मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपनी “गाँव की बेटी योजना” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की उन छात्राओं को प्रति माह की छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जा रही है जिन्होंने कक्षा 12वीं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नाममध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना।
शुरुआत की तिथि01-07-2005.
प्रदान किए जाने वाले लाभप्रति माह की छात्रवृत्ति।
पात्र लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं।
नोडल विभागमध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग।
आवेदन कैसे करेंऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेMadhya Pradesh Gaon Ki Beti Yojana.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गाँव की बेटी योजना (Madhya Pradesh Gaon Ki Beti Yojana) को दिनांक 1 जुलाई 2005 को शुरू की गयी थी।
  • इस शैक्षिक कल्याण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उसे पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • जैसा कि हमें नाम से ही पता चल रहा है की गाँव की बेटी योजना विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए शुरू की गई है जो मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं और वहां के स्कूलों से 12वीं कक्षा 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
  • बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुकी छात्राओं को प्रति वर्ष 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसे 10 महीनों के लिए प्रति माह 500/- रुपये के रूप में वितरित किया जाएगा।
  • हालांकि, यदि किसी छात्रा ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कोर्स में प्रवेश लिया है तो उसे गांव की बेटी योजना के तहत 7,500 रुपये प्रति वर्ष की सहायता राशि देय होगी जो 750/- रुपये प्रति माह के रूप में वितरित की जाएगी।
  • गाँव की बेटी योजना एक डीबीटी योजना है जिसमें छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राएं मासिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की पात्र हैं।
  • यह छात्रवृत्ति योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बीपीएल परिवारों की छात्राओं के लिए है, शहरी क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियां मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभा किरण योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • लाभार्थी छात्राएं गांव की बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर निःशुल्क उपलब्ध है।
  • गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” के तहत उन मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिन्होंने कक्षा 12वीं 75% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश गाँव की बेटी योजना के लाभ

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपनी गाँव की बेटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की उन छात्राओं को जिन्होंने कक्षा 12वीं 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • पात्र छात्राओं को प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
    • सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 10 महीने तक प्रति माह 500/- रुपये प्रदान किए जाएंगे।
    • इंजीनियरिंग या मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 10 महीने तक प्रति माह 750/- रुपये प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • मध्य प्रदेश सरकार की गाँव की बेटी योजना के तहत निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाली छात्राओं को ही क्रमशः 500/- रुपये प्रति माह और 750/- रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    • मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी छात्रा ही आवेदन करने के लिए पात्र है।
    • लाभार्थी छात्रा वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में रह रही होनी चाहिए।
    • लाभार्थी छात्रा ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित किसी विद्यालय से 12वीं कक्षा 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
    • आवेदक छात्रा ने किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान से किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया होना चाहिए।
    • छात्रा गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वर्ग से सम्बंधित हो।
    • सभी श्रेणियों अर्थात् सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक पात्र हैं।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश सरकार की गाँव की बेटी योजना के तहत लाभार्थी छात्रा को प्रति माह की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • वर्तमान का रंगीन फोटो।
    • कॉलेज कोड और ब्रांच कोड।
    • कक्षा 12वीं की मार्कशीट।
    • कक्षा 12वीं का प्रमाणपत्र।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • बीपीएल राशन कार्ड या प्रमाण पत्र।
    • छात्रा का आधार कार्ड।
    • समग्र आईडी।
    • बैंक खाता संख्या और IFSC कोड।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • प्रदेश की वे पात्र छात्राएं जिन्होंने कक्षा 12वीं 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है वो सरकार की गाँव की बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से प्रति माह की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • गाँव की बेटी योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर उपलब्ध है।
  • लाभार्थी छात्रा को पोर्टल पर जाना होगा और पोर्टल के ऑनलाइन योजनाओं वाले अनुभाग में थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने के बाद गाँव की बेटी योजना के लिए पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  • अब नया आवेदन करें पर क्लिक करने के बाद समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • स्कॉलरशिप पोर्टल द्वारा ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से समग्र आईडी को सत्यापित किया जायेगा।
  • सफल सत्यापन और पंजीकरण के हो जाने के बाद पोर्टल द्वारा आवेदक आईडी उत्पन्न कर दी जाएगी।
  • छात्रा को प्राप्त आवेदक आईडी और अपनी जन्मतिथि का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर गाँव की बेटी योजना आ जायेगा जिसमे से आपको ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।
  • गाँव की बेटी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • भरे हुए आवेदन पत्र का सत्यापन करने के बाद विवरण को लॉक कर देना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही गाँव की बेटी योजना का आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा हो जायेगा।
  • लाभार्थी छात्रा को भरे हुए और जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा और उसके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे और इसे अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय में जमा कर देना होगा।
  • छात्रा के शैक्षणिक संस्थान के नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेजों को प्राप्त किया जायेगा और ऑनलाइन जमा किए गए विवरणों के साथ उनका सत्यापन किया जायेगा।
  • पात्र पायी गयी छात्राओं की सूची आगे के सत्यापन और स्वीकृति के लिए उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थी छात्रा के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • गाँव की बेटी योजना में किये गए आवेदन की स्थिति राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी देखी जा सकती है।
  • इस योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर कॉलेज/ विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का संपर्क नंबर :- 0755 2554423.
  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का संपर्क ईमेल :- compcellhedu@mp.gov.in

Leave a Comment