- लाभार्थी महिला को अपने फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ ऊपर बताए गए किसी भी स्थान पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के स्वास्थ्य शिविरों में जाना होगा।
- शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला लाभार्थियों की जांच करेंगे और इस कार्यक्रम के तहत उनका पंजीकरण करेंगे।
- 17-09-2025 से 02-010-2025 तक लगने वाले अपने निकटतम शिविर पर जाएँ और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- यदि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के संबंध में किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो लाभार्थी महिला अपने नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर या आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकती है।

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।
