राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना

लाडो प्रोत्साहन योजना को राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 01-08-2024 को शुरू किया गया है। योजना में कन्या के हितों को ध्यान में रखते हुवे प्रत्येक कन्या के जन्म होने पर अब 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता सेविंग बांड के माध्यम से प्रदान की जाएगी। लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़े।

लाडो प्रोत्साहन योजना का संक्षिप्त विवरण
नामराजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना।
कब शुरू हुई01-08-2024.
लाभ क्या है
  • कन्या के जन्म पर सेविंग बांड।
  • 1 लाख रूपये का सेविंग बांड कन्या के नाम पर।
पात्र कौन हैगर्भवती महिलाएं।
जिम्मेदार विभागराजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग।
आवेदन कैसे करेंलाडो प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र द्वारा।

लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में

  • विधानसभा चुनाव के वक़्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान की जनता के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना को शुरू करने की घोषणा की गयी थी।
  • उसी घोषणा को अमल में लाते हुवे राजस्थान में सरकार बनाते की लाडो प्रोत्साहन योजना को शुरू किया जा चुका है।
  • अधिकारिक रूप से दिनांक 01-08-2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना को सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में लागू किया जा चुका है।
    ये योजना मुख्यतः कन्याओं को ध्यान में रखते हुवे शुरू की गयी है।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य भी प्रदेश में कन्या शिशु मृत्यु दर में कमी ला कर उन्हें उनकी शिक्षा पूर्ण करने और उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है।
  • लाडो प्रोत्साहन स्कीम के नाम से भी इस योजना को लोगो द्वारा जाना जाता है।
  • राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा अब प्रत्येक कन्या के जन्म पर सेविंग बांड के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • चुनाव के वक़्त ये वादा किया गया था की लाडो प्रोत्साहन योजना में 2 लाख रूपये के सेविंग बांड कन्या के जन्म के समय जारी किये जायेंगे।
  • पर अब बीजेपी शासित राजस्थान सरकार द्वारा अपने वादे से मुकरते हुवे इस सेविंग बांड की धनराशि को 1 लाख रूपये कर दिया गया है।
  • यानी लाडो प्रोत्साहन योजना में राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक कन्या के जन्म पर 1 लाख रूपये के सेविंग बांड के माध्यम से आर्थिक रूप से मदद की जाएगी।
  • ये धनराशि लाभार्थी गर्भवती महिला या कन्या को एकमुश्त राशि के बतौर नहीं दी जाएगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में दी जाने वाले 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता 7 चरणों में दी जाएगी।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना में धनराशि आवंटन के वो 7 चरण निम्न है :-
    चरण की संख्याधनराशि
    लड़की के जन्म पर2,500/- रूपये।
    1 साल की होने पर2,500/- रूपये।
    कक्षा 1 में4 हज़ार रूपये।
    कक्षा 6 में5 हज़ार रूपये।
    कक्षा 10 में11 हज़ार रूपये।
    कक्षा 12 में25 हज़ार रूपये।
    स्नातक पास करने और 21 वर्ष होने पर50 हज़ार रूपये।
    कुल धनराशि1 लाख रूपये।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना में 7 चरणों में धनराशि हेतु केवल वही कन्या पात्र होंगी जिनका जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा के लिए अधिकृत अस्पताल में हुआ होगा।
  • वहीँ स्कूल में दी जाने वाली धनराशि केवल राजस्थान सरकार के स्कूलों या राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने पर ही लाभार्थी कन्या को दी जाएगी।
  • लाभार्थी गर्भवती महिला 1 अगस्त 2024 से अपना पंजीकरण लाडो प्रोत्साहन योजना में करा सकती है।
  • पंजीकरण हेतु निवास का प्रमाण, बैंक पासबुक की प्रति, और विवाह प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना में शिकायत हेतु या किसी भी प्रकार की सहायता हेतु आंगनवाड़ी सेविका या मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ की जानकारी

योजना शुरू करने के उद्देश्य

  • राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना को सम्पूर्ण राज्य में निम्नलिखित उद्देश्य को को पूरा करने के लिए लागू किया जायेगा :-
    • शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
    • चिकित्सालय में प्रसव कराने हेतु प्रोत्साहित करना जिससे मातृ मृत्यु दर कम की जा सके।
    • कन्याओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना।
    • बालिकाओं को उच्च शिक्षा पूर्ण करने के लिए बढ़ावा देना।
    • बालिकाओं की कम उम्र में शादी पर रोक लगाना।

महिलाओं को क्या लाभ प्रदान किये जायेंगे

  • राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं को जिनके द्वारा कन्या को जन्म दिया है निम्न लाभ दिए जायेंगे :-
    • 1 लाख रूपये का सेविंग बांड कन्या के नाम पर।
    • सेविंग बांड की धनराशि बालिका को निम्न 7 चरणों में दी जाएगी :-
      • कन्या के जन्म के समय :- 2,500/- रूपये।
      • कन्या के 1 वर्ष पूरा करने व पूर्ण टीकाकरण होने पर :- 2,500/- रूपये।
      • पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर :- 4,000/- रूपये।
      • छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर :- 5,000/- रूपये।
      • दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर :- 11,000/- रूपये।
      • बारवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर :- 25,000/- रूपये।
      • 21 वर्ष के होने और स्नातक उत्तीर्ण करने पर :- 50,000/- रूपये।
      • इसी प्रकार कन्या को 1 लाख रूपये लाडो प्रोत्साहन योजना में दिए जायेंगे।

योजना की धनराशि वितरण प्रक्रिया

  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी गर्भवती महिला/ कन्या को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता निम्न माध्यम से वितरित की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गयी है :-
    • पहली किश्त गर्भवती महिला के बैंक खाते में तब प्रदान की जाएगी जब कन्या का जन्म सरकारी अस्पताल में होगा या उस निजी अस्पताल में होगा जो जननी सुरक्षा योजना में अधिकृत होगा।
    • जब कन्या 1 वर्ष पूरा कर लेगी और उसका सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका होगा तब लाडो प्रोत्साहन योजना की दूसरी किश्त जारी की जाएगी।
    • ममता कार्ड या स्वस्थ्य कार्ड जमा कराने पर ही दूसरी किश्त जारी की जाएगी।
    • तीसरी किश्त या लाडो प्रोत्साहन योजना की किसी अन्य किश्त के लिए कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
    • लाडो प्रोत्साहन योजना की तीसरी से लेकर छठी किश्त उस स्कूल के माध्यम से दी जाएगी जिस स्कूल में कन्या द्वारा दाखिला लिया जायेगा।
    • यहाँ ये जान लेना आवश्यक है की तीसरी से छठी किश्त का लाभ केवल राज्य सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाली या राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली कन्या को ही दिया जायेगा।
    • महिला के पंजीकरण के दौरान किया गया यूनिक/ पीसीटीएस आईडी नंबर हर चरण के भुगतान के लिए आवश्यक होगा।
    • अंतिम और सातवीं किश्त उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से लाभार्थी कन्या को प्रदान की जाएगी।
    • कन्या के स्नातक उत्तीर्ण कर लेने से सम्बंधित सभी दस्तावेज़ पोर्टल पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अपलोड किये जायेंगे।
    • अंतिम किश्त हेतु लाभार्थी कन्या का स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करना और 21 वर्ष की आयु पूर्ण करना आवश्यक है।
    • इस प्रकार 7 चरणों में लाभार्थी कन्या को राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में 1 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगीं।

महिलाओं के लिए क्या पात्रता निर्धारित है

  • लाडो प्रोत्साहन योजना में सेविंग बांड के माध्यम से 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को दिया जायेगा जो राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित निम्न पात्रताओं को पूर्ण करेंगी :-
    • केवल राजस्थान की स्थायी निवासी गर्भवती महिला ही पात्र है।
    • गर्भवती महिला द्वारा कन्या को जन्म दिया गया हो।
    • जन्म केवल सरकारी चिकित्सालय या उन निजी अस्पताल में हुआ हो जो जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिकृत है।

आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची

  • लाडो प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण हेतु आवेदन करते समय गर्भवती महिला लाभार्थी द्वारा निम्नलिखित दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है :-
    • निवास प्रमाण राजस्थान में निवासी होने का।
    • विवाह प्रमाण पत्र।
    • महिला का आधार कार्ड।
    • परिवार का जनाधार कार्ड।
    • बैंक खाते की पासबुक।
    • मोबाइल नंबर।
    • स्वस्थ्य कार्ड/ ममता कार्ड। (बच्ची के जन्म के बाद)

महिलाएं योजना में आवेदन कैसे कर सकती है

  • राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में पंजीकरण की सुविधा बहुत ही सीढ़ी और सरल रखी गयी है।
  • गर्भवती महिला द्वारा अपने पहले एएनसी परिक्षण कराने के समय आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर लाडो प्रोत्साहन योजना में पंजीकृत हो सकती है।
  • जिस चिकित्सालय में एएनसी परिक्षण होगा वहां के मुख्य चिकित्सक के दफ्तर से लाडो प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
  • इसके अलावा चिकित्सा, स्वस्थ्य और परिवार कल्याण विभाग या महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालयों से भी आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर गर्भवती महिला को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न करना होगा :-
    • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति।
    • विवाह प्रमाण पत्र।
    • राजस्थान में निवास का प्रमाण।
  • आवेदन पत्र को समस्त दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र प्राप्त किया था।
  • गर्भवती महिला की सारी जानकारी चिकित्सा विभाग के अधिकारीयों द्वारा पीसीटीएस पोर्टल पर दर्ज़ की जाएगी।
  • पीसीटीएस पोर्टल पर जानकारी दर्ज़ हो जाने के बाद गर्भवती महिला को पीसीटीएस आईडी नम्बर/ यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से आगे का रिकॉर्ड रखा जा सके।
  • पहली किश्त गर्भवती महिला को उसकी बच्ची के जन्म पर उसके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • यहाँ ये जान लेना आवश्यक है की लाडो प्रोत्साहन योजना में आर्थिक सहायता केवल उन्ही महिलाओं को दी जाएगी जिनकी बच्ची सरकारी चिकित्सालय में या जननी सुरक्षा योजना के लिए अधिकृत किये गए निजी चिकित्सालयों में जन्म लेगी।
  • जन्मी कन्या की ज़िन्दगी के हर महत्वपूर्ण कदम पर लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि प्रदान की जाएगी जिससे उससे कभी आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहना पड़े और वो अपनीं शिक्षा पूर्ण कर पाए।
  • लाडो प्रोत्साहन से जुडी किसी भी शिकायत या सहायता के लिए महिला अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकती है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

सहायता की दशा में संपर्क विवरण

  • हेल्पलाइन नंबर महिला एवं बाल विकास विभाग :- 0141-1716402.
  • हेल्पलाइन ईमेल महिला एवं बाल विकास विभाग :- commissionerwe.wcd@rajasthan.gov.in.
  • महिला एवं बाल विभाग विभाग पता :-
    J-7, झालाना इंस्टीटूशनल एरिया,
    झालाना डूंगरी, जयपुर,
    राजस्थान – 302004.

योजना का निष्कर्ष

  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना की घोषणा राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय की गयी थी। अब इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। योजना में बच्ची के जन्म के समय से लेकर उसके स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने तक आर्थिक रूप से सम्बल प्रदान किया जायेगा। घोषणा के समय लाडो प्रोत्साहन योजना में 2 लाख रूपये का सेविंग बांड प्रदान करने की बात की गयी थी परन्तु सरकार बनने के बाद जब ये योजना लागू होने जा रही है तो इसमें दी जाने वाली धनराशि को 1 लाख रूपये कर दिया गया है।

3 thoughts on “राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना”

Leave a Comment