महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना

महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के बारे सम्पूर्ण जानकरी हेतु पूरा लेख पढ़े।

योजना का संक्षिप्त विवरण
नाममहाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना।
कब शुरू हुई17-08-2024.
लाभ क्या है1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
पात्र कौन है
  • विवाहित महिला।
  • विधवा महिला।
  • निराश्रित महिला।
  • परित्यक्त महिला।
  • तलाकशुदा महिला।
वेबसाइटमुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की वेबसाइट।
जिम्मेदार विभागमहाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग।
आवेदन कैसे कर

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की जानकारी

योजना के बारे में जानें

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपना 2024-2025 वित्त वर्ष का अनुपूरक बजट दिनांक 28-07-2024 को विधानसभा में पेश किया गया।
  • वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी द्वारा बजट को पेश करते हुवे महाराष्ट्र के लोगो के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।
  • उन्ही कल्याणकारी योजनाओं में से महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना”।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बना कर उनका आर्थिक उद्धार करना है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना को लागू कर दिया गया है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का जिम्मेदार विभाग है।
  • इस योजना को कई अन्य नाम जैसे की “चीफ मिनिस्टर माझी लड़की बहिन स्कीम” या “चीफ मिनिस्टर माझी लड़की बहिन योजना” या “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन स्कीम” या “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना” के नाम से भी जाना जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार प्रदेश की महिला लाभार्थियों को प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार सभी पात्र महिलाओं को 1,500/- रूपये प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान करेगी।
  • 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की सभी महिलाएं इस योजना में आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकती है।
  • यदि किसी महिला के परिवार की समस्त श्रोतो से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक है तो वो मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में 1,500/- रूपये की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है।
  • योजना में केवल लाभ विवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित, विधवा या परित्यक्त महिला को ही दिया जायेगा।
  • महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के सफल संचालन हेतु 46 हज़ार करोड़ के बजट को आवंटित किया है।
  • 2.5 करोड़ से अधिक महाराष्ट्र में निवास करने वाली महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का लाभ प्राप्त करेगी ऐसा महाराष्ट्र सरकार ने अनुमान लगाया है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की अपात्रता भी निर्धारित की है जो की यहाँ देखी जा सकती है।
  • सभी महिला लाभार्थी 31-08-2024 से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-08-2024 है।
  • वहीँ 17-08-2024 को योजना के लांच के दौरान सभी पात्र महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत 3,000/- रूपये (जुलाई और अगस्त माह के) की धनराशि बैंक खाते में प्रदान कर दी गयी है।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से भी आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
  • आवेदन करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम उपलब्ध है।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की वेबसाइट के माध्यम से भी प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया जा सकता है।
  • वहीँ नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन किया जा सकता है।
  • नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लिकेशन में आवेदन सिर्फ अंग्रेजी भाषा में भरा जायेगा, मराठी में भरा जाने पर आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जायेगा।
  • योजना में दी जाने वाली धनराशि का डीबीटी स्टेटस 181 पर कॉल कर जाना जा सकता है।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की सम्पूर्ण जानकारी

योजना में सरकार द्वारा क्या लाभ दिए जायेंगे?

  • महाराष्ट्र सरकार सभी पात्र महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • प्रति वर्ष 18,000/- की आर्थिक सहायता।
    • आर्थिक सहायता सभी महिलाओं को प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी।
    • 1,500/- रूपये प्रति माह बैंक खाते में प्रदान किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभ

आवेदन पत्र अस्वीकार होने की वजह

  • बहुत सी लाभार्थी महिलाओं के मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र सरकार द्वारा अस्वीकार किये जा रहे है।
  • गर लाभार्थी महिला द्वारा नीचे दिए गए किसी भी विवरण का प्रयोग आवेदन पत्र में किया जाता है तो लाभार्थी महिला का आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जायेगा। फिर महिला आवेदन पत्र को एडिट भी नहीं कर पायेगी।
    • अगर महिला द्वारा नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्प्लिकशन पर आवेदन पत्र मराठी भाषा में भरा गया है।
    • अगर हमीपत्र सही से भर कर अपलोड नहीं किया गया है।
    • अगर महिला द्वारा पहले से खींची हुई तस्वीर अपलोड की है तो।
    • अगर महिला द्वारा गलत मोबाइल नंबर दर्ज़ किया गया है।
    • महिला द्वार आय प्रमाण स्वरुप सही राशन कार्ड अपलोड नहीं किया गया है।

योजना में निर्धारित की गयी पात्रता क्या है?

  • 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु लाभार्थी महिला को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूरा करना आवश्यक है :-
    • केवल महिला ही योजना में आवेदन करने हेतु पात्र है।
    • लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला नीचे दी गयी किसी श्रेणी से सम्बन्ध रखती हो :-
      • विवाहित महिला।
      • निराश्रित महिला।
      • तलाकशुदा महिला।
      • परित्यक्त महिला।
      • विधवा महिला।
    • लाभार्थी महिला के परिवार की समस्त श्रोतों से आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला के नाम अपना बैंक खाता होना चाहिए।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की पात्रता

योजना की अपात्रता की शर्तें

  • यदि कोई भी महिला नीचे दी गयी किसी भी शर्तों को पूरा करती है तो वो महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में 1,500/- रूपये की आर्थिक सहायता का लाभ लेने हेतु पत्र नहीं होगी :-
    • यदि महिला के घर में 4 पहिया गाडी है। (ट्रेक्टर पर मान्य नहीं)
    • यदि महिला के घर का सदस्य सरकारी कर्मचारी या अधिकारी है।
    • यदि महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक है।
    • यदि महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है।
    • यदि महिला के परिवार में कोई पेंशन प्राप्त करता है।
    • यदि महिला के परिवार में कोई आयकर देता है।
    • यदि महिला के परिवार में वर्तमान में कोई संसद या विधायक है।

आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची़

  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले और ऑनलाइन आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड किये जाने लाभार्थी महिला को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
    • महाराष्ट्र का स्थायी निवास प्रमाण पत्र या निवास का प्रमाण।
    • आयु प्रमाण पत्र या कोई भी आयु का प्रमाण।
    • राशन कार्ड।
    • बैंक पासबुक की प्रति।
    • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • 1 पासपोर्ट साइज फोटो।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के दस्तावेज़

लाभार्थी द्वारा आवेदन कैसे किया जायेगा?

नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से

  • महाराष्ट्र सरकार की एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसका नाम “नारीशक्ति दूत” है।
  • नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • लाभार्थी महिला को नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लिकेशन को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • मोबाइल नम्बर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करना होगा।
  • सत्यापन हो जाने के पश्चात नाम, जिला और तालुका भरना होगा।
  • होमस्क्रीन से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना को चुनना होगा।
  • उसके पश्चात आये माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण दर्ज़ करना होगा :-
    • महिला का पूरा नाम।
    • पति का नाम।
    • जन्मतिथि।
    • जिले का नाम।
    • शहर का नाम।
    • ग्राम पंचायत का नाम।
    • पिनकोड।
    • पूरा पता।
    • मोबाइल नम्बर।
    • महिला का आधार नम्बर।
    • वैवाहिक स्थिति।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • अब नीचे दिए गए समस्त दस्तावेज़ों को मोबाइल एप्प पर अपलोड करना होगा :-
    • महिला का आधार कार्ड।
    • महिला का जन्म प्रमाण पत्र।
    • बैंक पासबुक के पहले पेज की प्रति।
    • हमीपत्र।
  • उसके पश्चात लाभार्थी महिला को लाइव फोटो खींचनी होगी।
  • यहाँ ये याद रखना बहुत ज़रूरी है की अगर महिला द्वारा पहले से खींची हुई फोटो को अपलोड किया तो मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जायेगा।
  • समस्त चरण के सत्यापन के पश्चात महिला के बैंक खाते में 1,500/- रूपये की धनराशि प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी।
  • ऐसा माना जा रहा है की मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में दी जाने वाली धनराशि की पहली किश्त सितम्बर माह में जारी की जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र निम्नलिखित कार्यालयों पर निःशुल्क उपलब्ध है :-
    • जिला प्रोग्राम अधिकारी।
    • जिला परिषद्।
    • बाल विकास अधिकारी।
    • आंगनवाड़ी केंद्र।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उसे अच्छे से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज़ों को संलग्न करना होगा।
  • उसके पश्चात आवेदन पत्र को सभी दस्तावेज़ों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर देना होगा।
  • जमा किये गए आवेदन पत्रों और दस्तवेज़ों की आंगनवाड़ी केंद्र के कर्मचारियों द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
  • जाँच के बाद चुनी गयी लाभार्थी महिलाओं के आवेदन पत्र अंतिम अनुमोदन हेतु प्रेषित कर दिए जायेंगे।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में चुनी गयी महिलाओं की एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
  • उसके बाद सभी लाभार्थी महिलाओं को 1,500/- प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना की वेबसाइट को लांच कर दिया गया है।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर ही मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।
  • लाभार्थी महिला को अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र को चुनना होगा।
  • सर्वप्रथम महिला को स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के पंजीकरण फॉर्म में जो विवरण भरा जायेगा वो नीचे दिया गया है :-
    • पूरा नाम।
    • मोबाइल नम्बर।
    • पासवर्ड चुनना होगा।
    • जिला।
    • तहसील।
    • गांव।
    • म्युनिसिपल कारपोरेशन।
    • व्यक्ति का प्रकार।
  • पंजीकृत हो जाने के पश्चात मोबाइल नम्बर और चुने हुवे पासवर्ड की सहायता से पुनः लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात माझी लड़की बहिन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा और समस्त दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज़ करने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करते ही लाभार्थी महिला का पंजीकरण हो जायेगा।
  • विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
  • जांच में पात्र पायी गयी सभी लाभार्थी महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से उनके चयन के बारे सूचित कर दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र अस्वीकार हो जाने की दशा में भी सूचित किया जायेगा।
  • सितम्बर 2024 से प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में दी जाने वाली 1,500/- रूपये की धनराशि बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्लीकेशन पर माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन की स्थिति देखि जा सकती है।

योजना के महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

सहायता हेतु योजना का संपर्क विवरण

  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना संपर्क नम्बर :- 181.
  • महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क नम्बर :- 022-22027050.
  • महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग का पता :-
    तीसरा माला, प्रशासनिक भवन,
    मैडम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक,
    मुंबई – 400032

योजना का निष्कर्ष

  • महाराष्ट्र में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। महिला वोटरों को लुभाने के लिए सरकार द्वारा माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की गयी है। योजना में दिए जाने 1,500/- कम आय वर्ग वाले परिवारों के लिए एक वरदान साबित होगा। महिला लाभार्थी इस दी जाने वाली आर्थिक सहायता से स्वयं के होने वाले खर्च को उठा सकेंगी। सूत्रों से यहाँ तक सुना गया है की सरकार ने कहा है की चुनाव जीतने के बाद माझी लड़की बहिन योजना में दी जाने वाली धनराशि को 3,000/- रूपये कर दिया जायेगा। माझी लड़की बहिन योजना का भविष्य अब चुनाव पर निर्भर हैं। यदि वर्तमान सरकार चुनाव जीतने में विफल रहती है तो अन्य पार्टी की सरकार द्वारा इस योजना को बंद कर नयी योजना का संचालन भी किया जा सकता है।

Leave a Comment