दिल्ली सरकार द्वारा अपनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कम आय वर्ग वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना के बारे में और जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
दिल्ली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना। |
| शुरुआत की तिथि | 2025. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | विवाह हेतु 50 हजार रूपये की वित्तीय सहायता। |
| पात्र लाभार्थी | दिल्ली की कन्यायें। |
| नोडल विभाग | ज्ञात नहीं है। |
| आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Delhi Mukhyamantri Kanyadan Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
दिल्ली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की गयी है।
- चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा अपने चुनावी वादों के रूप में की थी।
- मुख्य घोषणाओं में “महिला समृद्धि योजना”, “डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना”, “मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना”, “अटल कैंटीन योजना” और “मुख्यमंत्री कन्यादान योजना” शामिल हैं।
- भारतीय जनता पार्टी शाषित दिल्ली सरकार द्वारा धीरे धीरे योजनाओं को लागू करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
- आज इस लेख में जिस कल्याणकारी योजना के बारे में हम बात कर रहे है वो है “मुख्यमंत्री कन्यादान योजना”। (Delhi Mukhyamantri Kanyadan Yojana)
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य उन निम्न आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो अपनी बेटी के विवाह का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
- दिल्ली सरकार द्वारा अब गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को संपन्न बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थी बेटियों को उनके विवाह के लिए 50,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इस योजना के तहत केवल गरीब परिवारों की बेटियाँ ही विवाह हेतु वित्तीय सहायता के लिए पात्र होंगी।
- फिलहाल इस योजना के बारे में केवल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
- बहुत जल्द संबंधित विभाग इस योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश तैयार किये जायेंगे।
- इसके बाद दिल्ली सरकार की कैबिनेट द्वारा इस योजना के संचालन को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
- योजना लागू होने तक लाभार्थी बेटियों को विवाह हेतु मिलने वाली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
- जैसे ही दिल्ली सरकार इस योजना को लॉन्च करेगी, हम यहां इसकी जानकारी अपडेट कर देंगे।
- दिल्ली सरकार की समस्त योजनाओं की सूची यहाँ प्राप्त की जा सकती है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश की कन्याओं को उनकी शादी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- शादी के लिए एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या को शादी हेतु 50,000/- रुपये सीधा उनके बैंक खाते में प्रदान किये जायेंगे।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- दिल्ली सरकार द्वारा उन लड़कियों को शादी के लिए 50,000/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- दिल्ली की स्थायी निवासी कन्यायें आवेदन हेतु पात्र होंगी।
- लाभार्थी कन्या की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- लड़की कन्या गरीब और कम आय वर्ग वाले परिवार से होनी चाहिए।
- बाकी पात्रता की शर्तें योजना के शुरू हो जाने के बाद जारी की जाएगी।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शादी के लिए 50 हजार रूपये की वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- दिल्ली का कोई भी निवास का प्रमाण।
- लाभार्थी का आधार कार्ड।
- लाभार्थी आवेदिका का वोटर मतदाता कार्ड।
- शादी का कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र। (अगर लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र।
- कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड।
- परिवार का राशन कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना दिल्ली के लोगों से भारतीय जनता पार्टी का चुनाव से पहले किया गया वादा था।
- अब BJP दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीत गई है, तो अब उन पर लड़कियों को उनकी शादी में वित्तीय सहायता देने वाली इस योजना को शुरू करने की जिम्मेदारी है।
- सम्बंधित विभाग द्वारा जल्दी ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के दिशानिर्देश तैयार किये जायेंगे।
- इसके बाद कैबिनेट द्वारा अपनी मंजूरी देकर इस योजना को पूरी दिल्ली में शुरू किया जायेगा।
- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन पत्र इसके आधिकारिक दिशानिर्देश के साथ ही जारी किया जायेगा।
- यह पूरी तरह से संबंधित विभाग पर निर्भर करेगा कि वह योजना में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार करेगा या ऑफलाइन माध्यम से।
- ऑफलाइन आवेदन पत्र माध्यम होने पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालयों में उपलब्ध कराया जायेगा।
- वहीं अगर आवेदन का माध्यम ऑनलाइन हुआ तो दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की जा सकती है।
- लड़कियों को शादी के लिए 50,000/- रूपये की वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
- जैसे ही हमें योजना के बारे में कोई अपडेट मिलेगा, हम उसे यहां अपडेट कर देंगे।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन पत्र और आधिकारिक दिशानिर्देश इसके लॉन्च के बाद जारी किये जायेंगे।
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का संपर्क नंबर :-
- 011 23070378
- 011 23380513
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का संपर्क ईमेल :- wcd@nic.in.
- महिला एवं बाल विकास विभाग का पता :-
महाराणा प्रताप ISBT बिल्डिंग, कश्मीरी गेट,
दिल्ली – 110006.
