मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिभा किरण योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की उन छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जिनके द्वारा कक्षा 12वीं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये गये है।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नाममध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना।
शुरुआत की तिथि01-07-2005.
प्रदान किए जाने वाले लाभछात्राओं के लिए प्रति माह की छात्रवृत्ति।
पात्र लाभार्थीशहरी क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं।
नोडल विभागमध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग।
आवेदन कैसे करेंऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेMadhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना के लाभ

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की कन्याओं के लिए दिनांक 01-07-2005 को “प्रतिभा किरण योजना” का शुभारम्भ किया गया था।
  • इस शैक्षिक कल्याण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उसे पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस पहल के माध्यम से, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में वित्तीय सहायता प्रदान करके छात्राओं वित्तीय समर्थन किया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • प्रतिभा किरण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए शुरू की गई है जो राज्य के शहरी क्षेत्रों में रहती हैं और राज्य के ही शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों से 60% या उससे अधिक अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
  • जिन छात्राओं ने अपनी 12वीं कक्षा पूरी कर ली है और स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है, उन्हें प्रति वर्ष 5,000/- रुपये की छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होगा, जिसे 500/- रुपये प्रति माह की दर से 10 महीनों के लिए वितरित किया जाएगा।
  • वहीं, यदि किसी छात्रा ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कोर्स में दाखिला लिया है, तो प्रतिभा किरण योजना के तहत सहायता राशि 7,500 रुपये प्रति वर्ष है, जो उन्हें 10 महीनों के लिए 750 रुपये प्रति माह के रूप में वितरित की जाती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभा किरण योजना एक डीबीटी योजना है जिसमें वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थी लड़की के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
  • सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राएं प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत मासिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की पात्र हैं।
  • इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि केवल शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बीपीएल परिवारों की छात्राओं को ही प्रदान की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली कन्या छात्राएं जिन्होंने कक्षा 12वीं 60% या उससे अधिक अंक के साथ प्राप्त की है वो मध्य प्रदेश सरकार की “गांव की बेटी योजना” के तहत इसी तरह की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • प्रतिभा किरण योजना में आवेदन करने लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गयी है और इस योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर निशुल्क उपलब्ध है।
  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लिए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर लाभार्थी छात्रा कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार “प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000/- रुपये की वित्तीय सहायता भी उन छात्रों को प्रदान कर रही है जिन्होंने कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
  • मध्य प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना की जानकारी

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपनी प्रतिभा किरण योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की उन छात्राओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे जिनके द्वारा कक्षा 12वीं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये गए है :-
    • पात्र छात्राओं को मासिक छात्रवृत्ति उनके खाते में दी जाएगी।
    • सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 5,000/- रुपये प्रति वर्ष की राशि 500/- रुपये प्रति माह 10 महीने तक प्रदान की जाएगी।
    • इंजीनियरिंग या मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 7,500/- रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 750/- रुपये प्रति माह 10 महीने तक प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभा किरण योजना के माध्यम से केवल उन्हीं छात्राओं को प्रति माह 500/- रुपये और 750/- रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • लाभार्थी छात्रा मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • लाभार्थी छात्रा वर्तमान में राज्य के किसी शहरी क्षेत्र में रह रही होनी चाहिए।
    • आवेदक छात्रा ने शहरी क्षेत्र में स्थित किसी विद्यालय से 12वीं कक्षा 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
    • आवेदक छात्रा ने किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान से किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।
    • छात्रा का परिवार बीपीएल श्रेणी से सम्बंधित हो।
    • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बन्ध रखने वाली छात्राएं योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभा किरण योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेजों को पोर्टल को पोर्टल पर अपलोड करना होगा :-
    • मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • समग्र आईडी।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • कॉलेज कोड और ब्रांच कोड।
    • कक्षा की मार्कशीट।
    • कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र।
    • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
    • बीपीएल प्रमाणपत्र या राशन कार्ड।
    • छात्रा का आधार कार्ड।
    • बैंक के खाते का विवरण।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • लाभार्थी छात्राएं प्रतिभा किरण योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार से प्रति माह की छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
  • प्रतिभा किरण योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर उपलब्ध है।
  • आवेदक छात्रा को पोर्टल पर जाना होगा और “पोर्टल पर ऑनलाइन योजनाएं” वाले अनुभाग तक स्क्रॉल कर प्रतिभा किरण योजना के पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  • अब नया आवेदन पर क्लिक करने के बाद समग्र आईडी को दर्ज करना होगा।
  • पोर्टल द्वारा मोबाइल ओटीपी के माध्यम से समग्र आईडी का सत्यापन किया जायेगा।
  • सफल पंजीकरण हो जाने के बाद राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल द्वारा आवेदक की आईडी मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।
  • अब लाभार्थी छात्रा को पोर्टल पर आवेदक आईडी और अपनी जन्मतिथि या चुने गए पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
  • प्रतिभा किरण योजना में आवेदन करने के लिए एक ब्लॉक आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा जिस में से आपको ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदिका छात्रा को प्रतिभा किरण योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
  • पोर्टल पर सभी दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • भरी गई सभी जानकारी की जांच करने के बाद “विवरण लॉक करें” पर क्लिक पर क्लिक कर देना होगा।
  • सभी भरी गयी जानकारी सत्यापित करने के बाद लाभार्थी छात्रा को प्रतिभा किरण योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
  • जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उसके साथ दस्तावेजों को संलग्न करना होगा और उसे अपने विश्वविद्यालय या कॉलेज में जमा कर देना होगा।
  • शैक्षणिक संस्थान द्वारा नियुक्त किये गए योजना के नोडल अधिकारी द्वारा छात्राओं से आवेदन पत्र और दस्तावेज एकत्र किये जायेंगे और ऑनलाइन भरे गए विवरणों के साथ उनका सत्यापन किया जायेगा।
  • इसके बाद पात्र पायी गयी छात्राओं की सत्यापित सूची को उच्च शिक्षा विभाग को आगे के सत्यापन और छात्रवृत्ति राशि की मंजूरी के लिए भेज दिया जायेगा।
  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में उनके शैक्षिक पाठ्यक्रम के अनुसार क्रमशः 500/- रुपये प्रति माह और 750 रुपये प्रति माह की मासिक छात्रवृत्ति राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • लाभार्थी छात्रा द्वारा प्रतिभा किरण योजना के आवेदन की स्थिति राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर देखी जा सकती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभा किरण योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर कॉलेज या विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का संपर्क नंबर :- 0755 2554423.
  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का संपर्क ईमेल :- compcellhedu@mp.gov.in

Leave a Comment