अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल सरकार की नई महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 जून 2026 से DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वर्तमान सरकारी घोषणाओं के अनुसार मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना की मुख्य जानकारी | |
|---|---|
| योजना का नाम | अन्नपूर्णा भंडार योजना (অন্নপূর্ণা ভান্ডার) |
| अन्य नाम | अन्नपूर्णा भंडार प्रकल्प |
| योजना का प्रकार | महिला आर्थिक सहायता योजना |
| आधिकारिक घोषणा की तारीख | 11 मई 2026 |
| घोषणा कब हुई | बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में |
| योजना शुरू होने की तारीख | 3 जून 2026 |
| मासिक आर्थिक सहायता | ₹3,000 प्रतिमाह |
| भुगतान का माध्यम | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
| अतिरिक्त बड़ा लाभ | महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा |
| वर्तमान लाभार्थियों की संख्या | 2.21 करोड़ से अधिक महिलाएं |
| मौजूदा लक्ष्मी भंडार लाभार्थी | दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा |
| ऑनलाइन आवेदन पोर्टल | फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल |
| आवेदन की स्थिति | ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल सरकार की नई महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिला लाभार्थियों को DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना की आधिकारिक घोषणा 11 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी ने की।
पश्चिम बंगाल सरकार ने पुष्टि की है कि अन्नपूर्णा भंडार योजना को 3 जून 2026 से लागू किया जाएगा। इस बड़ी आर्थिक सहायता घोषणा के साथ सरकार ने महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की है। इसी कारण अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित महिला सहायता योजनाओं में शामिल हो चुकी है।
“अन्नपूर्णा” शब्द भोजन, पोषण एवं परिवार के कल्याण से जुड़ा माना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घरेलू खर्च चलाने एवं आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देना है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल की 2.21 करोड़ से अधिक महिलाओं को DBT के जरिए सहायता दी जाएगी।
अन्नपूर्णा भंडार योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लक्ष्मी भंडार योजना की मौजूदा महिला लाभार्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान सरकारी घोषणाओं के अनुसार पात्र महिलाओं को मौजूदा DBT एवं लाभार्थी डेटाबेस के माध्यम से स्वतः बढ़ी हुई ₹3,000 मासिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। यही कारण है कि योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
लक्ष्मी भंडार योजना के तहत पहले सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह तथा SC/ ST वर्ग की महिलाओं को ₹1,700 प्रतिमाह सहायता मिलती थी। वहीं अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत वर्तमान कैबिनेट घोषणाओं के अनुसार सभी पात्र महिलाओं को समान रूप से ₹3,000 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी।
3 जून 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। अब नई पात्र महिलाएं socialregistry.wb.gov.in पर मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार विवरण, बैंक खाता जानकारी, राशन कार्ड विवरण, आय एवं व्यवसाय संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाओं का विवरण तथा परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी होती है।
मातृशक्ति भरोसा कार्ड योजना को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा चल रही है क्योंकि दोनों योजनाओं को ₹3,000 मासिक महिला आर्थिक सहायता से जोड़कर देखा जा रहा है। योजना के अंतिम नाम एवं कार्यान्वयन ढांचे को लेकर सरकार की विस्तृत आधिकारिक स्पष्टता अभी आना बाकी है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग दोनों योजनाओं के बारे में एक साथ जानकारी खोज रहे हैं।
अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी महिला कल्याण घोषणाओं में से एक बन चुकी है क्योंकि इसमें महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, DBT सुविधा एवं मुफ्त परिवहन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। जो पाठक महिला कल्याण, पेंशन, आर्थिक सहायता, सब्सिडी, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे हमारी पश्चिम बंगाल सरकार की सभी योजनाएं श्रेणी भी देख सकते हैं।
पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना की नवीनतम अपडेट
- 10 अप्रैल 2026: बीजेपी ने कोलकाता में अपना संकल्प पत्र जारी किया। महिलाओं को ₹3,000 प्रतिमाह सहायता देने का वादा, जिसे शुरुआत में “मातृशक्ति भरोसा कार्ड” नाम से पेश किया गया था, प्रमुख चुनावी घोषणाओं में शामिल रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया।
- 23 एवं 29 अप्रैल 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित हुए।
- 4 मई 2026: चुनाव परिणाम घोषित हुए। बीजेपी ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 124 से अधिक सीटें जीतकर 15 वर्ष पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।
- 9 मई 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का आधिकारिक शपथ ग्रहण हुआ तथा सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 11 मई 2026: कोलकाता स्थित नबान्न सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इसी बैठक में अन्नपूर्णा भंडार योजना की आधिकारिक घोषणा की गई तथा 1 जून 2026 से योजना लागू करने की पुष्टि हुई। इसी दिन महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुरानी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी।
- 12 मई 2026: योजना अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हुई है। सरकार ने अभी आवेदन पोर्टल, पात्रता नियम या आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की है। विस्तृत गाइडलाइन एवं कार्यान्वयन ढांचा 1 जून 2026 से पहले जारी किया जाएगा।
- 18 मई 2026 (आज): पुरानी लक्ष्मीर भंडार योजना का पोर्टल अब आधिकारिक तौर पर अन्नपूर्णा भंडार योजना पोर्टल के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव सरकार ने किया है, जो यह साफ करता है कि पुरानी तृणमूल सरकार की योजना की जगह अब नई अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू होने जा रही है। योजना की आधिकारिक लॉन्च तारीख 1 जून 2026 ही है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता नियम और आवेदन का तरीका जल्द जारी होने की उम्मीद है।
- 19 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना संख्या 2411-WCD/O/AB-4/2026 जारी की। इस अधिसूचना में योजना का आधिकारिक नाम अन्नपूर्णा योजना दर्ज किया गया है। अधिसूचना के अनुसार 1 जून 2026 से पात्र महिलाओं के आधार से लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे ₹3,000 प्रतिमाह ट्रांसफर किए जाएंगे। वित्त विभाग ने U.O. No.7 दिनांक 17.5.2026 के माध्यम से अपनी सहमति प्रदान की है।
- 26 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की कि अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म बुधवार को जारी किए जाएंगे। पात्र महिलाएं socialregistry.wb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन और नजदीकी BDO या SDO कार्यालय के माध्यम से ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।
- 27 मई 2026: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अन्नपूर्णा भंडार योजना के आवेदन पत्र अंग्रेजी और बंगाली भाषा में जारी कर दिए है जिसे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे से डाउनलोड किया जा सकता है :-
- 3 जून 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल (socialregistry.wb.gov.in) लॉन्च कर दिया। अब नई पात्र महिलाएं मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं तथा परिवार, बैंक खाता, राशन कार्ड, आय, सरकारी योजनाओं और परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकती हैं।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत पश्चिम बंगाल सरकार पात्र महिला लाभार्थियों को DBT के माध्यम से प्रतिमाह आर्थिक सहायता एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान करेगी।
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता
- सभी पात्र महिला लाभार्थियों को समान सहायता राशि मिलेगी
- मौजूदा लक्ष्मी भंडार लाभार्थियों को बढ़ी हुई सहायता स्वतः मिलेगी
- वर्तमान लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है
- 1 जून 2026 से महिलाओं को राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी
- सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी
- 2.21 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य
पात्रता की आवश्यक शर्तें
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अन्नपूर्णा भंडार योजना में प्रति माह वित्तीय सहायता का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :
- आवेदिका पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- आवेदिका की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आधिकारिक अधिसूचना से पुष्टि
- आवेदिका आयकर (Income Tax) नहीं भरती हो
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार, किसी सांविधिक निकाय, सरकारी उपक्रम, पंचायत, नगर निकाय, स्थानीय निकाय या सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में स्थायी सरकारी नौकरी करने वाली और नियमित वेतन या पेंशन पाने वाली महिलाएं पात्र नहीं हैं
- DBT ट्रांसफर के लिए बैंक खाता लाभार्थी के अपने नाम पर होना चाहिए और आधार से लिंक होना चाहिए
- आवेदिका महिला लाभार्थी होनी चाहिए
- DBT ट्रांसफर के लिए आवेदिका के पास आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए
- मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को बढ़ी हुई ₹3,000 सहायता स्वतः मिलेगी
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी
- आवेदिका के पास वैध पहचान पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
- आवेदिका का आधार से जुड़ा बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
- ऑनलाइन आवेदन के दौरान दर्ज की गई जानकारी सत्यापन योग्य होनी चाहिए।
अन्नपूर्णा भंडार योजना में कौन पात्र नहीं है?
आधिकारिक अधिसूचना संख्या 2411-WCD/O/AB-4/2026 दिनांक 19 मई 2026 के अनुसार निम्नलिखित महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतीं।
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार, किसी सांविधिक निकाय, सरकारी उपक्रम, पंचायत, नगर निकाय, स्थानीय निकाय या सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में स्थायी नौकरी करके नियमित वेतन या पेंशन पाने वाली महिलाएं
- आयकर (Income Tax) भरने वाली महिलाएं
- पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी नहीं होने वाली महिलाएं
- SIR-2026 के दौरान मृत, स्थानांतरित या हटाई गई लक्ष्मी भंडार लाभार्थियाएं
- मसौदा सूची प्रकाशन के बाद दूसरी सूची से हटाई गई या निर्णय के बाद हटाई गई लाभार्थियाएं
- मतदाता पर्ची वितरण के दौरान मिलने वाले ASDD मामले
महत्वपूर्ण: जिन लाभार्थियों ने SIR Tribunal के सामने अपील दायर की है या नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत आवेदन लंबित है, उन्हें अपने आवेदन के निपटारे तक अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा भंडार योजना में प्रति माह की वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पश्चिम बंगाल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र, जहां आवश्यक हो
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
- मौजूदा लाभार्थियों के लिए लक्ष्मी भंडार योजना पंजीकरण विवरण, जहां लागू हो
महत्वपूर्ण: वर्तमान सरकारी घोषणाओं के अनुसार मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को दोबारा दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
पश्चिम बंगाल सरकार ने 26 मई 2026 को पुष्टि की कि अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे। मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। केवल नई पात्र महिलाओं को आवेदन करना होगा।
अन्नपूर्णा भंडार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई पात्र महिलाएं अब फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया मोबाइल नंबर और OTP आधारित है तथा आवेदिका को परिवार स्तर की विस्तृत जानकारी दर्ज करनी होती है। नीचे अन्नपूर्णा भंडार योजना ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया दी गई है:
चरण 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल socialregistry.wb.gov.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध Citizen / Family Login विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 2: जिला चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज करें
लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना जिला चुनें और वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके उपयोग में है। पोर्टल इसी नंबर पर OTP भेजकर सत्यापन करता है।
चरण 3: OTP सत्यापन पूरा करें
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Request OTP पर क्लिक करें। प्राप्त OTP दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें। पोर्टल के अनुसार एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही आवेदन या खाता जोड़ा जा सकता है।
चरण 4: बेसिक जानकारी भरें
लॉगिन के बाद Basic Information सेक्शन खुलेगा। यहां आवेदिका को अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, सामाजिक श्रेणी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की जानकारी तथा बैंक खाते का विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 5: बैंक खाता एवं राशन कार्ड की जानकारी दर्ज करें
अगले चरण में आधार से लिंक बैंक खाते का नंबर, IFSC कोड तथा राशन कार्ड एवं खाद्य सब्सिडी संबंधी जानकारी दर्ज करें। सभी विवरण सही भरना आवश्यक है क्योंकि बाद में सत्यापन किया जा सकता है।
चरण 6: आय, व्यवसाय एवं संपत्ति संबंधी जानकारी भरें
पोर्टल में परिवार की आय, व्यवसाय, उपलब्ध संपत्तियों तथा अन्य आर्थिक विवरणों की जानकारी भी मांगी जाती है। यह जानकारी पात्रता सत्यापन के लिए उपयोग की जा सकती है।
चरण 7: पहचान दस्तावेज एवं सरकारी योजनाओं का विवरण दर्ज करें
इसके बाद पहचान दस्तावेजों से संबंधित जानकारी और परिवार द्वारा प्राप्त की जा रही अन्य सरकारी योजनाओं का विवरण दर्ज करें।
चरण 8: परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जोड़ें
Family Identity सेक्शन में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें। यदि आवश्यक हो तो Add Member विकल्प का उपयोग करके अतिरिक्त सदस्यों को भी जोड़ा जा सकता है।
चरण 9: घोषणा स्वीकार कर आवेदन जमा करें
सभी जानकारी भरने के बाद Declaration & Consent सेक्शन पूरा करें, दर्ज किए गए विवरणों की पुनः जांच करें और आवेदन जमा कर दें। आवेदन जमा करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध Draft Save सुविधा का भी उपयोग किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण: अन्नपूर्णा भंडार योजना ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार विवरण, बैंक खाता जानकारी, राशन कार्ड विवरण तथा परिवार के सदस्यों की जानकारी सही दर्ज करें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन सत्यापन के दौरान अस्वीकृत किया जा सकता है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
चरण 1: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं नजदीकी खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय और शहरी क्षेत्र की महिलाएं नजदीकी उपखंड अधिकारी (SDO) कार्यालय जाएं। कोलकाता नगर निगम क्षेत्र की महिलाएं नजदीकी KMC कार्यालय जाएं।
चरण 2: BDO, SDO या KMC कार्यालय से अन्नपूर्णा योजना आवेदन फॉर्म निःशुल्क प्राप्त करें।
हमारे पाठक अन्नपूर्णा भंडार योजना के आवेदन पत्र सभी भाषा में यहाँ से डाउनलोड कर सकते है :-
- अन्नपूर्णा भण्डार योजना का अंग्रेजी आवेदन पत्र।
- अन्नपूर्णा भण्डार योजना का बंगाली आवेदन पत्र।
- अन्नपूर्णा भण्डार योजना का हिंदी आवेदन पत्र।
चरण 3: आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक व्यक्तिगत, निवास, आधार और बैंक खाता विवरण सावधानीपूर्वक भरें। आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण और आयु प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
चरण 4: पूर्ण आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेज उसी BDO, SDO या KMC कार्यालय में जमा करें।
चरण 5: BDO ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र आवेदनों का सत्यापन करके जिलाधिकारी को अनुशंसा भेजेगा। KMC क्षेत्र के बाहर शहरी क्षेत्रों में SDO यही प्रक्रिया करेगा। कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में अधिकृत KMC अधिकारी सत्यापन करके KMC आयुक्त को स्वीकृति के लिए भेजेंगे।
चरण 6: सभी जिलों में जिलाधिकारी अंतिम स्वीकृति प्राधिकरण हैं। कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में KMC आयुक्त अंतिम स्वीकृति प्राधिकरण हैं।
चरण 7: अंतिम स्वीकृति के बाद ₹3,000 मासिक आर्थिक सहायता अगले भुगतान चक्र से DBT के माध्यम से लाभार्थी के आधार से लिंक बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी।
महत्वपूर्ण: आवेदन से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आधार से लिंक बैंक खाता सक्रिय हो और आपके अपने नाम पर हो। आधार बैंक खाता NPCI BASE पोर्टल के माध्यम से बिना बैंक शाखा गए ऑनलाइन सत्यापित और अपडेट किया जा सकता है। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर आधार या बैंक खाता जानकारी साझा न करें।
आवेदन सत्यापन और स्वीकृति प्रक्रिया
आधिकारिक अधिसूचना संख्या 2411-WCD/O/AB-4/2026 के अनुसार सभी आवेदनों की एक निर्धारित सत्यापन एवं स्वीकृति प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- सभी आवेदनों की जांच सरकार द्वारा अधिकृत अधिकारियों द्वारा की जाएगी
- ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी (BDO) पात्र आवेदकों की सूची ऑनलाइन जिलाधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजेंगे
- KMC क्षेत्र से बाहर शहरी इलाकों में उपखंड अधिकारी (SDO) पात्र आवेदकों की सूची जिलाधिकारी को भेजेंगे
- कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में KMC के अधिकारी यह प्रक्रिया पूरी करके KMC आयुक्त को स्वीकृति के लिए भेजेंगे
- सभी जिलों में जिलाधिकारी स्वीकृति प्राधिकरण के रूप में काम करेंगे
- KMC क्षेत्र में कोलकाता नगर निगम आयुक्त स्वीकृति प्राधिकरण होंगे
- सभी स्वीकृत मामलों की जांच रिपोर्ट अन्नपूर्णा योजना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी
लक्ष्मी भंडार योजना और अन्नपूर्णा भंडार योजना में अंतर क्या है?
अन्नपूर्णा भंडार योजना को पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए पहले से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना के मुकाबले अधिक बड़ी एवं उन्नत आर्थिक सहायता योजना के रूप में देखा जा रहा है।
| विशेषता | लक्ष्मी भंडार योजना | अन्नपूर्णा भंडार योजना |
|---|---|---|
| मासिक सहायता राशि | ₹1,500 (सामान्य वर्ग) ₹1,700 (SC/ST वर्ग) | पात्र महिलाओं को ₹3,000 प्रतिमाह |
| लाभार्थियों की संख्या | लगभग 2.21 करोड़ महिलाएं | मौजूदा लाभार्थी + नई पात्र महिलाएं |
| आवेदन प्रक्रिया | शुरुआत में नया आवेदन आवश्यक था | मौजूदा लाभार्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा |
| अतिरिक्त सुविधा | मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं | राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा |
| स्थिति | पहले से लागू योजना | 1 जून 2026 से लागू होगी |
वर्तमान कैबिनेट घोषणाओं के अनुसार अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए अधिक विस्तृत एवं बढ़ी हुई आर्थिक सहायता व्यवस्था के रूप में काम करेगी।
क्या मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना की लाभार्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा?
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में की गई वर्तमान घोषणाओं के अनुसार लक्ष्मी भंडार योजना की मौजूदा महिला लाभार्थियों को अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
सरकार ने संकेत दिया है कि पात्र मौजूदा लाभार्थियों को योजना लागू होने के बाद मौजूदा DBT एवं लाभार्थी डेटाबेस सिस्टम के माध्यम से स्वतः बढ़ी हुई ₹3,000 मासिक आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी।
यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ी राहत वाली बातों में से एक मानी जा रही है क्योंकि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद लाखों महिला लाभार्थियों को नए आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं दोबारा पंजीकरण को लेकर चिंता थी।
हालांकि, राज्य सरकार ने अभी योजना की विस्तृत संचालन गाइडलाइन एवं अंतिम कार्यान्वयन ढांचा जारी नहीं किया है।
अन्नपूर्णा भंडार योजना आवेदन की स्थिति कैसे जांचें
socialregistry.wb.gov.in पर आवेदन जमा करने के बाद महिलाएं नीचे दिए गए तरीके से अपने आवेदन की स्थिति जांच सकती हैं।
Step 1: socialregistry.wb.gov.in पर जाना होगा और Public Access के अंतर्गत Citizen/Family Login पर क्लिक करना होगा।
Step 2: अपना जिला चुनें, आवेदन के समय दर्ज किया गया मोबाइल नंबर डालें और OTP सत्यापन के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
Step 3: लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी, जैसे कि आवेदन जमा हुआ है, सत्यापन में है, स्वीकृत हुआ है या अस्वीकार हुआ है।
Step 4: अगर स्थिति सत्यापन में दिख रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में BDO और शहरी क्षेत्रों में SDO आवेदन की जांच कर रहे हैं। इस दौरान आवेदक को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी।
Step 5: लॉगिन में कोई समस्या होने पर socialregistry.wb.gov.in/forget-password पर Forgot Password विकल्प का उपयोग करना होगा।
महत्वपूर्ण: स्थिति जांचने के लिए वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा जो आवेदन के समय दर्ज किया गया था।
अन्नपूर्णा भंडार योजना आवेदन में गलतियां कैसे सुधारें
socialregistry.wb.gov.in पर आवेदन जमा करने के बाद कई महिलाओं को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नीचे सबसे सामान्य सुधार संबंधी जानकारी दी गई है।
नाम या व्यक्तिगत जानकारी में वर्तनी की गलती
अगर नाम या किसी अन्य व्यक्तिगत जानकारी में गलती हो गई है तो सही आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी BDO कार्यालय और शहरी क्षेत्रों में SDO कार्यालय में जाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद BDO या SDO अधिकारी पोर्टल पर सुधार करेंगे।
Voter ID उपलब्ध नहीं है
अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए Voter ID अनिवार्य नहीं है। जिन महिलाओं के पास Voter ID नहीं है वे Aadhaar Card को मुख्य पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग कर सकती हैं। अगर आवेदन में Voter ID की जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो आधार कार्ड लेकर नजदीकी BDO या SDO कार्यालय में जाना होगा।
परिवार के मुखिया की जानकारी गलत भर दी गई
अन्नपूर्णा भंडार योजना में एक परिवार की सभी पात्र महिलाओं को Rs. 3,000 प्रति माह का लाभ अलग-अलग मिलेगा लेकिन आवेदन परिवार के मुखिया के माध्यम से एक ही बार करना होगा। परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला को परिवार का मुखिया बनाया जाना चाहिए। अगर परिवार का मुखिया गलत सेट हो गया है तो आधार कार्ड और सही दस्तावेज लेकर नजदीकी BDO या SDO कार्यालय में जाना होगा।
परिवार का मुखिया कौन होना चाहिए
परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला को परिवार का मुखिया बनाना होगा। बाकी सभी पात्र महिलाओं को उसी आवेदन में परिवार के सदस्य के रूप में जोड़ना होगा। परिवार की हर पात्र महिला को Rs. 3,000 प्रति माह अलग-अलग मिलेगा। हर महिला का बैंक खाता उसके अपने नाम पर और आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
दस्तावेजों में पते का मेल नहीं है
अगर आवेदन में दर्ज पता Aadhaar Card के पते से मेल नहीं खाता तो सत्यापन में समस्या आ सकती है। यह सुनिश्चित करना होगा कि पोर्टल पर दर्ज पता आधार कार्ड के पते से बिल्कुल मेल खाए। सुधार के लिए सही पते का प्रमाण लेकर नजदीकी BDO या SDO कार्यालय में जाना होगा।
महत्वपूर्ण: सभी सुधार लगभग 29 अगस्त 2026 को समाप्त होने वाली 90 दिन की नामांकन अवधि से पहले पूरे करने होंगे। सुधार अनुरोध में देरी नहीं करनी चाहिए।
अन्नपूर्णा भंडार योजना का भुगतान कब और कैसे मिलेगा
अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत भुगतान एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करता है, आवेदन जमा करना, BDO/SDO सत्यापन, लाभार्थी सूची तैयार करना और फिर DBT भुगतान जारी करना।
Step 1: आवेदन जमा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में BDO और शहरी क्षेत्रों में SDO जमा किए गए दस्तावेजों और जानकारी का क्षेत्र सत्यापन करेंगे।
Step 2: सफल सत्यापन के बाद जिला मजिस्ट्रेट या KMC आयुक्त पात्र आवेदनों को स्वीकृत करेंगे और जिलेवार लाभार्थी सूची तैयार की जाएगी।
Step 3: लाभार्थी सूची स्वीकृत होने के बाद सरकार प्रत्येक स्वीकृत लाभार्थी के Aadhaar-linked बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे Rs. 3,000 प्रति माह का भुगतान जारी करेगी।
Step 4: आवेदन की वर्तमान स्थिति और भुगतान कब आएगा यह जानने के लिए Aadhaar Card और आवेदन संदर्भ संख्या लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी BDO कार्यालय या शहरी क्षेत्रों में SDO कार्यालय में जाना होगा।
Step 5: भुगतान जारी होने के बाद socialregistry.wb.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके भुगतान की पुष्टि की जा सकती है। अगर स्वीकृति के बावजूद भुगतान नहीं आया है तो NPCI BASE पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करना होगा कि Aadhaar-linked बैंक खाता सक्रिय है।
महत्वपूर्ण: जो लक्ष्मीर भंडार लाभार्थी स्वतः अन्नपूर्णा भंडार योजना में स्थानांतरित हो गई हैं वे लॉगिन के बाद socialregistry.wb.gov.in पर अपने भुगतान की स्थिति सीधे जांच सकती हैं।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा भण्डार योजना का आधिकारिक पोर्टल।
- पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भण्डार योजना का अंग्रेजी आवेदन पत्र।
- पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भण्डार योजना का बंगाली आवेदन पत्र।
- पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भण्डार योजना का हिंदी आवेदन पत्र।
- पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा भण्डार योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा भण्डार योजना की आवेदन की स्थिति।
- पश्चिम बंगाल महिला एवं बाल विकास विभाग
सहायता के लिए संपर्क विवरण
अन्नपूर्णा भंडार योजना के आवेदन, पात्रता, DBT भुगतान या योजना संबंधी किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।
| विभाग / प्राधिकरण | संपर्क विवरण | उद्देश्य |
|---|---|---|
| महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल | बिकाश भवन, नॉर्थ ब्लॉक, 10वां तल, सॉल्ट लेक, कोलकाता 700091 wcdsw.wb.gov.in | योजना की नीति, अधिसूचना और आधिकारिक जानकारी |
| अन्नपूर्णा योजना पोर्टल | socialsecurity.wb.gov.in | ऑनलाइन आवेदन, आवेदन स्थिति और लाभार्थी सेवाएं |
| खंड विकास अधिकारी (BDO) | अपने ब्लॉक का नजदीकी BDO कार्यालय | ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन सत्यापन और अनुशंसा |
| उपखंड अधिकारी (SDO) | अपने उपखंड का नजदीकी SDO कार्यालय | शहरी क्षेत्र में आवेदन सत्यापन और अनुशंसा |
| जिलाधिकारी कार्यालय | संबंधित जिले का जिलाधिकारी कार्यालय | सभी जिलों में आवेदन स्वीकृति का अंतिम अधिकार |
| KMC आयुक्त कार्यालय | कोलकाता नगर निगम, कोलकाता | KMC क्षेत्र में आवेदन स्वीकृति का अंतिम अधिकार |
महत्वपूर्ण: विभाग का पता बिकाश भवन, नॉर्थ ब्लॉक, 10वां तल, सॉल्ट लेक, कोलकाता 700091 आधिकारिक अधिसूचना संख्या 2411-WCD/O/AB-4/2026 दिनांक 19 मई 2026 से पुष्ट है।
महत्वपूर्ण: पश्चिम बंगाल सरकार योजना लागू होने से पहले या बाद में आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर, नोडल विभाग एवं पंजीकरण सहायता प्रणाली जारी करेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना क्या है?
उत्तर. अन्नपूर्णा भंडार योजना पश्चिम बंगाल सरकार की नई महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को DBT के माध्यम से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना की घोषणा कब हुई?
उत्तर. पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान 11 मई 2026 को इस योजना की आधिकारिक घोषणा की गई।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना कब से शुरू होगी?
उत्तर. वर्तमान सरकारी घोषणाओं के अनुसार योजना को 1 जून 2026 से लागू किया जाएगा।
प्रश्न. लाभार्थियों को कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
उत्तर. पात्र महिला लाभार्थियों को DBT के माध्यम से प्रतिमाह ₹3,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
प्रश्न. क्या मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा?
उत्तर. वर्तमान सरकारी घोषणाओं के अनुसार मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना लाभार्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा तथा उन्हें स्वतः बढ़ी हुई सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी।
प्रश्न. क्या अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू होने के बाद लक्ष्मी भंडार योजना बंद हो जाएगी?
उत्तर. पश्चिम बंगाल सरकार ने संकेत दिया है कि मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी। हालांकि, योजना का विस्तृत कार्यान्वयन ढांचा अभी जारी होना बाकी है।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना के साथ कौन-सी अतिरिक्त सुविधा की घोषणा हुई है?
उत्तर. 1 जून 2026 से महिलाओं को राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी घोषणा की गई है।
प्रश्न. क्या अन्नपूर्णा भंडार योजना और मातृशक्ति भरोसा कार्ड योजना अलग-अलग हैं?
उत्तर. वर्तमान रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों नाम ₹3,000 मासिक सहायता से जुड़ी समान महिला सहायता योजनाओं के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। अंतिम आधिकारिक नाम को लेकर सरकार की विस्तृत स्पष्टता अभी आना बाकी है।
प्रश्न. योजना के तहत कितनी महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है?
उत्तर. वर्तमान सरकारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा लक्ष्मी भंडार योजना के लगभग 2.21 करोड़ महिला लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा सकता है।
प्रश्न. क्या लक्ष्मीर भंडार पोर्टल का नाम बदलकर अन्नपूर्णा भंडार पोर्टल कर दिया गया है?
उत्तर: हां। 18 मई 2026 को पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय चलने वाले लक्ष्मीर भंडार पोर्टल का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर अन्नपूर्णा भंडार पोर्टल कर दिया गया है। यह बदलाव मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नई BJP सरकार ने किया है और यह पुरानी योजना से नई योजना में औपचारिक संक्रमण की पुष्टि करता है।
प्रश्न. लक्ष्मीर भंडार और अन्नपूर्णा भंडार योजना में क्या फर्क है?
उत्तर: लक्ष्मीर भंडार योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये और SC/ST महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह मिलते थे। अन्नपूर्णा भंडार योजना मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की BJP सरकार की नई योजना है, जिसमें पश्चिम बंगाल की सभी पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव है। पुरानी योजना के पोर्टल का नाम अब बदलकर अन्नपूर्णा भंडार स्कीम पोर्टल कर दिया गया है।
प्रश्न. क्या अन्नपूर्णा योजना में ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?
उत्तर. हां। 26 मई 2026 को सरकार ने पुष्टि की कि आवेदन ऑनलाइन socialsecurity.wb.gov.in के माध्यम से और ऑफलाइन नजदीकी BDO या SDO कार्यालय के माध्यम से दोनों तरीकों से जमा किए जा सकते हैं।
प्रश्न. मुफ्त बस यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड कैसे मिलेगा?
उत्तर. परिवहन विभाग अधिसूचना संख्या 1723-WT/TPT/18011/30/2026 के अनुसार महिलाओं को BDO या SDO कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ स्वीकृत सूची में से कोई भी एक वैध फोटो पहचान पत्र और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा। स्मार्ट कार्ड जारी होने तक 1 जून 2026 से कंडक्टर फोटो पहचान पत्र सत्यापन के बाद जीरो वैल्यू टिकट जारी करेगा।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर. अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लॉन्च किया गया फैमिली लेवल डेटा कलेक्शन पोर्टल (socialregistry.wb.gov.in) आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल है।
प्रश्न. क्या एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक आवेदन किए जा सकते हैं?
उत्तर. नहीं। पोर्टल के अनुसार एक मोबाइल नंबर से केवल एक आवेदन या खाता जोड़ा जा सकता है।
प्रश्न. क्या आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सेव किया जा सकता है?
उत्तर. हां। आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सेव करने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
उत्तर. आवेदन की स्थिति जांचने के लिए socialregistry.wb.gov.in पर जाना होगा और आवेदन के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखेगी — जैसे कि सत्यापन में है, स्वीकृत हुआ है या अस्वीकार हुआ है। लॉगिन में कोई समस्या होने पर socialregistry.wb.gov.in/forget-password पर Forgot Password विकल्प का उपयोग करना होगा।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना आवेदन में गलतियां कैसे सुधारें?
उत्तर. जिन आवेदकों ने नाम में वर्तनी की गलती की है, गलत Voter ID दर्ज किया है, परिवार का मुखिया गलत सेट किया है या पते में गड़बड़ी हुई है, उन्हें सही Aadhaar Card और संबंधित दस्तावेज लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी BDO कार्यालय और शहरी क्षेत्रों में SDO कार्यालय में जाना होगा। संबंधित अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद पोर्टल पर सुधार करेंगे। सभी सुधार लगभग 29 अगस्त 2026 को समाप्त होने वाली 90 दिन की नामांकन अवधि से पहले पूरे करने होंगे।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवार का मुखिया कौन होना चाहिए?
उत्तर. socialregistry.wb.gov.in पर आवेदन में परिवार की सबसे वरिष्ठ पात्र महिला को परिवार का मुखिया बनाना होगा। परिवार की बाकी सभी पात्र महिलाओं को उसी आवेदन में परिवार के सदस्य के रूप में जोड़ना होगा। परिवार की हर पात्र महिला को Rs. 3,000 प्रति माह अलग-अलग उसके अपने Aadhaar-linked बैंक खाते में मिलेगा।
प्रश्न. अन्नपूर्णा भंडार योजना का भुगतान कब और कैसे मिलेगा?
उत्तर. योजना के तहत भुगतान एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करता है, आवेदन जमा करना, BDO या SDO द्वारा क्षेत्र सत्यापन, जिला मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकृति, लाभार्थी सूची तैयार करना और फिर DBT भुगतान जारी करना। भुगतान कब आएगा यह जानने के लिए Aadhaar Card और आवेदन संदर्भ संख्या लेकर नजदीकी BDO कार्यालय या SDO कार्यालय में जाना होगा। भुगतान जारी होने के बाद socialregistry.wb.gov.in पर लॉगिन करके Aadhaar-linked बैंक खाते में क्रेडिट की पुष्टि की जा सकती है।

तबस्सुम पिछले 5 वर्षों से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर शोध और लेखन कार्य कर रही हैं। अब तक कृषि, महिला कल्याण, शिक्षा और आवास जैसे क्षेत्रों की 500 से अधिक योजनाओं की जानकारी सरल हिंदी भाषा में प्रदान की है, ताकि हर पात्र नागरिक अपने अधिकारों को समझ सके और योजनाओं का लाभ उठा सके।
