प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर अब प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिकतम 30,000 रुपये की क्रेडिट सीमा वाले क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नामप्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना।
शुरुआत की तिथि22-01-2026.
प्रदान किए जाने वाले लाभ30,000 रुपये की सीमा वाला क्रेडिट कार्ड।
पात्र लाभार्थीलाभार्थी स्ट्रीट वेंडर।
नोडल विभागआवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय।
आवेदन कैसे करेंआधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेPM SVANidhi Credit Card Scheme.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ

प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना (PM SVANidhi Credit Card Scheme) का शुभारंभ किया गया था।
  • यह पहले से ही लागू पीएम स्वनिधि योजना का एक अतिरिक्त लाभकारी घटक है जिसे वर्ष 2020 केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था।
  • जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं कि “प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि” उर्फ पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को उनके व्यवसाय के लिए अल्पकालिक ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
  • इस योजना के शुरू होने के बाद से वित्तीय संस्थानों द्वारा 1,10,24,146 ऋण आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है।
  • अब, स्ट्रीट वेंडर्स को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से मांग पर क्रेडिट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर के नाम पर 30,000 रुपये की अधिकतम क्रेडिट सीमा वाला एक रुपे रिटेल (पर्सनल) क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा।
  • क्रेडिट कार्ड की प्रारंभिक सीमा 10,000 रुपये होगी, जिसे कार्ड के उचित उपयोग के आधार पर बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए वही लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर पात्र हैं जिनकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच है और जिन्होंने इस योजना के तहत लिए गए ऋण की पहली और दूसरी किश्त पहले ही चुका दी गयी है।
  • इस योजना के तहत जारी किया गया क्रेडिट कार्ड पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा और ऋण चुकाने की अवधि 20 से 50 दिन की होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिकतम 30,000 रुपये की क्रेडिट सीमा वाले क्रेडिट कार्ड के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि सड़क किनारे सामान बेचने वाले परिवार में कोई कारीगर या शिल्पकार है, तो वे “पीएम विश्वकर्मा योजना” के लिए आवेदन कर सकते हैं , जिसमें औजारों की सहायता और कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
  • इसके अलावा, केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत केंद्र सरकार की और लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर को एक RuPay पर्सनल क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा।
    • जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की अधिकतम क्रेडिट सीमा 30,000 रुपये होगी।
    • क्रेडिट कार्ड की प्रारंभिक सीमा 10,000 रुपये होगी जिसे आगे बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया जायेगा।
    • पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के तहत प्रदान किया गया ऋण ब्याज मुक्त होगा।
    • ऋण चुकाने की अवधि 20 से 50 दिन होगी।
    • क्रेडिट कार्ड की राशि चुकाने के लिए ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध है।
    • पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से 5 वर्ष होगी।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लांच

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत क्रेडिट कार्ड केवल उन्हीं लाभार्थियों को जारी किए जाएंगे जिनके द्वारा इस योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की दूसरी किश्त का ऋण चुका चुके लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
    • लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर पीएम स्वनिधि योजना की तीसरी किस्त के ऋण के लिए आवेदन करने के पात्र होने चाहिए।
    • स्ट्रीट वेंडर्स जिन्होंने पहले ही तीसरी किश्त का ऋण ले लिया है, चाहे ऋण सक्रिय हो या पूरी तरह से चुका दिया गया हो, वे भी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
    • लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • अंतर्राष्ट्रीय और विदेशी मुद्रा लेनदेन की अनुमति इस क्रेडिट कार्डके माध्यम से नहीं होगी।
    • जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का उपयोग एटीएम या किसी भी पीओएस मशीन के माध्यम से नकदी निकालने के लिए नहीं किया जा सकता है।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता आवेदक को होगी :-
    • आवेदक का आधार कार्ड।
    • पैन कार्ड।
    • कोई भी एक दस्तावेज़ :-
      • बिक्री प्रमाणपत्र। (CoV)
      • सिफारिश पत्र (LoR)
      • शहरी स्थानीय निकाय या ब्लॉक कार्यालयों द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र।
    • बचत बैंक खाते का विवरण।
    • वर्तमान पते का प्रमाण।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थी निम्नलिखित माध्यमों से पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
    • पीएम स्वनिधि योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से।
    • पीएम स्वनिधि योजना के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की दूसरी किश्त का ऋण ले चुके और चुका चुके स्ट्रीट वेंडर योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लाभार्थी आवेदक को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और “क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
    प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से लॉग इन कर पुष्टि ओटीपी के माध्यम से करनी होगी।
    पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना लॉगिन
  • स्क्रीन पर पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र आवेदक को दिखाई देगा।
  • स्ट्रीट वेंडर के रूप में आवेदन करने वाले व्यक्ति को आवेदन पत्र में समस्त विवरण भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद इसे जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • संबंधित अधिकारी प्राप्त जानकारी का सत्यापन करेंगे और पात्र आवेदकों की सूची तैयार करेंगे।
  • चयनित स्ट्रीट वेंडरों की सूची को क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थानों को भेज दिया जाएगा।
  • बैंक द्वारा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा जिसे लाभार्थी शाखा में जाकर प्राप्त कर सकते है।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर लाभार्थी 011 23062850 पर कॉल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से

  • पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
  • गूगल प्ले स्टोर से आपको मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा।
    पीएम स्वनिधि योजना मोबाइल ऐप
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन कर ओटीपी के माध्यम से इसकी पुष्टि करनी होगी।
    पीएम स्वनिधि योजना मोबाइल नंबर सत्यापन
  • डैशबोर्ड से “क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात मोबाइल ऐप्प पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • भरी गई सभी जानकारी और दस्तावेजों की जांच करने के बाद पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
  • आवेदन पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा और चयनित लाभार्थियों की सूची क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए बैंकों को भेज दी जाएगी।
  • लाभार्थी बैंक शाखा से अपना क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हेल्पलाइन नंबर :-
    • 9321702101.
    • 1800111979.
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में शिकायत करने का नंबर :- 011 23062850
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का हेल्पलाइन ईमेल :-
    • pmSVANidhi.support@sidbi.in.
    • portal.pmSVANidhi@sidbi.in.
    • querysvs@cgtmse.in.

Leave a Comment