महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना

महाराष्ट्र सरकार ने 6 मार्च 2026 को साल 2026-2027 का बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों का 2,00,000 रुपये तक का फसल ऋण माफ करेगी।
पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नाममहाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना।
शुरुआत की तिथिवर्ष 2026
प्रदान किए जाने वाले लाभकृषि ऋण की माफी 2 लाख रुपये तक।
पात्र लाभार्थीमहाराष्ट्र के किसान।
नोडल विभागकृषि विभाग।
आवेदन कैसे करेंबैंक के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेPunyashlok Ahilyadevi Holkar Farmer Debt Waiver Scheme.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के लाभ

महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिनांक 6 मार्च 2026 को वर्ष 2026-2027 का बजट राज्य की विधानसभा में पेश किया गया।
  • इस बजट में सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गयी।
  • सरकार ने बजट में जो सबसे अहम घोषणा की वो राज्य के किसानों के लिए है।
  • सरकार द्वारा महाराष्ट्र के किसानों के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना (Punyashlok Ahilyadevi Holkar Farmer Debt Waiver Scheme) शुरू करने की घोषणा की गयी है।
  • इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों द्वारा लिया गया 2,00,000 रुपये तक का फसली ऋण माफ कर दिया जायेगा।
  • यह उन किसानों के लिए बड़ी राहत है जो फसल ऋण के बोझ तले दबे हैं और उसे चुका नहीं पा रहे हैं।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के किसानों को फसल ऋण के बोझ से मुक्त करना है।
  • महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि महाराष्ट्र राज्य का कोई भी किसान बकाया ऋण की वजह से परेशान न हो।
  • ऋण माफी के साथ-साथ सरकार उन किसानों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ भी देगी जिनके द्वारा समय पर अपना ऋण चुकाया गया है।
  • पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के माध्यम से सरकार किसानों को स्थायी रूप से कर्जमुक्त बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय भी करेगी।
  • इस योजना के तहत वे किसान आवेदन कर सकते हैं जिनका फसल ऋण 30 सितंबर 2025 तक बकाया है और जिनका बकाया ऋण की राशि 2,00,000 रुपये तक है।
  • पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के तहत केवल महाराष्ट्र के किसान ही आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार पहले से ही किसानों के लिए नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना चला रही है जिसमें सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में देती है।
  • और अब पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के साथ सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों को सहारा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है।
  • महाराष्ट्र सरकार की समस्त योजनाओं की सूची यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के लाभों की घोषणा

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित अपनी पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के तहत पात्र पाए गए किसानों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • पात्र किसानों का 2,00,000 रुपये तक का फसल ऋण सरकार द्वारा माफ कर दिया जाएगा।
    • जो किसान नियमित रूप से अपना ऋण चुकाते हैं उन्हें 50,000 रुपये का प्रोत्साहन लाभ मिलेगा।
    • सरकार किसानों को स्थायी रूप से कर्जमुक्त बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय भी करेगी।
    • 30 सितंबर 2025 तक का बकाया फसल ऋण इस योजना के तहत माफी के लिए पात्र है।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की जानकारी

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा केवल उन्हीं किसानों का फसल ऋण माफ किया जायेगा जिनके द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की निम्नलिखित शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • महाराष्ट्र के स्थायी निवासी किसान आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
    • किसान का फसल ऋण 30 सितंबर 2025 तक बकाया होना चाहिए।
    • लाभार्थी किसान का बकाया फसल ऋण 2 लाख रुपये तक होना चाहिए।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • लाभार्थी किसानों को महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के तहत ऋण माफी के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित अपेक्षित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • फसल ऋण का विवरण।
    • किसान रजिस्ट्री पंजीकरण नंबर।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा महा बजट 2026-2027 को पेश करते हुए राज्य के किसानों के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की घोषणा की गयी है।
  • इस योजना के तहत जिन किसानों का फसल ऋण 30 सितंबर 2025 तक बकाया है और जिनके ऋण की राशि 2,00,000 रुपये तक है उनको ऋण माफी का लाभ दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही जिन किसानों द्वारा नियमित रूप से अपना ऋण चुकाया गया होगा उन्हें 50,000/- रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जायेगा।
  • अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसान इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें और लाभ कैसे उठाएं।
  • सरकार ने अभी तक कोई स्पष्ट आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • लेकिन महाराष्ट्र राज्य में पहले चली फसल ऋण माफी योजनाओं को देखते हुए यह प्रक्रिया सीधे आपके बैंक के माध्यम से होने की सबसे ज्यादा संभावना है।
  • आपको उस बैंक में जाना होगा जहां से आपने अपना फसल ऋण लिया है।
  • बैंक के कर्मचारियों से बात करनी होगी और उन्हें बताना होगा की आपको महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के तहत अपना ऋण माफ करवाना हैं।
  • बैंक द्वारा फिर आपको अगले चरणों के बारे में मार्गदर्शन दिया जायेगा और यह जांच की जाएगी कि आपका ऋण इस योजना के तहत पात्र है या नहीं।
  • बैंक जाने से पहले अपने ऋण के दस्तावेज, आधार कार्ड और पासबुक तैयार साथ रखने होंगे।
  • इससे आपका समय बचेगा और ऋण माफ़ करने वाली प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
  • पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के बारे में किसी भी सहायता के लिए जिला कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग का संपर्क नंबर :- 020 26123648.
  • महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग का संपर्क ईमेल :- comm.agripune-mh@gov.in

Leave a Comment