गोवा सरकार द्वारा ममता योजना के तहत उन माताओं को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा पंजीकृत चिकित्सा संसथान में कन्या को जन्म दिया होगा। योजना का लाभ 2 बच्ची के जन्म पर देय होगा।
सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़े।
गोवा ममता योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | गोवा ममता योजना। |
| शुरुआत की तिथि | 01-04-2011. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | बच्ची के जन्म पर 10 हजार रूपये की वित्तीय सहायता। |
| पात्र लाभार्थी | बच्ची को जन्म देने वाली माताएं। |
| नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास निदेशालय। |
| आवेदन कैसे करें |
|
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | Goa Mamta Scheme. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |
गोवा ममता योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- गोवा सरकार द्वारा राज्य में महिला एवं बच्चो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया गया हैं।
- कुछ प्रमुख योजनाएं हैं जैसे “लाड़ली लक्ष्मी योजना” और “गृह आधार योजना” जिसमें गोवा सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
- माँ और बच्चे के कल्याण के लिए शुरू की गई गोवा सरकार की एक अन्य प्रमुख कल्याणकारी योजना है “ममता योजना” (Goa Mamta Scheme)।
- इस योजना का आधिकारिक नाम “लड़की को जन्म देने वाली माताओं को वित्तीय प्रोत्साहन” (ममता) है।
- यह योजना गोवा सरकार द्वारा दिनांक 01-04-2011 को शुरू की गई थी।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म पर वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
- गोवा सरकार के महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- ममता योजना के तहत उन सभी लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा बालिका को जन्म दिया गया है।
- गोवा सरकार द्वारा संचालित अपनी ममता योजना के अंतर्गत उन कन्या को जन्म देने वाली सभी पात्र माताओं को 10,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ अधिकतम 2 बार उठा सकती हैं, इसका मतलब यह है कि अगर महिला की दूसरी संतान भी लड़की है तो तब भी वित्तीय सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- लेकिन योजना का लाभ उठाने के लिए यह अनिवार्य है कि महिला द्वारा अपनी बच्ची का जन्म किसी पंजीकृत चिकित्सा संस्थान में ही कराया हो।
- यदि बालिका का प्रसव घर पर हुआ है तो वे गोवा सरकार की ममता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
- लाभार्थी माता को बालिका के जन्म के 45 दिनों के भीतर ममता योजना के लिए आवेदन करना होगा।
- ममता योजना में दी जाने वाली वित्तीय सहायता सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
- गोवा सरकार की ममता योजना के तहत 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करते समय पंजीकृत चिकित्सा संस्थान से जन्म रिपोर्ट या प्रमाण पत्र की प्रमाणित/ स्व-सत्यापित प्रति अनिवार्य रूप से जमा करना आवश्यक है।
- गोवा सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन करने की सुविधा प्रदान की हैं।
- ममता योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र गोवा सरकार की नागरिक सेवा वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- जबकि, ममता योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र नीचे उल्लिखित किसी भी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है :-
- आंगनवाड़ी केन्द्र।
- बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय।
- ममता योजना के संबंध में किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर लाभार्थी माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सीडीपीओ से भी संपर्क कर सकती है।
- गोवा सरकार की योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।
पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- जिन महिलाओं द्वारा किसी पंजीकृत चिकित्सा संस्थान में अपनी बालिका को जन्म दिया हैं उन्हें गोवा सरकार द्वारा ममता योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- बालिका के जन्म के समय एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- ममता योजना के तहत सभी पात्र माताओं को 10,000 रुपये मिलेंगे।
- यह सहायता अधिकतम 2 बालिकाओं के जन्म पर प्रदान की जाएगी।
- सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- गोवा सरकार की ममता योजना के अंतर्गत 10,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता केवल उन पात्र महिला लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- महिला लाभार्थी को गोवा की स्थायी निवासी होना चाहिए या न्यूनतम 3 वर्षों से गोवा में निवास कर रही हो।
- गोवा के निवासी से विवाहित महिलाएं भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- महिला लाभार्थी की बालिका का जन्म पंजीकृत चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।
- ममता योजना का लाभ अधिकतम दो बालिकाओं के जन्म पर ही देय होगा।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- लाभार्थी महिलाओं को बालिका के जन्म पर 10,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए ममता योजना के आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे :-
- गोवा में निवास का प्रमाण या अधिवास प्रमाण पत्र।
- लाभार्थी महिला का आधार कार्ड।
- बच्चे की जन्म रिपोर्ट या चिकित्सा संस्थान से प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता संख्या।
- पासपोर्ट आकार का फोटो।
- मोबाइल नंबर और ईमेल।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- पंजीकृत चिकित्सा संस्थान में अपनी बालिका को जन्म देने वाली लाभार्थी महिलाएं गोवा सरकार की ममता योजना के तहत मिलने वाली 10,000/- रुपये की वित्तीय सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यम से आवेदन कर सकती हैं :-
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
- ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- गोवा सरकार की ममता योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र ऑनलाइन नागरिक सेवा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

- लाभार्थी महिला को ऑनलाइन नागरिक सेवा वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करना होगा।

- ईमेल और मोबाइल नंबर की सहायता से महिला लाभार्थी को अपना पंजीकरण करना होगा।

- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को पोर्टल द्वारा ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- ओटीपी सत्यापन हो जाने के बाद आवेदिका को ऑनलाइन पंजीकरण पत्र में समस्त विवरण भरना होगा।
- अब लाभार्थी महिला को अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुवे पुनः लॉगिन करना।

- अब सेवा मेनू में से पहले सभी सेवाओं का चयन करना होगा और फिर महिला एवं बाल विकास निदेशालय का चयन कर ममता योजना का चयन करना होगा।
- आवेदिका को बिना कोई गलती किए ममता योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
- सभी दस्तावेजों को पीडीएफ प्रारूप में पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गयी जानकारी की अच्छे से जांच करने के पश्चात उसे सबमिट करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- ऑनलाइन नागरिक सेवा वेबसाइट द्वारा ममता योजना की पावती संख्या स्क्रीन पर जेनेरेट कर दी जाएगी।
- भविष्य में उपयोग के लिए पावती रसीद को प्रिंट करके रख ले।
- ममता योजना में किये गए आवेदन की स्थिति की जांच पावती संख्या की सहायता से की जा सकती है जो हमारे द्वारा नीचे दिखाया गया है।

- महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों एवं दस्तावेजों का गहनता से सत्यापन किया जायेगा।
- चयन के बाद पात्र पाई गई महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
- निदेशालय से अंतिम स्वीकृति मिल जाने के बाद पंजीकृत चिकित्सा संस्थान में अपनी बालिका को जन्म देने वाली लाभार्थी माताओं को ममता योजना के तहत गोवा सरकार द्वारा दिए गए वादे के अनुसार 10,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान कर दी जाएगी।
- यहां यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बालिका के जन्म के 45 दिनों के भीतर ममता योजना के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।
- किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर महिला लाभार्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी या आशा कार्यकर्ता या आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क कर सकती हैं।
योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- लाभार्थी महिलाएं ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी गोवा सरकार की ममता योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- ममता योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र आंगनवाड़ी केंद्रों या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
- लाभार्थी महिला को ऊपर दिए गए किसी भी कार्यालय में जाना होगा और आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- ममता योजना के आवेदन पत्र में सभी विवरण को सही भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब योजना के आवेदन पत्र को आंगनवाड़ी केंद्र या सीधे बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दें।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र और दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच करने के बाद लाभार्थी महिला को पावती रसीद प्रदान की जाएगी।
- चयनित एवं पात्र मातृ लाभार्थी महिलाओं की सूची को आगे की स्वीकृति के लिए सीडीपीओ कार्यालय को भेज दिया जाएगा।
- बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र और दस्तावेजों की आगे की जांच की जाएगी और चयनित सूची को महिला एवं बाल विकास निदेशालय को भेज दिया जायेगा।
- निदेशालय से अंतिम स्वीकृति मिल जाने के बाद लाभार्थी महिला को गोवा सरकार द्वारा ममता योजना के तहत उनके बैंक खाते में 10,000/- रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
- ममता योजना में किये गए आवेदन की स्थिति ऑनलाइन नागरिक सेवा वेबसाइट पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।
महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- गोवा ममता योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- गोवा ममता योजना का पंजीकरण पत्र।
- गोवा ममता योजना का लॉगिन।
- गोवा ममता योजना की आवेदन स्थिति।
- गोवा ममता योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- गोवा सरकार की ऑनलाइन नागरिक सेवा वेबसाइट।
- महिला एवं बाल विकास निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- गोवा सरकार के महिला एवं बाल विकास निदेशालय के संपर्क नंबर :-
- 0832 2426112.
- 0832 2231499.
- 0832 2235308.
- गोवा सरकार के महिला एवं बाल विकास निदेशालय का संपर्क ईमेल :- dir-wcd.gov.nic.in.
- गोवा महिला एवं बाल विकास निदेशालय का पता :-
द्वितीय तल, पुराना शिक्षा भवन,
18 जून रोड, पंजिम, गोवा।
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।





