उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देवभूमि परिवार योजना की घोषणा की गयी है जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक यूनिक फैमिली ID दी जाएगी। इस ID के जरिये पात्र परिवार की सभी आवश्यक जानकारी सीधे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ी जाएगी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना का लाभ केवल पत्र परिवारों को ही मिले।
योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़े।

उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नामउत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना।
शुरुआत की तिथिवर्ष 2025-2026
प्रदान किए जाने वाले लाभप्रत्येक परिवार को यूनिक फैमिली आईडी दी जाएगी।
पात्र लाभार्थीउत्तराखण्ड के निवासी।
नोडल विभागज्ञात नहीं है।
आवेदन कैसे करेंजल्दी ही प्रक्रिया जारी की जाएगी।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेUttarakhand Devbhoomi Parivar Yojana.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना के लाभ

उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • भारत के कई राज्यों में परिवार आधारित पहचान प्रणाली स्थापित की गयी है जिसके माध्यम से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का सही तरीके से पहुँचाया जा रहा हैं।
  • अगर हम कुछ उदाहरण की बात करें तो उत्तर प्रदेश में “फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान योजना”, हरियाणा में “परिवार पहचान पत्र (PPP)”, राजस्थान में “जन आधार कार्ड” और मध्यप्रदेश में “समग्र आईडी” के जरिए लाभ दिए जाते हैं।
  • ये एकीकृत परिवार का डाटाबेस सरकार को उचित लाभार्थियों की पहचान करने और योजना वितरण को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद करते हैं।
  • इसी तरीके को अपनाते हुए अब उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भी प्रदेश में “देवभूमि परिवार योजना” (Uttarakhand Devbhoomi Parivar Yojana) शुरू की जा रही है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को एक यूनिक फैमिली आईडी देकर उनका एक संपूर्ण और सटीक परिवार डाटाबेस तैयार करना है।
  • देवभूमि परिवार योजना में दी जाने वाली यूनिक फैमिली आईडी में परिवार के सभी सदस्यों की जरूरी जानकारी शामिल होंगी जिससे सरकार उन्हें “महलक्ष्मी किट योजना”, “वृद्धावस्था पेंशन योजना”, “देवभूमि उद्यमिता योजना” जैसी कल्याणकारी योजनाओं से आसानी से जोड़ सकेगी।
  • देवभूमि परिवार योजना के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ये सुनिश्चित किया जायेगा की :-
    • सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक निवास करने वाले और पात्र परिवारों तक पहुँचे।
    • धोखाधड़ी कम हो।
    • डुप्लीकेट पहचान समाप्त हो जाए।
    • राज्य के जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा हो।
  • यूनिक फैमिली आईडी जारी करके उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बेहतर, पारदर्शिता, तेज़ सत्यापन और पात्र परिवारों व सरकारी योजनाओं के बीच सुचारू जुड़ाव का वादा किया गया है।
  • देवभूमि परिवार योजना लागू करने का निर्णय राज्य में स्वच्छ डेटा, योजनाओं का न्यायपूर्ण वितरण और अधिक प्रभावी शासन की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार का एक बड़ा कदम है।
  • फिलहाल राज्य की कैबिनेट द्वारा दिनांक 13-11-2025 को देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दे दी गयी है।
  • आने वाले दिनों में सरकार द्वारा इस योजना का आधिकारिक पोर्टल तैयार कर जारी किया जायेगा।
  • जैसे ही हमें इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी मिलेगी, हम यहाँ अपडेट करेंगे।
  • हमारे पाठक उत्तराखण्ड सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देख सकते हैं।

उत्तराखण्ड देवभूमि परिवार योजना की जानकारी

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देवभूमि परिवार योजना के तहत पात्र पाए गए सभी परिवारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • उत्तराखण्ड में रहने वाले परिवारों के लिए एक यूनिक ID बनाई जाएगी।
    • सरकार सभी पात्र परिवारों का एक विस्तृत डेटा बेस तैयार करेगी।
    • हर परिवार को एक खास फैमिली आईडी नंबर दिया जाएगा।
    • योग्य परिवारों को एक देवभूमि परिवार योजना कार्ड भी दिया जाएगा।
    • देवभूमि परिवार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाएगा।
    • सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थी परिवारों को एक क्लिक पर मिल जाएगी।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिर्फ उन्हीं परिवारों को यूनिक फैमिली आईडी कार्ड प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा देवभूमि परिवार योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • उत्तराखण्ड राज्य में स्थायी रूप से निवास करने वाले परिवार।
    • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थी परिवारों को यूनिक फैमिली ID कार्ड मिलेगा।
    • बाकी पात्रता की शर्तें योजना के लागू होने के बाद जारी की जाएंगी।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तराखण्ड सरकार की देवभूमि परिवार योजना के तहत यूनिक फैमिली ID बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है :-
    • राशन कार्ड।
    • उत्तराखण्ड में निवास का प्रमाण।
    • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • परिवार का आय प्रमाण पत्र।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट द्वारा दिनांक 13-11-2025 को राज्य में देवभूमि परिवार योजना शुरू करने के लिए मंज़ूरी दे दी गयी है।
  • अभी सरकार की तरफ़ से इस योजना के सम्बन्ध में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
  • हो सकता है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देवभूमि परिवार योजना की एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई जाए जिसमें सभी पात्र परिवारों की की जानकारी दर्ज की जाएगी।
  • पोर्टल तैयार होने के बाद लाभार्थी परिवार अपने परिवार की समस्त जानकारी देवभूमि परिवार योजना के डेटाबेस में जोड़ सकते हैं।
  • सभी पात्र परिवारों को देवभूमि परिवार योजना के तहत दी जाने वाली यूनिक फैमिली ID प्राप्त करने के लिए थोड़ा और करना होगा।
  • जैसे ही हमें कोई जानकारी प्राप्त होगी हम पेज को अपडेट कर देंगे।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देवभूमी परिवार योजना का संपर्क विवरण जल्दी ही जारी किया जायेगा।

Leave a Comment