दिल्ली सरकार द्वारा लखपति बिटिया योजना के तहत राज्य की पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक अनेकों चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी बालिका के नाम पर कई चरणों में 56,000/- रुपये का निवेश किया जायेगा और परिपक्वता की अवधि पूर्ण हो जाने के बाद बालिका को 1,00,000/- रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | दिल्ली लखपति बिटिया योजना। |
| शुरुआत की तिथि | 01-04-2026. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | कन्या के नाम पर 56 हजार रूपये का निवेश। |
| पात्र लाभार्थी | दिल्ली की लाभार्थी कन्याएँ। |
| नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Delhi Lakhpati Bitiya Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

दिल्ली लखपति बिटिया योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती श्रीमती रेखा गुप्ता जी द्वारा प्रदेश की कन्याओं के लिए लखपति बिटिया योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Yojana) नामक एक बड़ी कल्याणकारी योजना की घोषणा की गयी है।
- दिल्ली सरकार द्वारा दिनांक 01-04-2026 को राज्य में लखपति बिटिया योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया जायेगा।
- इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना और परिवारों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अपनी बेटियों की शिक्षा में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा।
- लखपति बिटिया योजना दिल्ली में पहले से संचालित लाड़ली योजना का ही एक संशोधित और उन्नत संस्करण है जिसको सरकार द्वारा वर्ष 2008 में लागू किया गया था।
- वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना पूर्व की लाड़ली योजना की जगह लेगी जिसमे पात्र लाभार्थियों के लिए उच्च परिपक्वता लाभ के साथ एक संशोधित निवेश संरचना पेश की जा रही है।
- लखपति बिटिया योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र बालिका लाभार्थी के नाम पर कुल 56,000/- रुपये चरणों में निवेश किये जायेंगे जो पिछली योजना से 20,000 रुपये अधिक है।
- सरकार द्वारा इस राशि का निवेश कन्या के जन्म से लेकर उसकी शैक्षणिक यात्रा के विभिन्न चरणों में सुनियोजित तरीके से किया जायेगा ताकि लाभार्थी परिवारों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धियों के दौरान समय पर वित्तीय सहायता मिल सके।
- योजना की परिपक्वता की अवधि समाप्त होने के बाद लाभार्थी कन्या को 1,00,000 रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी जिससे उसे उच्च शिक्षा या व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- दिल्ली सरकार द्वारा योजना की राशि की सुरक्षित वृद्धि और उचित निधि प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पास चरणबद्ध निवेश राशि जमा की जाएगी।
- लखपति बिटिया योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जाना वाला लाभ एक स्पष्ट चरण-आधारित संरचना का पालन कर दिया जायेगा।
- बालिका के जन्म के समय सरकार द्वारा 11,000/- रुपये की सहायता राशि जमा की जाएगी।
- वहीँ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय स्तर पर दिल्ली सरकार द्वारा निम्नलिखित राशि लखपति बिटिया योजना के निवेश फण्ड में जमा किये जायेंगे :-
- जब कन्या कक्षा 1 में प्रवेश लेगी तो 5,000/- रुपये की राशि जमा की जाएगी।
- जब कन्या कक्षा 6 में प्रवेश लेगी तो 5,000/- रुपये की राशि सरकार द्वारा जमा की जाएगी।
- कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर कन्या के निवेश फण्ड में 5,000/- रुपये की राशि जमा की जाएगी।
- जब लाभार्थी कन्या माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर पहुँच जाएगी तो दिल्ली सरकार द्वारा निम्नलिखित राशि जमा की जाएगी :-
- कन्या के कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 5,000/- रुपये निवेश किये जाएंगे।
- जब वह कक्षा 12वीं में प्रवेश लेगी तो 5,000/- रुपये की राशि जमा की जाएगी।
- उच्च शिक्षा के स्तर पर पहुँचने के बाद सरकार द्वारा लखपति बिटिया योजना के तहत निम्नलिखित सहायता राशि जमा की जाएगी :-
- किसी भी व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 5,000/- रुपये।
- स्नातक की पढ़ाई के पहले वर्ष में 5,000/- रुपये।
- स्नातक के दूसरे वर्ष में 5,000/- रुपये।
- स्नातक की पढ़ाई के तीसरे वर्ष में 10,000/- रुपये।
- जैसे ही लखपति बिटिया योजना की परिपक्वता की अवधि समाप्त होगी वैसे ही पात्र लाभार्थी कन्या को 1 लाख रुपये से अधिक की राशि का लाभ प्राप्त होगा।
- यदि लाभार्थी कन्या की वार्षिक पारिवारिक आय 1,00,000/- रुपये प्रति वर्ष से अधिक है तो वह लखपति बिटिया योजना के तहत अपना पंजीकरण करने के लिए पात्र नहीं है।
- सरकार द्वारा लखपति बिटिया योजना के बुनियादी पात्रता मानदंड और सामान्य दिशानिर्देश तो साझा कर दिए हैं लेकिन अभी तक विस्तृत आवेदन की प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है।
- लाड़ली योजना की संरचना के आधार पर ही पात्र आवेदिका बालिका दिल्ली सरकार के ई-जिला पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण सकेंगी और ऑफलाइन मोड के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालयों या अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे और आवश्यक विवरण भरने के बाद इसे जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
- योजना के लाभार्थियों को लाभ लेने के लिए आधिकारिक शुभारंभ की प्रतीक्षा करनी होगी और सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही हम संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया को अपडेट कर देंगे।
- इसके अलावा, दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अपनी लखपति बिटिया योजना के तहत सभी पात्र बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूर्ण होने तक निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- सरकार लाभार्थी बालिका के नाम पर कुल 56,000/- रुपये का निवेश करेगी।
- निवेश एसबीआई लाइफ इंस्युरेन्स में किया जायेगा।
- सहायता राशि का निवेश जन्म से लेकर उच्च शिक्षा की पूर्णता तक कई चरणों में किया जाएगा।
- योजना की परिपक्वता अवधि समाप्त होने के बाद लाभार्थी लड़की को 1,00,000 रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी।

लखपति बिटिया योजना के लाभ के चरण
- दिल्ली सरकार द्वारा लखपति बिटिया योजना की लाभार्थी कन्याओं के लिए एसबीआई लाइफ के माध्यम से निम्नलिखित वित्तीय सहायता निम्नलिखित चरणों में निवेश की जाएगी :-
सहायता का चरण जमा राशि कन्या के जन्म के समय 11,000/- रुपये जब कन्या कक्षा 1 में प्रवेश लेगी 5,000/- रुपये जब कन्या कक्षा 6 में प्रवेश लेगी 5,000/- रुपये जब कन्या कक्षा 9वीं में प्रवेश लेगी 5,000/- रुपये जब कन्या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेगी 5,000/- रुपये जब कन्या कक्षा 12वीं में प्रवेश लेगी 5,000/- रुपये उच्च शिक्षा मेंजब कन्या व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेगी 5,000/- रुपये जब कन्या स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में होगी 5,000/- रुपये जब कन्या स्नातक पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष में होगी 5,000/- रुपये जब कन्या स्नातक पाठ्यक्रम के तीसरे वर्ष में होगी 10,000/- रुपये

पात्रता की आवश्यक शर्तें
- लखपति बिटिया योजना में निवेश किये गए 56 हजार रूपये की राशि और परिपक्व हो जाने पर 1 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता का लाभ दिल्ली सरकार द्वारा केवल उन्हीं लाभार्थियों को प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- लाभार्थी कन्या दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए या दिल्ली में 3 साल से रह रही होनी चाहिए।
- लाभार्थी बालिका का जन्म दिल्ली में होना चाहिए।
- एक परिवार से 2 बालिका आवेदिका लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
- कन्या के परिवार की वार्षिक आय 1,00,000/- रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कन्या आवेदिका द्वारा सभी आवश्यक टीकाकरण लगवाए गए हो।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- दिल्ली सरकार द्वारा लखपति बिटिया योजना के तहत दी जाने वाले वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र।
- बालिका का आधार कार्ड।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र। (यदि लागू हो)
- माता, पिता और बच्चे की संयुक्त तस्वीर।
- आय प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा ये घोषणा की गयी है कि लखपति बिटिया योजना राज्य में 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।
- सरकार ने पात्रता के सामान्य मानदंड और दिशानिर्देश तो साझा कर दिए हैं लेकिन आवेदन की सटीक प्रक्रिया किया होगी वो अभी तक स्पष्ट नहीं की गयी है।
- पहले से संचालित लाड़ली योजना की संरचना के आधार पर ही ये उम्मीद की जा सकती हैं कि लखपति बिटिया योजना के लिए भी आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकेंगे।
- आवेदक संभवतः दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे जिसका उपयोग सरकार द्वारा विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं और योजना के लाभों को प्रदान करने के लिए करती है।
- ऑफलाइन आवेदन के लिए पात्र लाभार्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालयों या अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से लखपति बिटिया योजना के आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक विवरण भरने के बाद उसे वहीँ जमा कर सकते हैं।
- फिलहाल, लाभार्थियों को योजना के आधिकारिक शुभारंभ का इंतजार करना होगा।
- जैसे ही सरकार इस योजना को शुरू करेगी और आवेदन संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगी हम यहां पूरी आवेदन प्रक्रिया को अपडेट कर देंगे।
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का संपर्क नंबर :-
- 011 23070378.
- 011 23380513.
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का हेल्पलाइन नंबर :- 1800229090.
- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग का हेल्प डेस्क ईमेल :- wcd@nic.in.
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।
