उत्तर प्रदेश के मेधावी खिलाड़ी जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतते हैं या जीते हुवे है उन्हें अब लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत 3,11,000 रुपये की नकद सहायता, प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार। |
| शुरुआत की तिथि | 2022 |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र। |
| पात्र लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी। |
| नोडल विभाग | खेल विभाग। |
| आवेदन कैसे करें |
|
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Uttar Pradesh Laxman and Rani Laxmi Bai Award. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 में लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (Uttar Pradesh Laxman and Rani Laxmi Bai Award) की शुरुआत की गयी थी।
- इस पहल को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों के प्रयासों को बढ़ावा दे कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
- लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दो श्रेणियों का संयोजन है जिसमें पहली श्रेणी पुरुष खिलाड़ियों के लिए है जिसे लक्ष्मण पुरस्कार कहा जाता है और दूसरी श्रेणी महिला खिलाड़ियों के लिए है जिसे रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार कहा जाता है।
- इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण/ रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में पात्र पाए गए खिलाड़ियों को 3,11,000/- रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य की प्रतिमा प्रदान की जा रही है।
- राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
- कुल 31 खेल की श्रेणियां में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले लाभार्थी खिलाड़ी इस योजना में आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने से पूर्व किसी भी खिलाड़ी के लिए लगातार तीन वर्षों तक राज्य की सीनियर टीम का सदस्य होना अनिवार्य है।
- 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुभवी खिलाड़ी भी उत्तर प्रदेश सरकार के लक्ष्मण/ रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
- पहले लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत सहायता राशि 50,000 रुपये थी जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 3,11,000 रुपये कर दिया है।
- पात्र खिलाड़ी इस पुरस्कार योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
- लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के खेल साथी पोर्टल पर उपलब्ध है।
- और, लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र जिला या क्षेत्रीय खेल अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- उत्तर प्रदेश सरकार के रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार के संबंध में किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर जिला खेल अधिकारी या क्षेत्रीय खेल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

योजना में पुरस्कार के लिए पात्र खेल
- उत्तर प्रदेश के वे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नीचे दिए गए किसी भी खेल में लिया है या ले चुके हैं और स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीता है वे लक्ष्मण/ रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं :-
- तैराकी।
- बैडमिंटन।
- बास्केटबॉल।
- मुक्केबाजी।
- निशानेबाजी।
- टेबल टेनिस।
- लॉन टेनिस।
- कैनोइंग और कयाकिंग।
- साइकिलिंग।
- तीरंदाजी।
- एथलेटिक्स।
- घुड़सवारी।
- तलवारबाजी।
- फुटबॉल।
- जिम्नास्टिक।
- हैंडबॉल।
- हॉकी।
- गोल्फ।
- क्रिकेट।
- सॉफ्ट टेनिस।
- कराटे।
- जूडो।
- कबड्डी।
- खो-खो।
- नौकायन।
- वॉलीबॉल।
- ताइक्वांडो।
- नौकायन।
- भारोत्तोलन।
- तलवारबाजी।
- वुशु।
- कुश्ती।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपनी लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के सभी पात्र और मेधावी खिलाड़ियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- 3,11,000 रुपये का नकद पुरस्कार।
- पुरुष खिलाड़ी को लक्ष्मण और महिला खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई के प्रारूप की कांस्य की मूर्ती।
- प्रशंसा प्रमाण पत्र।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3,11,000/- रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, प्रशंसा प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी केवल उन्हीं पात्र खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- आवेदक एक खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- खिलाड़ी को लगातार 3 वर्षों तक राज्य की सीनियर टीम का सदस्य होना चाहिए।
- लाभार्थी खिलाड़ी ने किसी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो और पदक जीता हो। (स्वर्ण/ रजत/ कांस्य में से एक)
- रिटायर्ड खिलाड़ी भी आवेदन करने के पात्र हैं और न्यूनतम आयु की सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- पुरस्कार केवल एक बार दिया जायेगा।
पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र खेल के आयोजन
- निम्नलिखित में से किसी भी खेल आयोजन में भाग लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं :-
- ओलंपिक खेल।
- विश्व चैम्पियनशिप/ विश्व कप। (चार वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले)
- एशियाई खेल।
- राष्ट्रमंडल खेल।
- एशियाई चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप। (प्रत्येक चार वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले)
- दक्षिण एशियाई खेल।
- राष्ट्रीय खेल।
- राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लाभों के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी खिलाड़ी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है :-
- 2 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो।
- जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण से संबंधित कोई भी दस्तावेज।
- आवेदक खिलाड़ी का आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र या कोई भी निवास प्रमाण।
- बैंक खाता संख्या।
- राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भागीदारी का विवरण।
- विकलांगता प्रमाण पत्र। (यदि लागू हो तो)
- पारिवारिक पहचान पत्र। (फैमिली आईडी)
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- उत्तर प्रदेश राज्य के मेधावी और पात्र खिलाड़ी निम्नलिखित माध्यम से लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए अपना पंजीकरण कर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं :-
- खेल साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
- आवेदन पत्र के माध्यम से ऑफलाइन।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश सरकार का “खेल साथी” नामक एक समर्पित पोर्टल है जिसके माध्यम से कोई भी मेधावी खिलाड़ी लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए अपना नामांकन और पंजीकरण कर सकता है।

- आवेदक को खेल साथी पोर्टल पर जाना होगा, थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना होगा और खिलाड़ी पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।

- आवेदक खिलाड़ी को एक लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा जिसमें से “क्या आपके पास खाता नहीं है? यहाँ पंजीकरण करें” पर क्लिक करना होगा।

- उसके पश्चात एक विस्तृत पंजीकरण फॉर्म स्क्रीन पर आएगा जिसमें आवेदक को नीचे दिए गए विवरण भरने होंगे।

- खेल साथी पोर्टल द्वारा आवेदक खिलाड़ी का मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- सफल पंजीकरण हो जाने के बाद खिलाड़ी को अपनी ईमेल आईडी और प्राप्त पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

- स्क्रीन पर आये आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरकर प्रोफाइल को पूरा करना होगा :-
- आवेदक का नाम और मोबाइल नंबर।
- आवेदक का सम्पूर्ण विवरण।
- आधार कार्ड अपलोड करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
- फ़ोटोग्राफ़ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- वर्तमान पता और स्थायी पता का विवरण भरें।
- प्रोफ़ाइल में पूरी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार को चुनना होगा।
- लाभार्थी खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश सरकार की लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण को भरना होगा।
- राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने से संबंधित दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों की जाँच कर लाभार्थी खिलाड़ी को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर देना होगा।
- जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच खेल विभाग के जिला एवं क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा की जाएगी।
- पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार के अंतर्गत एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 3,11,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
- खेल साथी पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की आवेदन स्थिति भी देखी जा सकती है।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो और पदक जीता हो वे ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार की लक्ष्मण और रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार का ऑफलाइन आवेदन पत्र खेल विभाग के जिला या क्षेत्रीय कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- लाभार्थी खिलाड़ी को ऊपर दिए गए किसी भी कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
- इसके बाद आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से लाभार्थी खिलाड़ी द्वारा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त किया गया था।
- जिला एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा/ खेल अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी और पात्र खिलाड़ियों की सूची को तैयार किया जायेगा।
- इसके बाद सरकार द्वारा एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार का ऑफलाइन आवेदन पत्र।
- उत्तर प्रदेश लक्ष्मण एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के दिशानिर्देश।
- उत्तर प्रदेश खेल साथी आधिकारिक पोर्टल।
- उत्तर प्रदेश खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- उत्तर प्रदेश सरकार के खेल साथी पोर्टल का तकनीकी हेल्पलाइन नंबर :-
- 0522 4150500
- 751890077
- 7898999210
- उत्तर प्रदेश सरकार के खेल साथी पोर्टल का संपर्क ईमेल :- up.khelsathi@gmail.com
- उत्तर प्रदेश सरकार के क्षेत्रीय खेल अधिकारी का संपर्क नंबर।
- उत्तर प्रदेश सरकार के खेल अधिकारी का संपर्क नंबर।
- उत्तर प्रदेश सरकार के उप खेल अधिकारी का संपर्क नंबर।

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।
