उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल योजना के माध्यम से प्रदेश के रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को अपनी शिक्षा पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत सभी पात्र छात्रों को निःशुल्क साइकिल या साइकिल के पैसे प्रदान किये जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु लेख को पूरा पढ़े।
योजना के बारे में
|
|
---|---|
योजना का नाम | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना। |
योजना का लाभ | लाभार्थी बालिकाओं को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। |
जिम्मेदार विभाग | अल्पसंख्यक विभाग, उत्तराखण्ड सरकार। |
आवेदन कैसे करे | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना के बारे में
- उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश के निवासियों के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
- समय समय पर समाज के हर वर्ग के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं का सञ्चालन किया जाता है।
- इन लाभकारी योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुँचता है और उन्हें आम जीवन जीने में आसानी होती है।
- इसी क्रम में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना की शुरुवात की गयी थी।
- ये योजना उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश की बालिकाओं के लिए शुरू की गयी है।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बाल विवाह पर रोक लगा बालिकाओं को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2023-2024 के बजट को पेश करते हुवे इस योजना के लिए अलग धनराशि को आवंटित किया गया है।
- अल्पसंख्यक विभाग, उत्तराखण्ड को इस योजना के सञ्चालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के तहत चयनित छात्राओं को सरकार की ओर से निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत केवल कक्षा 8वीं उत्तीर्ण छात्रा ही इस योजना के लिए पात्र है।
- निम्नलिखित शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा ही उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के लिए पात्र मानी जाएगी :-
- उत्तराखण्ड सरकार के स्कूलों में पढ़ रही छात्रा।
- उत्तराखण्ड सरकार से पंजीकृत मदरसों में पढ़ रही छात्रा।
- योजना का लाभ केवल अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को ही दिया जायेगा।
- अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, एवं जैन आते है।
- जो इच्छुक छात्रा इस योजना का लाभ लेना चाहती है वो अपने जिले के अपल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जा कर आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
- ये ज्ञात रहे जिन जिलों में अल्पसंख्यक विभाग का कार्यालय नही है वो अपने जिले के समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकती है।
- सरकार द्वारा जिन जिलों में अल्पसंख्यक कार्यालय नहीं है उन जिलों में उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के सञ्चालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी है।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना के लाभ
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के अन्तर्गत चयनित छात्राओं को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना की पात्रता
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
- छात्रा उत्तराखण्ड की निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- छात्रा निम्न में से किसी भी अप्ल्संख्यक वर्ग से होनी चाहिए :-
- मुस्लिम।
- सिख।
- ईसाई।
- बौद्ध।
- पारसी।
- जैन।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होने अनिवार्य है :-
- 8वीं कक्षा की अंक तालिका।
- बी.पी.एल कार्ड या आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- छात्रा की फोटो।
- छात्रा का आधार कार्ड।
- अल्पसंख्यक होने का स्वः घोषणा प्रमाण पत्र।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना में आवेदन की प्रक्रिया
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के लिए आवेदन छात्रा को आवेदन पत्र के माध्यम से करना होगा।
- आवेदन पत्र बिना किसी शुल्क के छात्रा अपने जिले के अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकती है।
- जिन जिलों में अल्पसंख्यक विभाग का कार्यालय नहीं है उन जिलों में आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
- अभी तक उत्तराखण्ड के 4 जिलों यानी देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, और उधमसिंह नगर में जिला अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय है।
- छात्रा के आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात उसे सावधानी पूर्वक भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद समस्त निम्नलिखित दस्तावेज़ उसके साथ संलग्न करने होंगे :-
- 8वीं कक्षा की अंक तालिका।
- बी.पी.एल कार्ड या आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- छात्रा की फोटो।
- छात्रा का आधार कार्ड।
- अल्पसंख्यक होने का स्वः घोषणा प्रमाण पत्र।
- उसके बाद आवेदन पत्र और समस्त दस्तावेज़ों को अपने जिले के निम्नलिखित में से किसी कार्यालय में जमा करना होगा :-
- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में।
- जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी के कार्यालय में।
- उसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- जांच में सही पाए जाने पर छात्रा को सूचित कर दिया जायेगा और स्कूल के माध्यम से छात्रा को साइकिल प्रदान कर दी जाएगी।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना के महत्वपूर्ण लिंक्स
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना का आवेदन पत्र।
- अल्पसंख्यक विभाग, उत्तराखण्ड आधिकारिक पोर्टल।
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री निशुःल्क साइकिल योजना का संपर्क विवरण
अल्पसंख्यक विभाग उत्तराखण्ड के जिलेवार अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय का पता एवं फ़ोन नम्बर, ईमेल :-
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का जिला |
कार्यालय का पता |
---|---|
देहरादून | शहीद भगत सिंह कॉलोनी, निकट आश्रम पद्धति विद्यालय, जिला देहरादून, उत्तराखण्ड। 0135-2780324. dmwodehradun@gmail.com |
हरिद्वार | हरिद्वार विकास भवन, रोशनाबाद, जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड। 01334-239244. parvezhussain@gmail.com |
नैनीताल | विकास भवन, भीमताल, जिला नैनीताल, उत्तराखण्ड। 05942-247232. dswo.ntl@gmail.com |
उधमसिंह नगर | विकास भवन, रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड। 05944-250801. dmwousnmail@gmail.com |

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।