असम राज्य में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब बाबू असोनी योजना के तहत क्रमशः 1,000 रुपये और 2,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
पूरी जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
असम बाबू असोनी की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | असम बाबू असोनी। |
| शुरुआत की तिथि | 01-02-2026. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | छात्रवृत्ति के रूप में मासिक वित्तीय सहायता। |
| पात्र लाभार्थी | असम के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र। |
| नोडल विभाग | उच्च शिक्षा विभाग। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Assam Babu Asoni. |
| आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र के माध्यम से। |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

असम बाबू असोनी का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- असम में रह रहे पुरुष छात्रों के लिए नव वर्ष 2026 बहुत अच्छी खबर लेकर आया है।
- 1 जनवरी 2026 को असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी द्वारा राज्य के पुरुष छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा की गयी थी।
- योजना का नाम “बाबू असोनी” उर्फ “मुख्यमंत्री निजुत बाबू असोनी” उर्फ “बाबू योजना” है। (Assam Babu Asoni)
- असम सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- इस योजना को शुरू करने में सरकार का प्राथमिक उद्देश्य असम के लड़कों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उसे पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
असम सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों के लिए पहले से ही मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत उन्हें मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। - इसलिए सरकार को प्रदेश के पुरुष छात्रों के लिए भी वित्तीय सहायता योजना शुरू करने की आवश्यकता महसूस हुई ताकि उन्हें भी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरणा और समर्थन मिल सके।
- असम में स्नातक (बीए या बीएससी या बीकॉम) और स्नातकोत्तर (एमए या एमएससी या एमकॉम) पाठ्यक्रम में पढ़ रहे सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- असम सरकार की बाबू असोनी योजना के तहत प्रथम वर्ष के स्नातक छात्रों को 10 महीने की अवधि के लिए 1,000 रुपये प्रति माह यानी कुल 10,000 रुपये प्रति वर्ष की सहायता प्रदान की जाएगी।
- वहीँ प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों को असम सरकार की बाबू योजना के तहत 10 महीनों के लिए 2,000 रुपये प्रति माह यानी कुल 20,000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- यदि किसी छात्र के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक है तो वे इस योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
- स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत कोई भी छात्र, जिसे पहले ही मुख्यमंत्री जिबोन प्रेरणा योजना का लाभ मिल चुका है या मिल रहा है वो असम सरकार की बाबू असोनी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत कोई भी पुरुष छात्र जो पहले से ही बनिकान्त ककाती मेरिट पुरस्कार योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहा है वो बाबू आसोनी योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।
- योग्य छात्र निजुत बाबू असोनी का आवेदन पत्र अपने-अपने कॉलेजों से प्राप्त कर सकते हैं।
- छात्रों को अपने कॉलेज से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसमे पूछे गए सभी विवरण को सही-सही भरना होगा और सत्यापन के बाद बाबू योजना के तहत मासिक वित्तीय प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- अधिकांश कॉलेज द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से बाबू असोनी के ऑनलाइन आवेदन पत्र की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
- असम सरकार द्वारा दिनांक 01-02-2026 से निजुत बाबू असोनी योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को वित्तीय सहायता का वितरण शुरू कर दिया जायेगा।
- असम सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- असम सरकार द्वारा प्रदेश के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पढ़ रहे छात्रों को बाबू असोनी योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- पुरुष छात्रों को सरकार द्वारा प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रथम वर्ष के स्नातक छात्रों को 10 महीनों के लिए प्रति माह 1,000 रुपये का लाभ प्राप्त होगा।
- वहीँ प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्रों को 10 महीनों के लिए प्रति माह 2,000 रुपये का लाभ प्राप्त होगा।
- वित्तीय सहायता सीधे छात्र के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
- इस योजना के तहत गर्मियों की छुट्टियों के दौरान या एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले किसी भी अवकाश के लिए कोई वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान नहीं किया जाएगा।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- असम सरकार की बाबू असोनी के तहत प्रति माह की वित्तीय सहायता केवल उन्हीं छात्रों को प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- असम के स्थायी निवासी छात्र ही आवेदन करने के पात्र हैं।
- केवल लड़के छात्र ही इस योजना में प्रति माह की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के पात्र हैं।
- छात्र असम में किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल सरकारी या प्रांतीय शिक्षण संस्थानों में नामांकित छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
- जो स्नातक छात्र पहले से ही मुख्यमंत्री जिबोन प्रेरणा योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- इसी प्रकार बनिकांत ककाती मेरिट अवार्ड योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले स्नातकोत्तर छात्र भी बाबू आसोनी योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- विवाहित पुरुष छात्र इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- असम सरकार की बाबू असोनी योजना के तहत प्रति माह की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय पात्र छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
- असम का निवास प्रमाण पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- छात्र का आधार कार्ड।
- बैंक खाता संख्या और IFSC कोड।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश का प्रमाण।
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र।
- समर्थ नामांकन क्रमांक।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- असम सरकार ने बाबू असोनी योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।
- स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को अलग-अलग आवेदन पत्रों के माध्यम से आवेदन करना होगा।
- असम सरकार द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को उनके संबंधित कॉलेजों के माध्यम से बाबू असोनी योजना के आवेदन पत्र नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है0
- प्रत्येक कॉलेज के रजिस्ट्रार या प्रिंसिपल द्वारा इस योजना की घोषणा की जाएगी और पात्र छात्रों को आवेदन पत्र वितरित किये जायेंगे।
- बाबू असोनी योजना के प्रबंधन और संचालन के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान को एक या दो नोडल शिक्षकों की नियुक्ति भी करनी होगी।
- पात्र छात्रों को अपने कॉलेज से बाबू असोनी का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा और सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।
- आवेदन पत्र में छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और बैंक खाता जानकारी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन पत्र में सभी विवरण भरने के बाद छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे और आवेदन पत्र को कॉलेज प्रशासन कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- रजिस्ट्रार या प्रधानाचार्य द्वारा जमा हुवे छात्रों के आवेदन पत्र का गहनता से सत्यापन किया जायेगा।
- सत्यापन पूरा होने के बाद कॉलेज द्वारा पात्र छात्रों का विवरण स्वः सत्यापन के लिए SAMARTH पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।
- शिक्षण संस्थान द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि प्रत्येक छात्र द्वारा आवेदन पत्र के साथ वैध आय प्रमाण पत्र या माता-पिता का राशन कार्ड जमा किया गया हो।
- कॉलेज प्रशासन द्वारा इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा और उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।
- इसके बाद असम सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा कॉलेजों द्वारा प्रस्तुत छात्र के विवरणों की दोबारा जांच की जाएगी।
- इस योजना के तहत पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों को 10 महीने की अवधि के लिए छात्रवृत्ति के रूप में प्रति माह की वित्तीय सहायता उनके बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- निजुत बाबू असोनी योजना से संबंधित किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए छात्रों अपने कॉलेज द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते है।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- स्नातक के लिए बाबू असोनी का आवेदन पत्र।
- स्नातकोत्तर के लिए बाबू असोनी का आवेदन पत्र।
- असम सरकार की बाबू असोनी के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- असम उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- असम उच्च शिक्षा विभाग का संपर्क ईमेल :- higheredn.assam@assam.gov.in.
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।
