मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी एक बड़ी समाज कल्याण योजना है। इसे 5 मार्च 2023 को राज्य में लागू किया गया था। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की लाभार्थी महिलाओं को 1,500/- रूपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
पूरी जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना।
शुरुआत की तिथि5 मार्च 2023
प्रदान किए जाने वाले लाभ1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
पात्र लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं।
आधिकारिक पोर्टलमुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पोर्टल।
नोडल विभागमध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग।
आवेदन कैसे करेंऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेMadhya Pradesh CM Ladli Behna Scheme.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Madhya Pradesh CM Ladli Behna Scheme) मध्य प्रदेश सरकार की राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गयी एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है।
  • इस योजना की घोषणा 8 फरवरी 2023 को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी थी।
  • इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को सम्पूर्ण प्रदेश में 5 मार्च 2023 को लागू कर दिया गया।
  • मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि उनको अपने घरेलू खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
  • योजना के शुरुआती चरण में ये सहायता राशि केवल 1,000/- रुपये प्रति माह थी जिसे बढ़ाकर 1,250/- रुपये प्रति माह कर दिया गया था।
  • लेकिन 10-11-2025 को, मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया गया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली 1,250/- रूपये प्रति माह की धनराशि को बढ़ाकर 1,500/- रुपये प्रति माह करने की मंजूरी दे दी गयी।
  • यानी अब सभी पंजीकृत महिला लाभार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रति माह 1,500/- रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में प्रदान की जाएगी।
  • अब तक इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 29 किश्त महिलाओं के बैंक खाते में जारी कर दी गयी है।
  • दिनांक 12-11-2025 को सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के 1,500/- रुपये जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की योजना इस राशि को 2030 तक बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने की है।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लगभग 1.30 करोड़ महिलाओं को प्रति माह वित्तीय सहायता मिल रही है।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए महिला या उसके परिवार के सदस्य की समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
  • अभी सीएम लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है।
  • योजना में पात्र सभी महिला लाभार्थी नीचे दिए गए किसी भी ऑफिस में जाकर वहां उपलब्ध मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं :-
    • ग्राम पंचायत ऑफिस।
    • वार्ड ऑफिस।
    • कैंप।
  • महिला लाभार्थी लाड़ली बहना योजना में किये गए आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकती हैं।
    मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन की स्थिति
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी लाड़ली बहनों के लिए एक और कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गयी है जिसमें उनके घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है जिसका नाम “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना” है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं यहाँ देखी जा सकती है।
  • दिनांक 12 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा जिला सिवनी से 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1857 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित कर दी गयी है जिसमे प्रत्येक लाभार्थी महिला को 1,500/- रूपये की राशि प्राप्त हुई है।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की सभी पात्र महिला लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    • हर महिला को प्रति माह 1,500/- रुपये की सहायता मिलेगी।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केवल उन्ही आवेदकों को 1,500/- रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • मध्य प्रदेश के मूल या स्थायी निवासी आवेदक ही योजना में पात्र हैं।
    • मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत निम्नलिखित महिलाएं आवेदन हेतु पात्र होंगी :-
      • विवाहित महिलाएं।
      • विधवा महिलाएं।
      • तलाकशुदा महिलाएं।
      • बेसहारा महिलाएं।
    • लाभार्थी महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
    • परिवार की समस्त स्रोत से वार्षिक आय 2,50,000/- रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

योजना की अपात्रता की शर्तें

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की कुछ अपात्रता की शर्तें भी निर्धारित की गयी है। यदि कोई भी महिला लाभार्थी नीचे दी गयी किसी भी अपात्रता की शर्तों की श्रेणी में आती है तो वो प्रति माह की वित्तीय सहायत्ता हेतु आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगी :-
    • यदि वार्षिक आय 2,50,000/- रुपये से ज्यादा है तो।
    • अगर परिवार में कोई आयकरदाता है तो।
    • अगर परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार या राज्य सरकार या PSU में है या इनमें से किसी से पेंशन मिल रही है।
    • केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य वित्तीय सहायता योजना का लाभार्थी।
    • यदि परिवार का कोई सदस्य संसद या विधानसभा का सदस्य है या रहा है।
    • यदि परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन है।
    • यदि परिवार के पास चार पहिया वाहन है तो। (ट्रैक्टर भी)

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अपात्रता

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रति माह 1,500/- रूपये की वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी महिला को अपने आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे :-
    • महिला आवेदिका का आधार कार्ड।
    • परिवार का राशन कार्ड।
    • मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।
    • आवेदक की समग्र ID।
    • मोबाइल नंबर।
    • परिवार का आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • सभी पात्र महिलाएं ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली प्रति माह की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • लाभार्थी महिला मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या कैंप कार्यालय से निःशुल्क ले सकती हैं।
  • आवेदिका को लिया गया आवेदन पत्र बहुत ही ध्यान से भरना होगा और सभी जरुरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • लाभार्थी महिलाएं अपने लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र को सही से भरने के लिए ग्राम पंचायत के वॉलंटियर्स की मदद भी ले सकती हैं।
  • इसके पश्चात कैंप इंचार्ज द्वारा महिलाओं का आवेदन पत्र और समस्त दस्तावेज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर सत्यापित करके अपलोड किये जायेंगे।
  • पूरी प्रक्रिया में लाभार्थी महिला की लाइव फोटो भी ली जाएगी।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र जमा हो जाने के बाद आवेदिका महिला लाभार्थी को एक पर्ची दी जाएगी जिससे ये पुष्टि होगी की महिला ने योजना में आवेदन किया है।
  • सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा सभी प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की गहनतरा से जांच की जाएगी और पात्र पायी गयी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
  • भार्थी महिलाओं की अंतिम सूची बनने के बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1,500/- रूपये प्रति माह की वित्तीय सहायता उनके दिए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • यदि किसी भी महिला आवेदिका का मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र किसी वजह से रिजेक्ट हो जाता है तो वह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र का प्रारूप

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र का प्रारूप

योजना के महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2700800
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • cmlby.wcd@mp.gov.in.
    • ladlibahna.wcd@mp.gov.in
  • मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0755-2550910
    • 0755-2550911
    • 0755-2550922
  • मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का हेल्पडेस्क ईमेल :- mpwcdmis@gmail.com

1 thought on “मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना”

Leave a Comment