कक्षा 8 वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण मेधावी छात्र/ छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे जिससे वो अपनी शिक्षा में तकनीक को भागिदार कर सके। केवल सरकार स्कूल के छात्र ही योजना में फ्री लैपटॉप पाने हेतु पात्र होंगे।
योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हेतु लेख को पूरा पढ़े।
राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना की मुख्य विशेषताएं
|
|
---|---|
योजना का नाम | राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना। |
शुरुआत की तिथि | वर्ष 2013 |
प्रदान किए जाने वाले लाभ | निःशुल्क लैपटॉप दिए जायेंगे। |
पात्र लाभार्थी | कक्षा 8वीं, 10वीं, और 12वीं के मेधावी छात्र। |
नोडल विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान |
आवेदन कैसे करें | स्कूल के माध्यम से। |
फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा हेतु बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है।
- उन्ही कल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना है “निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना” जिसे वर्ष 2013 में शुरू किया गया था।।
- इस योजना का संचालन राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- सरकार द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशालीन छात्रों को उनकी शिक्षा में तकनीकी भागीदारी हेतु निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे।
- फ्री लैपटॉप वितरण योजना के तहत निःशुल्क लैपटॉप केवल उन्ही छात्रों को दिए जायेंगे जिनके द्वारा उनकी बोर्ड की परीक्षा में उच्च प्रदर्शन किया जायेगा।
- सरकार द्वारा जिलेवार और राज्यवार मेरिट सूची बनाई जाएगी जिसमे प्रत्येक सूची में पात्र पाए गए छात्रों को लैपटॉप दिए जायेंगे।
- जिन छात्रों द्वारा कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं, और कक्षा 12वीं में निम्नलिखित अंक प्राप्त किये जायेंगे केवल वही छात्र राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत फ्री लैपटॉप पाने हेतु पात्र होंगे :-
- 70% या उससे अधिक – जिला मेरिट सूची में नाम हेतु।
- 75% या उससे अधिक – राज्य मेरिट सूची में नाम हेतु।
- सरकार द्वारा ये लक्ष्य रखा गया है की प्रति वर्ष 27 हज़ार से ज़्यादा लैपटॉप लाभार्थी छात्रों में वितरित किये जाएँ।
- यहाँ ये जान लेना ज़रूरी है की योजना में केवल सरकारी स्कूल से पढ़े या पढ़ने वाले छात्र/ छात्राएं ही पात्र होंगे।
- जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय समस्त स्रोत से 1 लाख रूपये से अधिक है वो छात्र इस योजना में निःशुल्क लैपटॉप प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे।
- चयनित छात्रों को सरकार द्वारा एक समारोह में लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे जो नोडल अधिकारी द्वारा आयोजित कराया जायेगा।
- छात्रों की राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना से सम्बंधित समस्त समस्याओं का हल जिला शिक्षा अधिकारी या राज्य शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
- कन्या छात्राएं राजस्थान सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाएं जैसे “कल्पना चावला स्कूटी वितरण योजना”, “बालिका पुरस्कार प्रोत्साहन योजना”, “गार्गी पुरस्कार योजना”, और “इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना” का लाभ भी पात्र होने पर प्राप्त कर सकती है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- पात्र और प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- बिना किसी शुल्क के लैपटॉप।
- लैपटॉप का वितरण जिलेवार और राज्यवार सूची के अनुसार अलग अलग प्रतिभाशाली छात्रों के मध्य किया जायेगा।
- वितरण बलकुल निःशुल्क है, छात्रों से लैपटॉप के एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत केवल उन्ही छात्रों को बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण किया जायेगा :-
- सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले राजस्थान के मूल/ स्थायी निवासी पात्र है।
- लाभार्थी छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- छात्र/ छात्राओं के न्यूनतम अंक होने चाहिए :-
- जिले की मेरिट सूची के लिए :- 70% या उससे अधिक।
- राज्य की मेरिट सूची के लिए :- 75% या उससे अधिक।
- निःशुल्क लैपटॉप केवल सरकारी स्कूल से पढ़े हुवे और ऊपर दिए गए अंक से उत्तीर्ण हुवे छात्रों को ही दिया जायेगा।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- लाभार्थी छात्र/ छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत फ्री लैपटॉप प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल में निम्नलिखित दस्तावेज़ों को जमा कराना होगा :-
- आधार कार्ड।
- जनाधार कार्ड।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
- फोटो।
- अपनी कक्षा की मार्कशीट।
- मोबाइल नंबर।
- स्कूल का परिचय पत्र।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- किसी भी छात्र/ छात्राओं को राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- बोर्ड परिणाम के आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पात्र और प्रतिभाशाली छात्रों की उनकी कक्षावार सूची तैयार की जाएगी।
- लाभार्थी छात्रों की सूची को जिले और राज्य के शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जायेगा और वापस विभाग को सूची भेज दी जाएगी।
- विभाग द्वारा लैपटॉप वितरण हेतु चुने गए छात्रों की सूची पर अंतिम स्वीकृति प्रदान कर नोडल अधिकारी को वितरण हेतु भेज दिया जायेगा।
- जो छात्र राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत लैपटॉप प्राप्त करने हेतु चुने गए है उन्हें सामाजिक समारोह में लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
- किसी भी सहायता या परेशानी की शिकायत हेतु लाभार्थी छात्र अपने जिले के शिक्षा अधिकारी को संपर्क कर सकते है।
- 181 पर कॉल करके भी छात्र अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते है।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट।
- राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना दिशानिर्देश।
- राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना निर्देश।
सहायता के लिए संपर्क विवरण

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।