दिल्ली लक्ष्मी योजना: पात्रता, लाभ, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

लक्ष्मी योजना, जिसे पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से घोषित किया गया था, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार की एक प्रमुख वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसने इसके लिए आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नामलक्ष्मी योजना
पूर्व नाममहिला समृद्धि योजना
संचालन विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार
आर्थिक सहायता₹2,500 प्रतिमाह
राशि हस्तांतरण का माध्यमडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
बजट प्रावधान₹5,100 करोड़ (वित्तीय वर्ष 2026-27)
पात्र आयु21 से 60 वर्ष
परिवार की अधिकतम वार्षिक आय₹2.50 लाख तक
न्यूनतम निवास अवधिदिल्ली में कम से कम 10 वर्ष का निवास
एक परिवार से पात्र महिलाकेवल एक, अर्थात परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला
चार पहिया वाहन रखने वाले परिवारपात्र नहीं
आपराधिक रिकॉर्डआवेदिका के विरुद्ध कोई आपराधिक इतिहास या आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए
पीडीएस / राशन कार्ड लाभार्थीपात्र
आयुष्मान भारत लाभार्थीपात्र
पंजीकरण की स्थितिऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक आवेदन पोर्टलdly.delhi.gov.in
विभाग की आधिकारिक वेबसाइटwcd.delhi.gov.in
दिल्ली सरकार का आधिकारिक पोर्टलdelhi.gov.in
हेल्पलाइन नंबर011-23070378, 011-23380513
ईमेलwcd@nic.in

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभ

Table of Contents

दिल्ली लक्ष्मी योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना शुरू की है। शुरुआत में इस योजना की घोषणा महिला समृद्धि योजना के नाम से की गई थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक रूप से लक्ष्मी योजना के नाम से संचालित किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी।

योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ₹5,100 करोड़ का प्रावधान किया है। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है और इसके लिए आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल शुरू किया जा चुका है। पात्र महिलाएं इसी पोर्टल के माध्यम से आधार सत्यापन, पंजीकरण, आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड तथा आवेदन की स्थिति (Application Status) भी ऑनलाइन देख सकती हैं।

योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो, आवेदिका दिल्ली की पंजीकृत मतदाता हो, परिवार का पिछले 12 महीनों का बिजली उपभोग 2400 यूनिट से अधिक न हो तथा सरकार द्वारा जारी अन्य सभी पात्रता एवं अपात्रता की शर्तों का पालन करना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने आधार आधारित सत्यापन (Aadhaar Authentication) की व्यवस्था लागू की है। वर्तमान में केवल दिल्ली से जुड़े आधार रिकॉर्ड का सफल सत्यापन होने पर ही नया पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदक अपने लॉगिन के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं तथा सांसद/विधायक (MP/MLA) के समर्थन पत्र को भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले लक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची तथा आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से अवश्य पढ़ लें। इससे आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेज़ों की कमी से बचा जा सकता है।

महिलाओं और बेटियों के लिए दिल्ली सरकार अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी संचालित करती है। आप लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना तथा दिल्ली सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।दिल्ली लक्ष्मी योजना की जानकारी

लक्ष्मी योजना से जुड़े नवीनतम अपडेट

  • 01 अगस्त 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना का आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल dly.delhi.gov.in शुरू कर दिया। अब पात्र महिलाएं आधार सत्यापन के बाद ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड तथा आवेदन की स्थिति (Application Status) भी इसी पोर्टल के माध्यम से देख सकती हैं।
  • 01 अगस्त 2026: पोर्टल के साथ ही सरकार ने योजना की पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज़, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन ट्रैक करने की सुविधा भी सार्वजनिक कर दी।
  • 14 जुलाई 2026: दिल्ली सरकार ने योजना की पात्रता एवं अपात्रता संबंधी शर्तों को अंतिम रूप दिया। इसके अनुसार आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, पिछले 12 महीनों में परिवार की बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करना आवश्यक है।
  • 13 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में योजना का आधिकारिक नाम लक्ष्मी योजना रखा गया। इससे पहले इस योजना की घोषणा महिला समृद्धि योजना के नाम से की गई थी।
  • 08 मार्च 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा की थी। इसके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ₹5,100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य दिल्ली के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पात्र महिलाओं को नियमित मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। यह योजना एकमुश्त अनुदान के बजाय डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि लाभार्थी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इस राशि का उपयोग कर सकें।

  • हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • एक वर्ष में कुल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • संपूर्ण राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • योजना के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹5,110 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • योजना शुरू होने के बाद लगभग 17 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए कुछ अनिवार्य पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं। आवेदन के सत्यापन के दौरान प्रत्येक आवेदिका को इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा। केवल कुछ शर्तें पूरी करने से योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

  • आवेदिका या उसका परिवार पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा हो।
  • आवेदिका की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
  • आवेदिका का परिवार बीपीएल (BPL) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  • परिवार की संयुक्त वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पास वैध आधार कार्ड के साथ दिल्ली के पते वाला मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) भी होना चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक महिला ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी और परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

किन परिस्थितियों में आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है

दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यदि आवेदिका निम्नलिखित में से किसी भी श्रेणी में पाई जाती है, तो विभाग उसका आवेदन अस्वीकार कर सकता है।

  • 21 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक है।
  • ऐसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन है।
  • जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी पेंशन या नियमित वित्तीय सहायता योजना का लाभ ले रही हैं।
  • जिनके विरुद्ध या जिनके परिवार के किसी सदस्य के विरुद्ध आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
  • परिवार में तीन से अधिक जीवित बच्चे हैं।
  • परिवार में तीन से अधिक जीवित बच्चे हैं।
  • ऐसे परिवार जिनमें कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है।
  • जिनके पास दिल्ली पते वाला वैध आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है।

नोट: दिल्ली सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीडीएस (राशन कार्ड) या आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र रहेंगी। केवल इन योजनाओं का लाभ लेने के आधार पर उन्हें लक्ष्मी योजना से बाहर नहीं किया जाएगा।

आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी की है। आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया के समय सभी दस्तावेज वैध, अद्यतन तथा आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी के अनुरूप होने चाहिए।

  • पहचान प्रमाण
  • दिल्ली में निवास का प्रमाण (कोई एक)
  • आयु प्रमाण (कोई एक)
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • कक्षा 10 की अंकतालिका या प्रमाण पत्र।
    • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र।
    • ड्राइविंग लाइसेंस।
    • पैन कार्ड
  • वित्तीय एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज
    • आधार से जुड़े बैंक खाते की पासबुक।
    • हाल का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
    • बीपीएल (BPL) या ईडब्ल्यूएस (EWS) से संबंधित दस्तावेज (जहां लागू हो)।
    • संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सांसद (MP) या विधायक (MLA) द्वारा जारी अनुशंसा पत्र।

महत्वपूर्ण: जांच के दौरान सक्षम प्राधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकता है। इसलिए सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित अपने पास रखें।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। पात्र महिलाओं को सबसे पहले आधार सत्यापन के माध्यम से अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना तथा सांसद/विधायक (MP/MLA) का समर्थन पत्र जमा करना होगा। नीचे पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।

स्टेप 1: सबसे पहले लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और Apply / आवेदन करें पर क्लिक करें। यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है, तो Register Now विकल्प चुनें।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आधिकारिक पोर्टल

स्टेप 2: अब अपना आधार नंबर, आधार के अनुसार नाम तथा जन्म तिथि दर्ज करके आधार सत्यापन (Aadhaar Authentication) पूरा करें। सफल सत्यापन होने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से नया अकाउंट बना लें। यदि आधार सत्यापन सफल नहीं होता है, तो पहले अपने आधार की जानकारी की जांच करें।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन पंजीकरण

स्टेप 3: पंजीकरण पूरा होने के बाद उसी पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर Login करें। लॉगिन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लॉगिन

स्टेप 4: सबसे पहले पोर्टल पर दिखाई गई सभी पात्रता संबंधी शर्तों का उत्तर दें। यदि आप सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं, तभी आगे आवेदन पत्र भरने का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 5: अब आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार विवरण, पता तथा अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का विवरण सही-सही दर्ज करें।

स्टेप 6: अब अपना आधार से जुड़ा बैंक खाता दर्ज करें, क्योंकि योजना की ₹2,500 प्रतिमाह की सहायता राशि इसी बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

स्टेप 7: इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। इनमें आधार कार्ड, दिल्ली मतदाता पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, सांसद/विधायक (MP/MLA) का समर्थन पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र शामिल हैं। सभी दस्तावेज़ स्पष्ट एवं पढ़ने योग्य होने चाहिए।

स्टेप 8: आवेदन जमा करने से पहले पूरे फॉर्म का Preview ध्यान से देखें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो उसे तुरंत सुधार लें। सभी जानकारी सही होने पर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

स्टेप 9: आवेदन जमा करने के बाद MP/MLA द्वारा जारी समर्थन पत्र (Endorsement Letter) की हस्ताक्षरित प्रति अपलोड करें। यह आवेदन प्रक्रिया का आवश्यक भाग है।

स्टेप 10: अंत में आवेदन की Acknowledgement Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। भविष्य में आवेदन की स्थिति देखने या किसी भी प्रकार की जांच के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग आपके आवेदन, दस्तावेज़ों तथा पात्रता की जांच करेगा। सभी विवरण सही पाए जाने पर योजना के तहत स्वीकृत वित्तीय सहायता सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत ₹2,500 की राशि कैसे मिलेगी?

लक्ष्मी योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि ₹2,500 की मासिक सहायता सीधे बैंक खाते में आएगी या नहीं। वर्तमान में आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन करते समय प्रत्येक महिला को उपलब्ध भुगतान विकल्पों में से एक विकल्प चुनना होता है।

पोर्टल पर फिलहाल दो भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं।

  • विकल्प 1: पूरी ₹2,500 प्रतिमाह की राशि लाभार्थी के Recurring Deposit (RD) या Fixed Deposit (FD) खाते में जमा की जाएगी। यह राशि 3 वर्ष की निश्चित लॉक-इन अवधि तक जमा रहेगी। अवधि पूरी होने के बाद पूरी जमा राशि लाभार्थी के CBDC Wallet में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसका क्या मतलब है? यदि आप यह विकल्प चुनती हैं, तो आपको हर महीने खर्च करने के लिए ₹2,500 नहीं मिलेंगे। पूरी राशि लगातार तीन वर्ष तक बचत के रूप में जमा होती रहेगी और लॉक-इन अवधि समाप्त होने के बाद ही उपलब्ध होगी।
  • विकल्प 2: प्रतिमाह मिलने वाली ₹2,500 की सहायता में से ₹1,500 RD/ FD खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष ₹1,000 हर महीने सीधे CBDC Wallet में भेजे जाएंगे।
  • इसका क्या मतलब है? इस विकल्प में आपकी सहायता राशि का एक हिस्सा भविष्य के लिए बचत के रूप में जमा होता रहेगा, जबकि ₹1,000 प्रति माह Digital Rupee के रूप में आपके CBDC Wallet में उपलब्ध रहेगा।

आसान शब्दों में समझें तो पहला विकल्प पूरी राशि को भविष्य के लिए बचत के रूप में सुरक्षित रखता है, जबकि दूसरा विकल्प बचत और मासिक उपयोग, दोनों का संतुलन बनाता है। आवेदन करते समय दोनों विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही अपना चयन करें।

आवेदन फॉर्म में यह भी पूछा जाता है कि आपके पास CBDC Wallet उपयोग करने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों भुगतान विकल्पों में किसी न किसी चरण पर CBDC Wallet का उपयोग किया जाता है।

महत्वपूर्ण: ऊपर दी गई जानकारी वर्तमान आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान विकल्पों पर आधारित है। यदि भविष्य में दिल्ली सरकार भुगतान प्रक्रिया में कोई बदलाव करती है, तो इस लेख को नवीनतम जानकारी के अनुसार अपडेट कर दिया जाएगा।

CBDC Wallet क्या है और दिल्ली लक्ष्मी योजना में इसकी आवश्यकता क्यों है?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म भरते समय कई महिलाओं ने पहली बार CBDC Wallet का नाम देखा है। इसी कारण सबसे अधिक पूछा जाने वाला सवाल है कि “CBDC Wallet क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है?”

CBDC का पूरा नाम Central Bank Digital Currency है। भारत में इसे डिजिटल रुपया (Digital Rupee या e₹) कहा जाता है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है। यह बिल्कुल भारतीय रुपये की तरह ही वैध मुद्रा है, लेकिन इसे नोट या सिक्कों के बजाय डिजिटल रूप में रखा और इस्तेमाल किया जाता है।

CBDC Wallet एक डिजिटल वॉलेट होता है, जिसमें Digital Rupee (e₹) सुरक्षित रखा जाता है। यदि किसी योजना के तहत भुगतान CBDC Wallet में किया जाता है, तो लाभार्थी उस राशि का उपयोग डिजिटल माध्यम से कर सकते हैं।

वर्तमान में दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान विकल्पों के अनुसार कुछ या पूरी सहायता राशि CBDC Wallet के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है। यही कारण है कि आवेदन फॉर्म में यह भी पूछा जाता है कि आवेदिका के पास CBDC Wallet उपयोग करने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध है या नहीं।

कई महिलाएं यह भी जानना चाहती हैं कि उन्हें आवेदन करने से पहले CBDC Wallet बनाना होगा या नहीं। फिलहाल दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए किसी विशेष बैंक, मोबाइल एप या अलग से CBDC Wallet पंजीकरण प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है। इसलिए जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक निर्देश जारी नहीं होते, तब तक अलग से Wallet बनाने की आवश्यकता नहीं है।

महत्वपूर्ण: जैसे ही दिल्ली सरकार यह स्पष्ट करेगी कि लक्ष्मी योजना के लिए CBDC Wallet किस बैंक या मोबाइल एप के माध्यम से बनाया जाएगा, इस लेख में उसकी पूरी चरणबद्ध प्रक्रिया भी जोड़ दी जाएगी।

CBDC Wallet कैसे बनाएं?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदन फॉर्म में CBDC Wallet का विकल्प देखने के बाद कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि “CBDC Wallet कैसे बनाया जाए?” हालांकि, दिल्ली सरकार ने अभी तक लक्ष्मी योजना के लिए किसी अलग पंजीकरण प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है। फिर भी, भारत में जिन बैंकों ने Digital Rupee (e₹) सेवा शुरू की है, उनके माध्यम से सामान्य रूप से CBDC Wallet बनाया जा सकता है।

CBDC Wallet बनाने की सामान्य प्रक्रिया निम्न प्रकार हो सकती है:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक Mobile Banking App डाउनलोड करें या Internet Banking में लॉग इन करें। यदि आपका बैंक Digital Rupee (e₹) सेवा प्रदान करता है, तो वहां CBDC, Digital Rupee या e₹ Wallet का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 2: उपलब्ध विकल्प पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन करें। कुछ बैंक आधार, पैन या अन्य पहचान संबंधी जानकारी भी मांग सकते हैं।

स्टेप 3: बैंक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना CBDC Wallet सक्रिय करें। सफल पंजीकरण के बाद आपका Digital Rupee Wallet उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा।

स्टेप 4: Wallet सक्रिय होने के बाद आप उसमें प्राप्त होने वाले Digital Rupee (e₹) को बैंक द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण: दिल्ली सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को CBDC Wallet किस बैंक या किस मोबाइल एप के माध्यम से बनाना होगा। इसलिए लाभार्थियों को सरकार द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का इंतजार करना चाहिए। जैसे ही इस संबंध में कोई नई जानकारी जारी होगी, इस लेख को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

लक्ष्मी योजना आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे जांचें?

यदि आपने लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर दिया है, तो उसकी स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

स्टेप 1: लक्ष्मी योजना के आधिकारिक Application Tracking पेज पर जाएं।

स्टेप 2: आवेदन करते समय दर्ज किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के आवेदन की स्थिति

स्टेप 3: इसके बाद अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

स्टेप 4: Track Application बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी। यदि विभाग की ओर से कोई कमी बताई गई है, तो उसी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

नोट: लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले पात्रता की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा केवल सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया पर साझा की गई भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें।

सहायता के लिए संपर्क विवरण

यदि आवेदन, पंजीकरण, दस्तावेज़ अपलोड या आवेदन की स्थिति से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए, तो आप महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार से निम्न माध्यमों द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

  • विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार
  • कार्यालय का पता: महाराणा प्रताप आईएसबीटी भवन, कश्मीरी गेट, दिल्ली – 110006
  • संपर्क नंबर: 011-23070378, 011-23380513
  • ईमेल: wcd@nic.in
  • आधिकारिक आवेदन पोर्टल: dly.delhi.gov.in
  • विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: wcd.delhi.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न. लक्ष्मी योजना क्या है?

उत्तर. लक्ष्मी योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार की एक वित्तीय सहायता योजना है। इसकी शुरुआत पहले महिला समृद्धि योजना के रूप में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है।

प्रश्न. क्या लक्ष्मी योजना और महिला समृद्धि योजना अलग-अलग योजनाएं हैं?

उत्तर. नहीं। दोनों एक ही योजना के नाम हैं। शुरुआत में इसकी घोषणा महिला समृद्धि योजना के नाम से की गई थी, जबकि अब इसका आधिकारिक नाम लक्ष्मी योजना है।

प्रश्न. लक्ष्मी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर. 21 से 60 वर्ष आयु की ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हों। इनमें दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होना, निर्धारित आय सीमा के भीतर होना, न्यूनतम 10 वर्ष का निवास तथा अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करना शामिल है।

प्रश्न. क्या एक परिवार से एक से अधिक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर. नहीं। इस योजना के तहत एक परिवार से केवल एक पात्र महिला को ही लाभ दिया जाएगा। आधिकारिक पात्रता के अनुसार परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रश्न. क्या राशन कार्ड या आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर. हाँ। केवल राशन कार्ड (PDS) या आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के आधार पर कोई महिला अपात्र नहीं होती। यदि वह योजना की अन्य सभी पात्रता शर्तें पूरी करती है, तो आवेदन कर सकती है।

प्रश्न. लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर. आवेदन लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर किया जा सकता है। सबसे पहले आधार सत्यापन के माध्यम से पंजीकरण करना होता है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना तथा सांसद/विधायक (MP/MLA) का समर्थन पत्र जमा करना होता है।

प्रश्न. आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे जांचें?

उत्तर. आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति आधिकारिक ट्रैक एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से ऑनलाइन देखी जा सकती है।

प्रश्न. क्या लक्ष्मी योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?

उत्तर. नहीं। सरकार ने लक्ष्मी योजना के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया है।

प्रश्न. लक्ष्मी योजना के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

उत्तर. दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹5,100 करोड़ का बजट इस योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्धारित किया है, ताकि पात्र महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Comment