दिल्ली अटल कैंटीन योजना

दिल्ली सरकार द्वारा अटल कैंटीन योजना प्रदेश में शुरू कर दी गयी है जिसमे झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टर क्षेत्रों में प्रस्तावित 100 कैंटीनों में से 45 अटल कैंटीनों का उद्घाटन कर दिया गया है। पात्र लाभार्थियों को मात्र 5 रुपये में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन अटल कैंटीनों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

दिल्ली अटल कैंटीन योजना की मुख्य विशेषताएं
योजना का नामदिल्ली अटल कैंटीन योजना।
शुरुआत की तिथि25-12-2025.
प्रदान किए जाने वाले लाभस्वादिष्ट भोजन मात्र 5 रुपये प्रति प्लेट।
पात्र लाभार्थीझुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टरों के निवासी।
नोडल विभागशहरी विकास विभाग, दिल्ली।
आवेदन कैसे करेंअटल कैंटीन जाएँ।
योजना अंग्रेजी में पढ़ेDelhi Atal Canteen Scheme.
फ्री योजना अपडेटव्हाट्सएप | टेलीग्राम

दिल्ली अटल कैंटीन योजना का शुभारम्भ

दिल्ली अटल कैंटीन योजना का परिचय: एक संक्षिप्त विवरण

  • भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला वादा “महिला समृद्धि योजना” था जिसके तहत सभी पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा किया गया था।
  • वहीं दिल्ली की गर्भवती महिलाओं के लिए भी “मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना” की घोषणा की गई थी जिसके तहत 21,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता के साथ 6 पोषण किट प्रदान करने की घोषणा की गयी थी।
  • और सबसे प्रमुख घोषणाओं में से एक “अटल कैंटीन योजना” (Delhi Atal Canteen Scheme) थी जिसकी घोषणा विशेष रूप से उन गरीब लोगों के लिए की गई थी जो अपने परिवारों की दैनिक भोजन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।
  • भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिनांक 25-12-2025 को पूरे दिल्ली में अटल कैंटीन योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में कोई भी भूखा न सोए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पोषण स्थिति में सुधार हो सके।
  • दिल्ली सरकार की योजना दिल्ली भर में 100 अटल कैंटीन खोलने की है जिनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।
  • दिनांक 25-12-2025 को 100 अटल कैंटीन में से 45 अटल कैंटीनों का उद्घाटन सरकार द्वारा किया चुका है और दिल्ली सरकार द्वारा अपनी अटल कैंटीन योजना के तहत जल्द ही बची हुई 55 अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया जायेगा।
  • सभी पात्र लाभार्थियों को अटल कैंटीन में मात्र 5 रुपये में भोजन की थाली मिलेगी।
  • अटल कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन में चपाती (रोटी), चावल, सब्जी और अचार शामिल हैं।
  • अटल कैंटीन में प्रतिदिन दो बार भोजन परोसा जाएगा जिसमे दोपहर के भोजन का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और रात के खाने का समय शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी नजदीकी अटल कैंटीन में जाकर काउंटर से क्यूआर आधारित टोकन प्राप्त कर सकता है और मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकता है।
  • सरकार ने फैसला किया है कि अटल कैंटीनों में दोपहर के भोजन में केवल 500 थालियां और रात के खाने में केवल 500 थालियां ही परोसी जाएंगी।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य में अटल कैंटीन योजना के सफल संचालन के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है।
  • भाजपा शासित दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए संशोधित की गई अन्य प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में “वृद्धावस्था पेंशन योजना” और “विधवा पेंशन योजना” के तहत पेंशन राशि में वृद्धि और “होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर” भी शामिल हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना के तहत अटल कैंटीन खोलना चाहता है तो उसे शहरी विकास विभाग से संपर्क करना होगा।
  • अटल कैंटीनों में परोसे जाने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर लोग शिकायत या किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • प्रत्येक कैंटीन में लोगों के लिए फीडबैक रजिस्टर रखा जाएगा।
  • हमारे पाठक दिल्ली में संचालित अटल कैंटीनों की सूची यहां देख सकते हैं।

दिल्ली में खोली गयी अटल कैंटीन

पात्र लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

  • झुग्गी-झोपड़ियों या छोटे-मोटे बस्तियों में रहने वाले लोगों को दिल्ली सरकार द्वारा अटल कैंटीन योजना के तहत खोली गयी अटल कैंटीन के माध्यम से निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    • लोगों को मात्र 5 रुपये में खाने की थाली दी जाएगी।
    • झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे क्लस्टर क्षेत्र के निवासी अटल कैंटीन से 5 रुपये में एक प्लेट खाना प्राप्त कर सकते हैं।
    • अटल कैंटीन का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम को 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक है।
    • अटल कैंटीनों में प्रतिदिन सुबह और दोपहर में 500 भोजन की थालियाँ और शाम को 500 भोजन की थालियाँ परोसी जाएंगी।

दिल्ली अटल कैंटीन योजना के लाभ

अटल कैंटीन में मिलने वाले खाने का मेनू

  • दिल्ली सरकार द्वारा अटल कैंटीन योजना के तहत खोली गई अटल कैंटीन में लोगों को निम्नलिखित भोजन 5 रूपये की थाली में प्रदान किया जायेगा :-
    • चपाती।
    • सब्जी।
    • चावल।
    • अचार।

दिल्ली अटल कैंटीन योजना की घोषणा

पात्रता की आवश्यक शर्तें

  • दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना के अंतर्गत खोली गयी अटल कैंटीन में 5 रुपये प्रति प्लेट की दर से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन केवल उन्हीं लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा जो योजना के लिए नीचे दी गयी पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेंगे :-
    • दिल्ली के निवासी अटल कैंटीन में कम दाम में खाना प्राप्त करने के पात्र हैं।
    • लाभार्थी झुग्गी-झोपड़ी या जेजे क्लस्टर वाले क्षेत्रों में रहने वाला होना चाहिए।
    • अटल कैंटीन केवल जरूरतमंद लोगों के लिए खोली गयी है।

संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • अटल कैंटीन योजना के तहत खोली गई अटल कैंटीनों में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मात्रा 5 रूपये में प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं

  • महिला समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अलावा भाजपा शासित दिल्ली सरकार का अटल कैंटीन योजना एक और चुनाव के समय किया गया वादा है।
  • जैसा की हम सभी जानते है की दिल्ली सरकार ने दिनांक 25 दिसंबर 2025 को अटल कैंटीन योजना का शुभारम्भ कर दिया गया है।
  • जिस भी लाभार्थी को पौष्टिक खाना कम दाम में अटल कैंटीन में खाना होगा उसे कहीं भी किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पात्र लाभार्थी को नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के समय अटल कैंटीन में जाकर मात्र 5 रुपये प्रति प्लेट की दर से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकते हैं।
  • दिल्ली सरकार ने दिल्ली भर में 45 अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया है और बहुत ही जल्द 55 नई अटल कैंटीन खोली जाएंगी।
  • लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक अपने नजदीकी अटल कैंटीन में जाकर मात्रा 5 रूपये की खाने की थाली प्राप्त कर पौष्टिक खाने का आनंद ले सकते है।
  • लाभार्थी को कैंटीन में जाकर काउंटर से 5 रुपये का भुगतान करके टोकन प्राप्त करना होगा।
  • अटल कैंटीन में दिया जाने वाला टोकन QR कोड युक्त होगा।
  • टेकअवे काउंटर पर टोकन को जमा कर देना होगा और टोकन नंबर आने पर पौष्टिक भोजन से भरी प्लेट प्राप्त कर लेनी होगी।
  • दिल्ली सरकार की अटल कैंटीन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होने पर शहरी विकास विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

दिल्ली में अटल कैंटीनों के स्थान की सूची

  • दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर 45 अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया है और शेष 55 अटल कैंटीनें भी जल्द ही खोली जाएंगी। दिल्ली में खुल चुकी 45 अटल कैंटीनों के स्थानों की सम्पूर्ण सूची नीचे दी गई है :-
    अटल कैंटीन भोजन वितरण केंद्र का स्थान
    1. खाली जमीन, पॉकेट-11, सेक्टर ए-6, नरेला। (हुडको)
    2. सीएस प्लॉट बी-ब्लॉक, होलंबी कलां।
    3. सी-ब्लॉक शाहबाद दौलतपुर (डेयरी)
    4. सीएस लैंड, ए-ब्लॉक, एसआरएस बावना।
    5. संजय कैंप।
    6. जी-ब्लॉक क्लस्टर, जहांगीरपुरी, आज़ादपुर, दिल्ली 110033।
    7. मोहल्ला क्लिनिक के पास, एबी ब्लॉक, केला गोदाम रोड, शालीमार बाग।
    8. सी-35 जेएससी के पास, वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र।
    9. संपत्ति संख्या 3594-3608/XII, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने, कटरा मीना बेग, मलकगंज, तिमारपुर।
    10. जेजे क्लस्टर, संजय बस्ती, तिमारपुर
    11. शहीद भगत सिंह कैंप, पश्चिम पुरी।
    12. एन – ब्लॉक मंगोलपुरी।
    13. बीवीके जी ब्लॉक, मंगोलपुरी के पास भूमि।
    14. जे.जे. क्लस्टर श्याम नगर और शिखरी भट्टा के बीच खाली जमीन।
    15. आर ब्लॉक जेजेसी, रघुबीर नगर।
    16. बी1 और के ब्लॉक जेजेसी के पास, बी ब्लॉक सी/हॉल के सामने।
    17. ई-ब्लॉक, पंजाब प्रवासी राहत शिविर, पीरागढ़ी में।
    18. जीजीएस अस्पताल ख्याला के पास एफ एक्सटेंशन में खाली पार्किंग भूमि।
    19. चुन्ना भट्टी कीर्ति नगर में शिशु वाटिका।
    20. बी-ब्लॉक, बुद्ध नगर, इंद्रपुरी।
    21. शिवाजी पार्क, नारायणा औद्योगिक क्षेत्र।
    22. जेजे क्लस्टर इंदिरा कैंप नंबर 3.
    23. गोयला डेयरी में खाली जमीन।
    24. सेक्टर-3, फेज-I द्वारका में खाली जमीन।
    25. जय विहार, फेज I
    26. खाली प्लॉट पशु चिकित्सालय, सेक्टर-1, द्वारका।
    27. जेजेसी कुसुमपुर पहाड़ी, महरौली।
    28. भंवर सिंह कैंप, वसंत विहार।
    29. शांति कैंप, छतरपुर।
    30. संजय कॉलोनी, भाटी माइंस।
    31. नॉर्दर्न कैंप, एसपी क्रशर, एमबी रोड।
    32. बाल्मीकि कैंप, बेगम पुर।
    33. इंदिरा कैंप, मालवीय नगर।
    34. डीडीए पार्क, संगम विहार, पुलिस स्टेशन के पास।
    35. शेख सराय, अपीजय स्कूल रोड।
    36. एकता विहार, सेक्टर-6.
    37. जेजे क्लस्टर अन्ना नगर।
    38. प्रताप कैंप, नेहरू नगर।
    39. डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी।
    40. जेजे क्लस्टर रानी गार्डन, बीवीके के पास।
    41. राजीव कैंप, कृष्णा मार्केट, झिलमिल कॉलोनी, दिल्ली।
    42. कम्युनिटी हॉल के सामने खाली जमीन, सनलाइट कॉलोनी, ओल्ड सीमापुरी।
    43. सी- ब्लॉक नंद नगरी, शाहदरा।
    44. लाल बाग के पास, झुग्गी बस्ती, श्री राम नगर, शाहदरा।
    45. जीपी ब्लॉक पीतमपुरा।

उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक

सहायता के लिए संपर्क विवरण

  • दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग का संपर्क नंबर :- 011 23392253.
  • दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग का ईमेल :- psud@nic.in.

Leave a Comment