दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और उनके नवजात शिशुओं को चरणबद्ध तरीके से 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 6 पोषण किट का लाभ प्रदान किया जायेगा।
पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
दिल्ली मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना। |
| शुरुआत की तिथि | वर्ष 2025. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ |
|
| पात्र लाभार्थी | दिल्ली की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं। |
| नोडल विभाग | दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Delhi Mukhyamantri Matru Vandana Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

दिल्ली मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना: एक संक्षिप्त विवरण
- मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना भारतीय जनता पार्टी का एक चुनावी वादा था।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान की गयी घोषणा के अनुसार इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना” था।
- लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा अब इस योजना को एक नए नाम “मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना” (Delhi Mukhyamantri Matru Vandana Yojana) के तहत शुरू की जा रही है।
- यह केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना” की तर्ज पर शुरू की जा रही है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पहली बार माँ बनने पर 5,000/- रुपये और दूसरी बार बेटी के जन्म पर 6,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना में अतिरिक्त लाभ प्रदान किये जायेंगे जिसमे गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और उनके नवजात शिशुओं को जन्म के बाद और भी अधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रदेश में मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जाएगी।
- दिल्ली सरकार द्वारा सभी पात्र गर्भवती महिला लाभार्थियों को 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दी जाने वाली ये वित्तीय सहायता किश्तों में और चरणबद्ध तरीके से सम्पूर्ण गर्भवस्था की अवधि में प्रदान की जाएगी।
- गर्भवती महिलाओं को योजना में दी जाने वाली 21,000/- रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा, महिला और उनके नवजात शिशु की पोषण स्थिति में सुधार के लिए 6 पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी।
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना में दी जाने वाली पोषण किट का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से ही किया जाएगा।
- और यह भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (एमएमएमवीवाई) का पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया भी आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से पूर्ण की जाएगी।
- सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार का लक्ष्य लगभग 1 लाख महिला लाभार्थियों को 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता और 6 पोषण किट प्रदान करना है।
- मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMVY) के सफल संचालन हेतु दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2025-2026 के बजट में 210 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है।
- सरकार द्वारा यह योजना बहुत जल्द पूरी दिल्ली में लागू की जाएगी।
- जैसे ही दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू होगी, हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
- दिल्ली की महिला लाभार्थी “महिला समृद्धि योजना” के तहत 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता के लिए भी आवेदन कर सकती हैं जिसे सरकार द्वारा बहुत जल्द लागू किया जायेगा।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अपनी मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना (MMMVY) के तहत सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- सभी पात्र गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- चरणबद्ध तरीके से 21,000 रुपये की धनराशि किश्तों में प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं में पोषण सुधार के लिए 6 पोषण किट भी प्रदान की जाएगी।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- दिल्ली सरकार द्वारा 6 पोषण किट के साथ 21,000/- रुपये की वित्तीय सहायता का लाभ केवल उन महिलाओं को प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूरा किया जायेगा :-
- दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- आवेदक महिलाएं गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताएं होनी चाहिए।
- महिला आवेदक न्यूनतम आय वर्ग के परिवार से संबंधित होनी चाहिए।
- गर्भवती महिला लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- शेष पात्रता मानदंड जल्द ही जारी किए जायेंगे।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- सभी पात्र महिला आवेदकों को लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे :-
- दिल्ली में निवास का प्रमाण।
- मोबाइल नंबर।
- महिला आवेदक का आधार कार्ड।
- बैंक खाता संख्या।
- MAMTA कार्ड।
- ANC चेकअप का विवरण।
- नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना एक चुनावी वादा था जो विधानसभा चुनाव के समय किया गया था।
- दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही बजट आवंटित कर दिया है जिससे ये माना जा सकता हैं कि यह योजना जल्द ही शुरू की जाएगी।
- मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की तरह ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरी की जाएगी।
- गर्भवती महिलाओं को अपनी पहली एएनसी जाँच के बाद अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा, केंद्र पर सभी दस्तावेज जमा करने होंगे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से मिल कर पंजीकरण करना होगा।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जायेगा और सभी विवरण ऑनलाइन दर्ज किये जायेंगे।
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र गर्भवती महिलाओं की सूची को अंतिम रूप से स्वीकृति दी जाएगी और उन्हें मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सूचीबद्ध किया जायेगा।
- इस योजना के तहत चयनित महिला लाभार्थियों को गर्भावस्था के दौरान चरणबद्ध तरीके से 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और साथ ही 6 पोषण किट भी प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी महिलाओं को दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के आधिकारिक रुप से शुरू होने की प्रतीक्षा करनी होगी।
- दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के संपर्क नंबर :-
- 011 23070378
- 011 23380513
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का संपर्क ईमेल :- wcd@nic.in.

जीएसआई (भारत सरकार की योजनाएँ) एक समर्पित सामग्री मंच है जो भारत में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से शोध किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल लेख प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य देश भर के छात्रों और परिवारों के लिए आधिकारिक जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है।
