वर्षा कम होने और अत्यधिक गर्मी के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है उन सब की भरपाई हेतु हरियाणा सरकार द्वारा किसान बोनस योजना के तहत प्रत्येक किसान को 2,000/- रूपये प्रति एकड़ की दर से आर्थिक सहायता बोनस सवरूप प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु पूरा लेख पढ़े।
किसान बोनस योजना का संक्षिप्त विवरण | |
|---|---|
| नाम | हरियाणा किसान बोनस योजना। |
| कब शुरू हुई | 2024. |
| लाभ क्या है | किसानों को 2,000/- प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता। |
| पात्र कौन है | हरियाणा के स्थायी निवासी किसान। |
| जिम्मेदार विभाग | हरियाणा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल द्वारा। |

किसान बोनस योजना के बारे में
- हरियाणा में इस वर्ष बहुत ही कम वर्षा हुई है जिसका सीधा असर प्रदेश के कृषि क्षेत्र पर हुआ है।
- सरकारी सूत्रों के अनुसार इस वर्ष 4 जून 2024 से लेकर 29 जुलाई 2024 के बीच में केवल 87 मिलीमीटर बारिश हुई है।
- पिछले वर्ष की तुलना में ये 40 फीसदी कम है।
- इसके अलावा इस वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के कारण किसानों द्वारा फसलों हेतु पानी की कमी को पूरा करने के लिए ट्यूबवेल के पानी का खूब उपयोग किया गया है।
- इन सब के कारण किसानों द्वारा लगाई गयी फसलों की लागत में बढ़ौतरी दर्ज़ की गयी है जिससे उन पर अनचाहा आर्थिक बोझ आन पड़ा है।
- हरियाणा सरकार द्वारा स्थिति की अच्छे से समीक्षा कर प्रदेश के किसानों के हित में एक बहुत ही कल्याणकारी कदम उठाया गया है।
- दिनांक 08-08-2024 को हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों हेतु एक नयी योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया।
- योजना का नाम “किसान बोनस योजना” होगा जिसे प्रदेश में “किसान बोनस स्कीम” के नाम से भी जाना जायेगा।
- हरियाणा सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा।
- यह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों के कम वर्षा और अत्यधिक गर्मी के कारण हुवे नुकसान की भरपाई आर्थिक सहायता देकर उन्हें सम्बल प्रदान करना है।
- हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी किसानों को किसान योजना के तहत प्रति एकड़ की दर से बोनस प्रदान किया जायेगा।
- किसान बोनस योजना में किसानों को दिए जाने वाले बोनस की धनराशि 2,000/- रूपये प्रति एकड़ निर्धारित की गयी है।
- यानी योजना में प्रति किसान को प्रति एकड़ के हिसाब से 2,000/- रूपये की सम्बल राशि बोनस स्वरुप प्रदान की जाएगी।
- किसानों को दिया जाने वाला बोनस एक मुश्त आर्थिक सहायता होगा।
- योजना के शुरूआती चरण में किसानों को खरीफ फसल और बागवानी की फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है।
- एक एकड़ से कम कृषि भूमि वाले किसान भी इस योजना में बोनस हेतु पात्र है।
- जिन किसानों द्वारा फूल, फल, सब्ज़ी या अन्य फसलों की खेती की जाती है उन्हें भी 2,000/- प्रति एकड़ का बोनस किसान बोनस योजना में दिया जायेगा।
- हरियाणा सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिनांक 15-08-2024 को पात्र किसानों के खाते में बोनस की धनराशि हस्तांतरित कर दी गयी है।
- 1,300/- करोड़ रूपये की धनराशि सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवंटित की गयी है।
- योजना में 2,000/- प्रति एकड़ का बोनस केवल उन्ही किसानों को प्रदान किया जायेगा जिन्होंने अपनी फसल का पंजीकरण हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किया होगा।
- आधार कार्ड या फेमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) के बिना किसान द्वारा अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर नहीं किया जा सकता है।
किसानों को क्या लाभ दिए जायेंगे?
- प्रदेश के किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी किसान बोनस योजना में निम्न लाभ दिए जायेंगे :-
- किसानो को बोनस स्वरूप एक मुश्त सहायता प्रदान की जाएगी।
- बोनस प्रति एकड़ की दर से दिया जायेगा।
- प्रत्येक किसान को 2,000/- प्रति एकड़ का बोनस दिया जायेगा।
- 1 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को भी बोनस मिलेगा।
योजना में कौन किसान पात्र है?
- किसान बोनस योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करने वाले किसानों को ही योजना के अंतर्गत 2,000/- रूपये प्रति एकड़ का बोनस उनके बैंक खाते में हरियाणा सरकार द्वारा दिया जायेगा :-
- किसान हरियाणा का स्थायी निवासी हो।
- किसान द्वारा अपनी फसल सरकार के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत की हो।
- आधार कार्ड और फेमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) होना अनिवार्य है।
- निम्नलिखित फसल उगाने वाले किसान भी बोनस प्राप्त करने हेतु पात्र है :-
- फल उगाने वाले।
- फूल उगाने वाले।
- सब्ज़ी उगाने वाले।
- व अन्य फसल या बागवानी करने वाले किसान।
आवेदन पत्र के साथ दिए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर हरियाणा सरकार की किसान बोनस योजना में 2,000/- रूपये प्रति एकड़ की दर से बोनस पाने हेतु फसल के पंजीकरण के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड किये जायेंगे :-
- बैंक खाते की पासबुक की प्रति।
- किसान का आधार कार्ड।
- परिवार की फेमिली आईडी। (परिवार पहचान पत्र)
- खेत की खतौनी की प्रति।
- एक फोटो।
- मोबाइल नंबर।
किसान योजना में आवेदन कैसे कर सकता है?
- हरियाणा सरकार द्वारा किसान बोनस योजना में किसानों को बोनस प्रदान करने की प्रक्रिया बहुत ही सीधी और सरल रखी गयी है।
- पात्र किसानों को सर्वप्रथम अपनी फसल को पंजीकृत कराना होगा।
- बोनस हेतु फसल का पंजीकरण हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर होगा।

- पोर्टल खुलने के बाद लाभार्थी किसान को पंजीकरण को चुनना होगा।

- यहाँ ये ज्ञात रहे की फसल के पंजीकरण हेतु लाभार्थी किसान के पास आधार कार्ड या फेमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) का होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी किसान को आधार कार्ड या फेमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) का नंबर पोर्टल पर दर्ज़ करना होगा।

- पोर्टल द्वारा दर्ज़ जानकारी का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा।
- सत्यापन के पश्चात किसान के परिवार की सम्पूर्ण जानकारी पोर्टल पर आ जाएगी।
- आयी हुई सदस्यों की सूची में से लाभार्थी किसान को अपना नाम चुनना होगा।
- उसके बाद फसल पंजीकरण के लिए आये हुवे आवेदन पत्र में निजी, संपर्क, फसल, बैंक खाते और खेत से जुडी जानकारी को भरना होगा।
- भरी हुई जानकारी को अच्छे से जांचने के बाद पंजीकरण पत्र को जमा कर देना होगा।
- पंजीकरण पत्र की जानकारी को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जांच करने के बाद स्वीकृत किया जायेगा।
- बैंक खाते में किसान बोनस योजना में दी जाने वाले 2,000/- रूपये की धनराशि केवल उन्ही किसानों को दी जाएगी जिनके द्वारा अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।
- हरियाणा सरकार द्वारा 16-08-2024 को खरीफ फसल की बोनस की धनराशि किसानों के बैंक खाते में प्रदान की जा चुकी है।
- किसान बोनस योजना में पंजीकृत फसल के पंजीकरण की स्थिति किसान बंधू यहाँ देख सकते है।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा संपर्क नंबर :- 18001802117.
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना संपर्क ईमेल :- mfmb-agri@hry.gov.in
कृषि तथा किसान कल्याण विभाग संपर्क नंबर :- 0172 2571544.
कृषि तथा किसान कल्याण विभाग संपर्क ईमेल :- agriharyana2009@gmail.com.
हरियाणा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग का पता :-
कृषि भवन, सेक्टर – 21,
पंचकुला, हरियाणा।
योजना का निष्कर्ष
- चुनाव से ठीक पहले किसान बोनस योजना को शुरू किया गया है जिसमे हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को लुभाने के लिए प्रति एकड़ की दर से 2,000/- की बोनस धनराशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ सभी प्रकार की खेती करने वाले किसान उठा सकते है। वर्षा कम होने के कारण किसानों की फसल लगाने में जो लागत ज्यादा आयी है उसकी भरपाई इस धनराशि से कुछ हद तक की जा सकती है।
Tabassum is a government schemes researcher and writer with 5 years of experience tracking Central and State welfare programmes across India. She has covered 500+ schemes spanning agriculture, women welfare, education, and housing, helping lakhs of beneficiaries understand their entitlements in simple language.



