मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना जिसे लैपटॉप वितरण योजना के नाम से भी जाना जाता है के तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
मध्य प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना। |
| शुरुआत की तिथि | वर्ष 2009. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता। |
| पात्र लाभार्थी | कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र। |
| नोडल विभाग | विद्यालय शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश। |
| आवेदन कैसे करें | संबंधित विद्यालय के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | MP Pratibhashali Vidyarthi Protsahan Yojana. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

मध्य प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- वर्ष 2009 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (Pratibhashali Vidyarthi Protsahan Yojana) नामक एक प्रमुख शैक्षिक कल्याण योजना शुरू की गयी थी।
- यह मध्य प्रदेश सरकार की छात्रों के लिए चलायी जाने वाली लैपटॉप वितरण योजना है।
- इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे लैपटॉप खरीद सकें और अपनी पढ़ाई में डिजिटल तकनीक को शामिल कर सकें।
- मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
- सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
- 25 हजार रूपये की राशि सभी पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दी जा रही है।
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा 75% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
- दिनांक 4 जुलाई 2025 को 94,234 छात्रों को लैपटॉप सहायता की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो गयी है जिसका वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा भोपाल में एक सार्वजनिक समारोह में किया गया था।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा पोर्टल पर मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना के लिए एक समर्पित अनुभाग बनाया गया है जिसके माध्यम से लाभार्थी छात्र अपनी पात्रता, भुगतान की स्थिति और सरकार की लैपटॉप वितरण योजना से संबंधित पंजीकृत शिकायतों की भी जांच कर सकते हैं।

- लाभार्थी छात्र मध्य प्रदेश सरकार की मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रोत्साहन योजना (प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना) के तहत प्राप्त लैपटॉप के भुगतान की स्थिति अपने कक्षा 12वीं के रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

- लाभार्थी छात्रों की माताएं पात्र होने पर मध्य प्रदेश सरकार की “लाड़ली बहना योजना” या “लाड़ली बहना आवास योजना” के लिए भी आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- वही प्रदेश की मेधावी छात्राएं मध्य प्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना” के तहत मुफ्त स्कूटी प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (लैपटॉप डीबीटी योजना) के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 0755 2600115 पर कॉल किया जा सकता है या “shikshaportal@mp.gov.in” पर ईमेल भी भेजा जा सकता है।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अपनी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रत्येक मेधावी छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000/- की राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- सहायता राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

पात्रता की आवश्यक शर्तें
- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत केवल निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को ही सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी :-
- मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी छात्र ही पात्र हैं।
- लाभार्थी छात्र द्वारा अपनी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
- लाभार्थी छात्र द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए मिलने वाली 25,000/- रुपये की वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी छात्रों को अपने विद्यालय में निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे :-
- छात्र का पहचान पत्र।
- कक्षा 12 वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र या परिणाम।
- मोबाइल नंबर।
- बैंक खाता संख्या और IFSC कोड।
- छात्र का आधार कार्ड।
- विद्यालय द्वारा मांगे गए कोई अन्य दस्तावेज।
- हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
- कक्षा 12 वीं का रोल नंबर।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्रों को 25,000 रुपये की लैपटॉप सहायता प्राप्त करने के लिए सीधे आवेदन करने की सुविधा प्रदान नहीं की गयी है।
- जिस विद्यालय से छात्रों ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है उसी विद्यालय द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों की सूची तैयार की जाएगी।
- योजना में पात्र पाए गए सभी लाभार्थी छात्रों को अपने विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
- इसके बाद विद्यालय द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन योजना में पात्र पाए गए छात्रों की सूची सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी।
- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों के विवरण का सत्यापन किया जायेगा और मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना में 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता के वितरण के लिए सूची को विद्यालय और शिक्षा विभाग को भेज दी जाएगी।
- यह एक डीबीटी योजना है जिसमें लैपटॉप की खरीद के लिए राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2025 को 94,000 से अधिक छात्रों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 235 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गयी है।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर लाभार्थी छात्र नीचे दिखाए गए अनुसार अपने कक्षा 12 वीं के रोल नंबर और मोबाइल नंबर की सहायता से ऑनलाइन शिकायत/ समस्या दर्ज कर सकते है।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की पात्रता की जाँच करें।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की भुगतान की स्थिति जानें।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में शिकायत पंजीकृत करें।
- मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का हेल्पलाइन नंबर:- 0755 2600115.
- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का संपर्क ईमेल:- shikshaportal@mp.gov.in.
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।



