पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रदेश के माध्यमिक उत्तीर्ण और वर्तमान में बेरोजगार युवा जो 21 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के मध्य है को बांग्लार युवा साथी योजना के तहत प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
पश्चिम बंगाल बांग्लार युवा साथी योजना की मुख्य विशेषताएं | |
|---|---|
| योजना का नाम | पश्चिम बंगाल बांग्लार युवा साथी योजना। |
| शुरुआत की तिथि | 01-04-2026. |
| प्रदान किए जाने वाले लाभ | बेरोजगारी सहायता के रूप में 1,500 रुपये। |
| पात्र लाभार्थी | पश्चिम बंगाल के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवा। |
| नोडल विभाग | युवा सेवा एवं खेल विभाग। |
| आवेदन कैसे करें | आवेदन पत्र के माध्यम से। |
| योजना अंग्रेजी में पढ़े | West Bengal Banglar Yuba Sathi Scheme. |
| फ्री योजना अपडेट | व्हाट्सएप | टेलीग्राम |

पश्चिम बंगाल बांग्लार युवा साथी योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2026-2027 का बजट पेश करते हुए एक नई बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है।
इस योजना का नाम “बांग्लार युवा साथी योजना” होगा। (West Bengal Banglar Yuba Sathi Scheme) - इस योजना का आधिकारिक शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 को सरकार द्वारा किया जायेगा।
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस नई बेरोजगारी सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर तलाशने के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
- पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा बांग्लार युवा साथी योजना का संचालन किया जा रहा है।
- बांग्लार युवा साथी योजना एक बेरोजगारी सहायता कार्यक्रम है जिसके तहत पात्र युवाओं को प्रति माह 1,500/- रुपये की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
- सरकार यह सहायता अधिकतम 5 वर्षों की अवधि के लिए या आवेदक को रोजगार मिलने तक, जो भी पहले हो, प्रदान करेगी।
- युवा साथी योजना बेरोजगार युवाओं को अपने बुनियादी खर्चों का प्रबंधन करने और वित्तीय तनाव के बिना नौकरी की तलाश जारी रखने में मदद करेगी।
- पश्चिम बंगाल सरकार की बांग्लार युवा साथी योजना के तहत मासिक बेरोजगारी सहायता प्राप्त करने के लिए वे लाभार्थी युवा पात्र हैं जिन्होंने माध्यमिक या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में बेरोजगार हैं और जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच है।
- यदि कोई युवा किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभार्थी है और वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहा है, तो वह इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है।
- हालांकि, शैक्षणिक लाभ या छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले युवा बांग्लार युबा साथी योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए पात्र हैं।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना के सफल संचालन के लिए वर्ष 2026-2027 में 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- सरकार ने सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकरण शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया गया है जहां पात्र युवा आवेदन पत्र प्राप्त करके और उसे अच्छे से भरकर पश्चिम बंगाल सरकार की बांग्लार युवा साथी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- युवा साथी योजना के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है और विधानसभावार आवेदन शिविर 15-02-2026 से 26-02-2026 तक आयोजित किये जायेंगे।
- बांग्लार युवा साथी योजना के तहत पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 है।
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस योजना के तहत सहायता राशि का आधिकारिक हस्तांतरण दिनांक 01-04-2026 को किया जायेगा।
- पात्र युवा युवाश्री योजना के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जो एक अन्य बेरोजगारी सहायता योजना है जिसमें प्रति माह 1,500/- रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
- पश्चिम बंगाल सरकार की योजनाओं की सूची यहां देखी जा सकती है।

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित अपनी बांग्लार युवा साथी योजना के तहत प्रदेश के सभी शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- चयनित लाभार्थियों को प्रति माह की वित्तीय सहायता बेरोजगारी भत्ते स्वरुप प्रदान की जाएगी।
- प्रत्येक बेरोजगार लेकिन शिक्षित युवा को प्रति माह 1,500/- रुपये सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होंगे।
- बेरोजगारी भत्ता 5 वर्षों तक या लाभार्थी युवा को रोजगार मिलने तक (जो भी पहले हो) प्रदान किया जाएगा।
पात्रता की आवश्यक शर्तें
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा केवल उन्ही लाभार्थी युवाओं को प्रति माह की 1500/- रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा बांग्लार युवा साथी योजना की निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
- पश्चिम बंगाल के स्थायी निवासी युवा ही आवेदन करने के पात्र हैं।
- आवेदक युवा की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी युवाओं को माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आवेदन करने के समय बेरोजगार हो।
- आवेदक युवा किसी भी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- पश्चिम बंगाल सरकार की बांग्लार युवा साथी योजना के तहत 1,500/- रुपये प्रति माह की बेरोजगारी सहायता के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी युवा को निम्नलिखित दस्तावेजों को संलग्न करने होंगे :-
- पश्चिम बंगाल का निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदक का आधार कार्ड।
- मतदाता पहचान पत्र।
- रोजगार एक्सचेंज पंजीकरण संख्या।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- माध्यमिक परीक्षा का एडमिट कार्ड।
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट या प्रमाण पत्र।
- बेरोजगारी का प्रमाण पत्र।
- हाल ही की रंगीन तस्वीर।
- बैंक खाता संख्या और IFSC कोड। (पासबुक की प्रति)
- रद्द किया गया चेक।
- आय प्रमाण पत्र।
- ओबीसी या एससी या एसटी प्रमाण पत्र, जो भी लागू हो।
- स्व घोषणा पत्र।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं
- पश्चिम बंगाल राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवा सरकार की बांग्लार युवा साथी योजना के तहत मिलने वाली 1,500/- रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- बांग्लार युवा साथी योजना का आवेदन पत्र राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार द्वारा आयोजित विशेष पंजीकरण शिविरों से प्राप्त किया जा सकता है।
- लाभार्थी युवा द्वारा बांग्लार युवा साथी योजना का आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- इन आयोजित शिविरों के माध्यम से योग्य एवं शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को बांग्लार युवा साथी प्रकल्प के तहत पंजीकरण कराने का सीधा अवसर मिलेगा।
- इच्छुक युवा अपने निकटतम शिविर में जाकर अपने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- पंजीकरण शिविरों में उपस्थित नामित अधिकारी द्वारा बंग्लार युवा साथी योजना के आवेदन पत्र वितरित किये जायेंगे और आवेदकों को उन्हें भरते समय मार्गदर्शन भी किया जायेगा।
- अधिकारीयों द्वारा पात्रता के मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की व्याख्या की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदक सही और पूर्ण जानकारी प्रस्तुत करें।
- आवेदकों को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- बांग्लार युवा साथी योजना का आवेदन पत्र भरने के बाद लाभार्थी युवाओं को इसे सभी दस्तावेजों को संलग्न करके शिविर के अधिकारियों के पास जमा कर देना होगा।
- सत्यापन और गहन जांच के बाद, नामित अधिकारी द्वारा बांग्लार युवा साथी योजना के तहत किए गए वादे के अनुसार वित्तीय सहायता स्वीकृत करने हेतु पात्र आवेदकों की सूची जिला मजिस्ट्रेट को भेज दी जाएगी।
- यदि क्षेत्र कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है तो कोलकाता नगर निगम के आयुक्त द्वारा ही प्राप्त आवेदन पत्रों पर स्वीकृति दी जाएगी।
- विभाग द्वारा सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे 1,500/- रुपये हस्तांतरित कर दिए जायेंगे।
- बांग्लार युवा साथी योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता के लिए चयनित लाभार्थियों को भी प्रति वर्ष अपने जीवन की स्थिति की जानकारी देनी होगी की लाभार्थी जीवित है या नहीं।
- सरकार 1 अप्रैल 2026 को बांग्लार युवा साथी योजना के तहत लाभार्थी युवाओं के बैंक खाते में 1,500/- रुपये की वित्तीय सहायता राशि आधिकारिक तौर पर हस्तांतरित कर दी जाएगी।
बांग्लार युवा साथी योजना के लिए लगने वाले कैंप की तारिख व पता
- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्लार युवा साथी योजना के तहत आवेदन स्वीकार करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
- हालांकि, कई युवा ऐसे भी है जो अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगने वाले शिविर की सटीक तिथि और स्थान का पता लगाने में असमर्थ हैं।
- हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आप इन बांग्लार युवा साथी योजना में आवेदन करने के लिए लगने वाले शिविरों की तिथि और स्थान सहित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
- अपने बांग्लार युवा साथी कैंप का विवरण खोजने के लिए आपको आधिकारिक अमादेर पारा अमादेर समाधान पोर्टल जिसका यूआरएल https://apas.wb.gov.in/ ये है पर जाना होगा।
- होमपेज पर, “अपना कैंप ढूंढें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक/ स्थानीय निकाय को चुनना होगा।

- सभी आवश्यक विवरणों का चयन करने के बाद, पोर्टल द्वारा आपके क्षेत्र में बांग्लार युवा साथी योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए लगने वाले शिविर का स्थान और तिथि दिखा दी जाएगी।

- निर्धारित तिथि पर, अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपको शिविर में जाना होगा और बांग्लार युवा साथी योजना का आवेदन पत्र भर कर उसे वहीँ जमा कर देना होगा।
- कृपया ध्यान दें कि सरकार इन शिविरों का आयोजन केवल 26-02-2026 तक ही करेगी।
- इसलिए, अपने कैंप की जानकारी की जांच अवश्य कर लें और अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर जमा कर दें।
उपलब्ध महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक
- पश्चिम बंगाल सरकार की बांग्लार युवा साथी योजना के दिशानिर्देश।
- पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सहायता के लिए संपर्क विवरण
- पश्चिम बंगाल युवा सेवा एवं खेल निदेशालय का संपर्क नंबर :- 033 22480626.
तबस्सुम एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें केंद्रीय एवं राज्य सरकारी योजनाओं पर अच्छी तरह से शोधित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सामग्री लिखने का 5 वर्षों का अनुभव है।



